Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सौरमण्डल और पृथ्वी से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न।Important questions related to solar system and earth

सौरमण्डल और पृथ्वी से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न।Important questions related to solar system and earth

सौरमण्डल और पृथ्वी से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न।Important questions related to solar system and earth

प्रिय दोस्तो mainpuri classes चैनल में आप का स्वागत है।दोस्तो आपको इस लेख में पृथ्वी से सम्बंधित बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह लेकर आये हैं ।दोस्तो आप ने देखा होगा कि परीक्षाओं में पृथ्वी से प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। इस लिहाज से यह टोपिक महत्वपूर्ण हो जाता हैं। दोस्तो यदि आप ने यह वीडियो पूरा देख लिया तो पृथ्वी से सम्बंधित कोई भी प्रश्न नहीं छूटेगा। तो चलिए टेस्ट शुरू करते हैं।

दोस्तो टेस्ट शुरू करने से पहले पृथ्वी के विषय में मुख्य तथ्य जानना आवश्यक हो जाता है। जो इस प्रकार हैं।

●- पृथ्वी सौरमंडल का एक मात्र ग्रह है,जिस पर जीवन है।

●- पृथ्वी हमारे सौरमंडल का पाँचवाँ सबसे बड़ा ग्रह है।

●- पृथ्वी का व्यास लगभग 12756 किलोमीटर है।

●- आसमान से देखने पर पृथ्वी नीली दिखाई देती हैं, इसका प्रमुख कारण पानी है। पृथ्वी के समस्त भू-भाग का 71% हिस्सा पानी से घिरा हुआ है।

●- पृथ्वी सूर्य से तीसरे नम्बर पर स्थित है।

●- पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत को क्रस्ट कहा जाता है,और सबसे भीतरी परत कोर कहलाती है,जो 2900 किलोमीटर की गहराई पर स्थित है।

●पृथ्वी को तीन भागों में विभाजित किया गया है।कास्ट , मेटल और कोर

क्रस्ट (भूपर्पटी)

पृथ्वी के आंतरिक भाग का पहली परत -क्रस्ट है।इसे भूपर्पटी भी कहा जाता है।

●पृथ्वी की यह सबसे ऊपरी परत है।

●भूपर्पटी पृथ्वी की ऊपरी परत को कहते हैं, और इसकी मोटाई 33 किलोमीटर है।

● भूपर्पटी के भाग सिलका और एल्युमिनियम है।

                             मेटल

● पृथ्वी की आंतरिक संरचना में दूसरी परत मेटल है।

●यह आंतरिक भाग का वह क्षेत्र है,जो क्रस्ट से आगे तक फैला हुआ है।

●मेटल की मोटाई लगभग 2900 किलोमीटर है, सिलिकॉन और मैग्नीशियम उसके प्रमुख घटक तत्व हैं।

                              कोर

●पृथ्वी के आंतरिक भाग में तीसरी महत्वपूर्ण परत कोर है।

●यह मुख्य रूप से लोह और निकिल से बनी है। 

●कोर पृथ्वी की सबसे सघन परत है, जिसका आकार 9.5 से 14.5 ग्राम प्रति सैकेंड मीटर क्यू है।


पृथ्वी से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

ये रहा पहला प्रश्न

पृथ्वी अपने अक्ष पर किस ओर घूमती है?

(ए) दक्षिण से पश्चिम

(बी) पश्चिम से पूर्व

(सी) उत्तर से दक्षिण

(डी) पूर्व से पश्चिम

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। पश्चिम से पूर्व

स्पष्टीकरण: पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूरब की ओर घूमती रहती है जिसे पृथ्वी की दैनिक गति कहते हैं. एक घूर्णन पूरा करने में पृथ्वी 23 घंटे, 56 मिनट और 4.09 सेकेंड का समय लेती है.


ये रहा दूसरा प्रश्न

प्रश्न अपने अक्ष पर कितने अंश झुकी हुई है?

(ए) 66.5°

(बी) 83.5°

(सी) 90.5°

(डी) 23.5°

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। 23.5°

स्पष्टीकरण: पृथ्वी का अक्षीय झुकाव (जिसे अंडाकार आकृति के रूप में भी जाना जाता है) लगभग 23.5 डिग्री है। इस अक्षीय झुकाव के कारण, सूर्य वर्ष भर विभिन्न कोणों पर विभिन्न अक्षांशों पर चमकता है। पृथ्वी के अक्ष का यह झुकाव विभिन्न मौसमों के लिये भी ज़िम्मेदार है।


ये रहा तीसरा प्रश्न

पृथ्वी सौरमंडल में आकार में किस स्थान पर है?

(ए) दूसरा

(बी) चौथा

(सी) पाँचवाँ

(डी) तीसरा

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। पाँचवाँ

स्पष्टीकरण: आकार के अनुसार सभी ग्रहों में पृथ्वी पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है।


ये रहा चौथा प्रश्न

विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

(ए) 22 मार्च

(बी) 22 अप्रैल

(सी) 22 मई

(डी) 22 जून

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 22 अप्रैल

स्पष्टीकरण: हर साल 22 अप्रैल का दिन दुनियाभर में विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का खास मकसद लोगों को पृथ्वी के महत्व को समझाना पर्यावरण को बचाना और उसे बेहतर बनाने के प्रति जागरूक करना है।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन का मुख्य कारण क्या है?

(ए) गुरुत्वाकर्षण बल

(बी) चंद्रमा

(सी) पृथ्वी द्वारा सूर्य का परिक्रमण

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। पृथ्वी द्वारा सूर्य का परिक्रमण

स्पष्टीकरण: पृथ्वी की गति से ऋतु परिवर्तन का मुख्य कारण पृथ्वी की धुरी है । पृथ्वी की धुरी 23.45 डिग्री झुकी हुई है। पृथ्वी द्वारा इस अक्ष पर दो गतियाँ, अर्थात् घूर्णन और परिभ्रमण, ऋतुओं में परिवर्तन का कारण बनते हैं। इसके कारण, विभिन्न क्षेत्रों में वर्ष भर अलग-अलग मौसम का अनुभव होता है।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

पृथ्वी की समुद्र तल से सर्वाधिक गहराई कितनी है?

(ए) 11034 मीटर

(बी) 9000 मीटर

(सी) 13000 मीटर

(डी) 9500 मीटर

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। 11034 मीटर

स्पष्टीकरण: महासागर की सबसे गहरी जगह 11,034 मीटर मापी गई है और यह प्रशांत महासागर की मारियाना ट्रेंच में चैलेंजर डीप नामक स्थान पर है। हैरानी वाली बात यह है कि या स्तर भी समुद्र का अंतिम स्तर नहीं है क्योंकि साइंटिस्ट अभी तक समुद्र का सिर्फ 5% का अनुमान लगा पाए हैं बाकी के 95% अभी भी बाकी है।


ये रहा सातवाँ प्रश्न

पृथ्वी के सर्वोच्च शिखर की ऊंचाई कितनी है?

(ए) 7666 मीटर

(बी) 8800 मीटर

(सी) 8848.86 मीटर

(डी) 1000 मीटर

इस प4का सही जवाब है।सी। 8848.86 मीटर

स्पष्टीकरण: नेपाली में सगरमाथा कही जाने वाली यह चोटी दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है. 1955 में भारत ने इसका सर्वे किया और ऊंचाई 8,848.86 मीटर बताई. ब्रिटिश सर्वेयर सर जॉर्ज एवरेस्ट के सम्मान में इस चोटी को माउंट एवरेस्ट नाम दिया गया.


ये रहा आठवाँ प्रश्न

पृथ्वी का एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह कौन-सा है?

(ए) चंद्रमा

(बी) टाइटन

(सी) एल्वा

(डी) यूरोपा

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। चंद्रमा

स्पष्टीकरण: चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। यह सौर मंडल का पाँचवां, सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है। इसका आकार क्रिकेट बॉल की तरह गोल है। और यह खुद से नहीं चमकता बल्कि यह तो सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

पृथ्वी का विषुवतीय व्यास कितना है?

(ए) 12756 किलोमीटर

(बी) 7500 किलोमीटर

(सी) 10768 किलोमीटर

(डी) 12572 किलोमीटर

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। 12756 किलोमीटर

स्पष्टीकरण: इस प्रकार पृथ्वी का औसत व्यास 12,756 किलोमीटर (7, 925 मील) है।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

सौरमंडल का एक मात्र ग्रह कौन-सा है जिस पर जीवन है?

(ए) वरुण

(बी) वृहस्पति

(सी) पृथ्वी

(डी) मंगल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। पृथ्वी

स्पष्टीकरण: पृथ्वी सौरमंडल का एकमात्र ज्ञात ग्रह है जो जीवन का समर्थन करता है। पृथ्वी में ऑक्सीजन, पानी और तापमान है।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

पृथ्वी का आकृति कैसी है?

(ए) आयताकार

(बी) स्पाइलाकार

(सी) त्रिभुजाकार

(डी) उपरोक्त में से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। स्पाइलाकार

स्पष्टीकरण: पृथ्वी का आकार गोल है। घुमाव के कारण, पृथ्वी भौगोलिक अक्ष में चिपटा हुआ और भूमध्य रेखा के आसपास उभार लिया हुआ प्रतीत होता है। भूमध्य रेखा पर पृथ्वी का व्यास, अक्ष-से-अक्ष के व्यास से 43 किलोमीटर (27 मील) ज्यादा बड़ा है।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास कितना है?

(ए) 8568 किलोमीटर

(बी) 12714 किलोमीटर

(सी) 16660 किलोमीटर

(डी) 3550 किलोमीटर

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 12714 किलोमीटर


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

पृथ्वी सूर्य से अन्य ग्रहों से किस स्थान पर स्थित है?

(ए) तीसरे

(बी) पहले

(सी) दूसरे

(डी) चौथे

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। तीसरे

स्पष्टीकरण: बुध सूर्य के सबसे निकट है और हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह भी है।मंगल ग्रह को लाल ग्रह कहा जाता है ।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

पृथ्वी अपने अक्ष पर एक चक्कर लगाने में कितना समय लेती है?

(ए) 24 घंटा 56 मिनट और 4 सैकेंड

(बी) 23 घंटा 56 मिनट और 4 सैकेंड

(सी) 12 घंटा 10 मिनट और 59 सैकेंड

(डी) 22 घंटा 12 मिनट और 12 सैकेंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 23 घंटा 56 मिनट और 4 सैकेंड

स्पष्टीकरण: पृथ्वी अपने अक्ष और सूर्य के चारों और चक्कर लगाती है.जब पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है तो दिन-रात बदलते हैं और पृथ्वी का ये चक्कर 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में पूरा होता है


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

पृथ्वी की परिक्रमण गति कितनी है?

(ए) 21 किलोमीटर प्रति सैकेंड

(बी) 29.8 मीटर प्रति सैकेंड

(सी) 40.8 मीटर प्रति सैकंड

(डी) 50 किलोमीटर प्रति सैकेंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।29.8 मीटर प्रति सैकेंड

स्पष्टीकरण: पृथ्वी लगभग 107,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा करती है। इसका मतलब है कि हमारा ग्रह 30 किलोमीटर प्रति सेकंड की दर से सूर्य की परिक्रमा करता है। चूँकि पृथ्वी की कक्षा अण्डाकार है, इसलिए इसकी गति स्थिर नहीं है। 


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

पृथ्वी और चन्द्रमा के किस बल के कारण ज्वार-भाटा आता है?

(ए) गुरुत्वाकर्षण बल के कारण

(बी) न्यूक्लियर बल के कारण

(सी) चुम्बकीय बल के कारण

(डी) विद्युत बल के कारण

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। गुरुत्वाकर्षण बल के कारण

स्पष्टीकरण: पृथ्वी, चन्द्रमा और सूर्य की पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण शक्ति और पृथ्वी के अपकेंद्रीय बल की क्रियाशीलता ही ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का प्रमुख कारण हैं।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

हमारी पृथ्वी किन दो ग्रहों के मध्य स्थित है?

(ए) शुक्र और वृहस्पति

(बी) बुध और शुक्र

(सी) शुक्र और मंगल

(डी) उपरोक्त में से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। शुक्र और मंगल

स्पष्टीकरण: पृथ्वी सूर्य से तीसरा ग्रह है और यह शुक्र और मंगल के बीच में है। पृथ्वी सौर मंडल का पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है। भूमध्य रेखा एक काल्पनिक वृत्त है जो पृथ्वी को दो भागों में विभाजित करता है।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

पृथ्वी का धुर्वीय व्यास उसके विषुवतीय व्यास से कितना है?

(ए) 70 किलोमीटर

(बी) 60 किलोमीटर

(सी) 45 किलोमीटर

(डी) 42 किलोमीटर

इस प्रश्न जा सही जवाब है।डी। 42 किलोमीटर


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

सौरमंडल में पार्थिव-आंतरिक ग्रह कौन से हैं?

(ए) शुक्र

(बी) पृथ्वी

(सी) बुध

(डी) मंगल

(ई) उपरोक्त सभी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ई। उपरोक्त सभी

स्पष्टीकरण: एक पार्थिव ग्रह या चट्टानी ग्रह एक ऐसा ग्रह है जो मुख्य रूप से सिलिकेट चट्टानों या धातुओं से बना होता है। सूर्य के सबसे निकट के ग्रह पार्थिव ग्रह हैं। हमारे सौर मंडल में, 4 स्थलीय ग्रह हैं वे बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल हैं।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

पृथ्वी का वेग कितना है?

(ए) 20 किलोमीटर प्रति सैकेंड

(बी) 12 किलोमीटर प्रति सैकेंड

(सी) 19 किलोमीटर प्रति सैकेंड

(डी) 11.2 किलोमीटर प्रति सैकेंड

इस प्रश्न जा सही जवाब है।डी। 11.2 किलोमीटर प्रति सैकेंड

स्पष्टीकरण: पृथ्वी की सतह पर, यदि वायुमंडलीय प्रतिरोध की उपेक्षा की जा सकती है, तो पलायन वेग लगभग 11.2 किमी (6.96 मील) प्रति सेकंड होगा।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

पृथ्वी पर जी का मान सबसे कम जहाँ होता है?

(ए) मकर रेखा पर

(बी) कर्क रेखा पर

(सी) भूमध्य रेखा पर

(डी) ध्रुवों पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। भूमध्य रेखा पर

स्पष्टीकरण: ध्रुवों पर पृथ्वी की त्रिज्या सबसे कम होने के कारण जी का मान सबसे अधिक तथा भूमध्य रेखा पर पृथ्वी की त्रिज्या सबसे अधिक होने कारण जी का मान सबसे कम होता है।


ये रहा तेइसवां प्रश्न

पृथ्वी पर जी का मान सबसे अधिक कहाँ होता है?

(ए) कर्क रेखा पर

(बी) मकर रेखा पर

(सी) भूमध्य रेखा पर

(डी) ध्रुवों पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। ध्रुवों पर

स्पष्टीकरण: जी का मान पृथ्वी की सतह से ऊँचाई या गहराई के साथ घटता जाता है। जी ध्रुवों पर अधिकतम है। अत: यह अंटार्कटिका के शिविर में अधिकतम होगा। g भूमध्य रेखा पर न्यूनतम है


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

पृथ्वी पर जी का प्रमाणित मान कितना है?

(ए) 15 मीटर प्रति सैकेंड

(बी) 20 मीटर प्रति सैकेंड

(सी) 10 मीटर प्रति सैकेंड

(डी) 9.8 मीटर प्रति सैकेंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। 9.8 मीटर प्रति सैकेंड

स्पष्टीकरण: जी मान लगभग 9.8 मीटर प्रति सैकेंड स्क्वेयर होता है। (ध्यान रहे कि G एक अलग है; यह गुरूत्वीय नियतांक है।) जी का मान पृथ्वी के विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न होता है।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

पृथ्वी के दैनिक घूर्णन की अधिकतम गति कहाँ होती है?

(ए) मकर रेखा पर

(बी) भूमध्य रेखा पर

(सी) कर्क रेखा पर

(डी) उपरोक्त में से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। भूमध्य रेखा पर

स्पष्टीकरण: पृथ्वी लगभग 24 घंटों में एक पूरा चक्कर पूरा करती है, जिससे हमें एक दिन की अवधारणा मिलती है। पृथ्वी की घूर्णन गति अक्षांश के आधार पर भिन्न-भिन्न होती है, भूमध्य रेखा पर गति सबसे तेज़ होती है और ध्रुवों की ओर धीरे-धीरे कम होती जाती है।


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

पृथ्वी पर सबसे नजदीक तारा कौन-सा है?

(ए) सूर्य

(बी) चंद्रमा

(सी) प्रॉक्सिमा सेंचुरी

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। सूर्य

स्पष्टीकरण: हमसे निकटतम तारा वास्तव में 9 करोड 30 लाख मील (15 करोड़ किलोमीटर) पर हमारा अपना सूर्य है। अगला निकटतम तारा प्रॉक्सिमा सेंटॉरी है। यह लगभग 4.3 प्रकाश-वर्ष  की दूरी पर स्थित है।


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

पृथ्वी पर दिन और रात किस कारण होते हैं?

(ए) चंद्रमा के कारण

(बी) पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण

(सी) पृथ्वी की परिभ्रमण गति के कारण

(डी) सूर्य जे कारण

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण

स्पष्टीकरण: पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन करने के कारण दिन और रात होते हैं। पृथ्वी के घूर्णन करने पर, पृथ्वी का जो भाग सूर्य के सामने होता है वहाँ दिन होता है और जो भाग सूर्य की विपरीत दिशा में होता है वहाँ अँधेरा या रात होती है।


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

पृथ्वी का सबसे निकटतम ग्रह कौन-सा है?

(ए) शनि

(बी) शुक्र

(सी) मंगल

(डी) बुध

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। शुक्र

स्पष्टीकरण: अधिकांश समय और अधिकांश परिस्थितियों में शुक्र पृथ्वी का सबसे निकटतम ग्रह है। शुक्र की कक्षा सूर्य से 67 मिलियन मील की दूरी पर स्थित है।


ये रहा उन्तीसवाँ प्रश्न

पृथ्वी की जुड़वाँ बहन किस ग्रह को कहा जाता है?

(ए) मंगल

(बी) वरुण

(सी) शनि

(डी) शुक्र

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। शुक्र

स्पष्टीकरण: शुक्र ग्रह को "पृथ्वी का जुड़वां"​ ग्रह माना जाता है क्योंकि इसका माप और आकार बहुत हद तक पृथ्वी से मिलता-जुलता है और इसकी संरचना बहुत समान है।


ये रहा तीसवाँ प्रश्न

आकार और बनावट की दृष्टि से पृथ्वी किस ग्रह के समान है?

(ए) शनि ग्रह

(बी) मंगल ग्रह

(सी) शुक्र ग्रह

(डी) वृहस्पति ग्रह

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। शुक्र ग्रह

स्पष्टीकरण: हमारे सौर मंडल के ग्रहों में से, शुक्र आकार और घनत्व में पृथ्वी के समान है। शुक्र हमारा निकटतम पड़ोसी भी है। ग्रह की आंतरिक संरचना एक बड़े लौह कोर और एक सिलिकेट मेंटल के साथ पृथ्वी के समान है


ये रहा 31वाँ प्रश्न

पृथ्वी पर दो अक्षांश के बीच दूरी होती है?

(ए) 100 किलोमीटर

(बी) 210 किलोमीटर

(सी) 111 किलोमीटर

(डी) 250 किलोमीटर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। 111 किलोमीटर

स्पष्टीकरण: ग्लोब पर अक्षांश समांतर वृत्त के समान प्रतीत होते हैं। दो अक्षांशों के बीच की दूरी लगभग 111 किलोमीटर होती है। 0° अक्षांश को विषुवत वृत्त एवं 90° को ध्रुव कहा जाता है ।


ये रहा 32वाँ प्रश्न

पृथ्वी पर विषुवत रेखा के समानांतर कल्पित रेखा क्या कहलाती है?

(ए) अक्षांश रेखा

(बी) तिथिरेखा

(सी) देशांतर रेखा

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। अक्षांश रेखा

स्पष्टीकरण: अक्षांश : यह विषुवत वृत्त के उत्तर या दक्षिण में स्थित किसी बिंदु की कोणीय दूरी को डिग्री, मिनट तथा सेकेंड में व्यक्त करता है। अक्षांश रेखाओं को प्रायः समांतर रेखाएँ भी कहा जाता है।


ये रहा 33वाँ प्रश्न

पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव एवं दक्षिण घ्रुव को मिलाने वाली रेखा को क्या कहते हैं?

(ए) देशांतर रेखा

(बी) कर्क रेखा

(सी) घ्रुव रेखा

(डी) विषुवत रेखा

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। देशांतर रेखा

स्पष्टीकरण: उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली 360 रेखाओं को देशांतर रेखाएं कहा जाता है. यह ग्‍लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाने वाली काल्‍पनिक रेखा है।


ये रहा 34वाँ प्रश्न

पृथ्वी पर वृहद वृत का उदहारण है?

(ए) कर्क रेखा

(बी) मकर रेखा

(सी) भूमध्य रेखा

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। भूमध्य रेखा

स्पष्टीकरण: एक बृहत् वृत्त कोई वृत्त है जो पृथ्वी के चारो ओर घूमता है और पृथ्वी के केंद्र से गुजरता है। बृहत् वृत्त हमेशा पृथ्वी को आधे भाग में विभाजित करता है, इस प्रकार भूमध्य रेखा एक बृहत् वृत्त है और देशांतर की सभी रेखाएं बृहत् वृत्त हैं।


ये रहा 35वाँ प्रश्न

पृथ्वी पर एक देशांतर से दूसरे देशांतर के मध्य कितना समयांतराल होता है?

(ए) 8 मिनट

(बी) 4 मिनट

(सी) 10 मिनट

(डी) 7 मिनट

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 4 मिनट


ये रहा 36वाँ प्रश्न

सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा के आ जाने पर कौन-सी घटना घटित होती है?

(ए) चन्द्र ग्रहण

(बी) सूर्य ग्रहण

(सी) ए व बी दोनों

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। सूर्य ग्रहण

स्पष्टीकरण: कभी-कभी चाँद, सूरज और धरती के बीच आ जाता है। फिर वह सूरज की कुछ या सारी रोशनी रोक लेता है जिससे धरती पर साया फैल जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।


ये रहा 37वाँ प्रश्न

पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन क्या कहलाता है?

(ए) परिक्रमण गति

(बी) परिभ्रमण गति

(सी) ए व बी दोनों

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। परिभ्रमण गति

स्पष्टीकरण: परिभ्रमण​ पृथ्वी की अपनी धुरी पर गति है। पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर एक निश्चित पथ या कक्षा में गति करना परिक्रमण कहलाता है।


ये रहा 38वाँ प्रश्न

पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है,इस सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?

(ए) कोपरनिकस

(बी) आइंस्टीन

(सी) अरस्तु

(डी) केप्लर

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। कोपरनिकस

स्पष्टीकरण: 16वीं शताब्दी के खगोलविज्ञानी निकोलस कोपरनिकस ने। कोपरनिकस द्वारा एक आसान सूर्यकेंद्री मॉडल प्रस्तुत किया गया जिसमे यह बताया गया था कि पृथ्वी व अन्य ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं।


ये रहा 39वाँ प्रश्न

पृथ्वी की परिधि कितनी है?

(ए) 47907 किलोमीटर

(बी) 40075 किलोमीटर

(सी) 45388 किलोमीटर

(डी) 50678 किलोमीटर

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।40075 किलोमीटर

स्पष्टीकरण: पृथ्वी की परिधि पृथ्वी के चारों ओर की दूरी है। भूमध्य रेखा के चारों ओर मापा गया, यह 40 हज़ार 75 किलोमीटर (24,901.461 मील) है। ध्रुवों से गुजरते हुए मापी गई परिधि 40 हजार 7.86 किलोमीटर है।


ये रहा 40वाँ प्रश्न

पृथ्वी पर सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?

(ए) हिंदमहासागर

(बी) अरब सागर

(सी) लाल सागर

(डी) प्रशांत महासागर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।प्रशांत महासागर

स्पष्टीकरण: लगभग 63 मिलियन वर्ग मील में फैला और पृथ्वी पर आधे से अधिक मुक्त पानी युक्त, प्रशांत महासागर अब तक दुनिया के महासागरीय बेसिनों में सबसे बड़ा है। दुनिया के सभी महाद्वीप प्रशांत बेसिन में समा सकते हैं।


प्रिय दोस्तो हमारा यह वीडियो आप को कैसा लगा आप हमें कमेंट कर अवस्य बताएं। और आप ने अभी तक चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है।तो प्लीज सब्सक्राइब अवस्य करलें। इसके साथ ही नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए वैल आइकन को ऑल पर क्लिक करें ।जिससे आने वाले सभी वीडियो आप तक पहुचेगे सबसे पहले। धन्यवाद


पृथ्वी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न | internal structure of the earth | earth important question


प्रिय दोस्तो: इस लेख में पृथ्वी के महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर हाजिर हुए हैं। दोस्तो ये वो प्रश्न हैं, जो किसी न किसी परीक्षा में पूछे गए हैं, दोस्तो यदि आप ने इन प्रश्नों को रट लिया तो पृथ्वी से सम्बंधित कोई भी प्रश्न नहीं छूटेगा। लेख पसन्द हो तो लाइक,शेयर व फॉलो अवस्त करें


अन्य टैग

पृथ्वी से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

पृथ्वी से संबंधित प्रश्न

पृथ्वी की गतियां से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

सौरमण्डल और पृथ्वी से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

structure of the earth

internal structure of the earth

layers of the earth

interior of the earth

layers of earth

structure of the earth class 11 geography


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement