Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले,महोत्सव।Major fairs and festivals of Uttar Pradesh

Major fairs and festivals of Uttar Pradesh.

उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले,महोत्सव।Major fairs and festivals of Uttar Pradesh

प्रिय दोस्तो mainpuri academy चैनल में आप का स्वागत है। दोस्तो इस लेख में आप को "उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले महोत्सव" के विषय में प्रश्नों को शामिल किया गया है। दोस्तो ये प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण हैं जो परीक्षाओं में बार बार पूछे जाते हैं। दोस्तो यदि आप को लेख पसन्द आये तो लाइक,शेयर व फॉलो अवस्य करें धन्यवाद

मेले भारतीय संस्कृति का एक आंतरिक हिस्सा हैं, जो कि एक सुनहरा धागा की तरह हैं, जो सांस्कृतिक ताने-बाने में चलते हैं। आमतौर पर धार्मिक स्थलों पर मेलों का आयोजन किया जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य में हर साल लगभग 2,250 मेले आयोजित किये जाते हैं। इस वीडियो में हम उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण मेलों के विषय मे बता रहे हैं, जो यूपीएससी-प्रीलिम्स, एसएससी, राज्य सेवा, एनडीए, सीडीएस और रेलवे आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत उपयोगी है।

मेले भारतीय संस्कृति का एक आंतरिक हिस्सा हैं , जो कि एक सुनहरे धागे के रूप में हैं, जो इसके सांस्कृतिक ताने-बाने में चलते हैं। आमतौर पर धार्मिक स्थलों पर मेलों का आयोजन किया जाता है। इसे उस स्थान के रूप में परिभाषित किया जा सकता है, जहां लोग सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक सद्भाव के लिए एकत्र होते हैं। तो चलिए टेस्ट शुरू करते हैं।


ये रहा पहला प्रश्न

उत्तर प्रदेश में सबसे सधिक मेले किस स्थान पर आयोजित किये जाते हैं?

(ए) मथुरा

(बी) हमीरपुर

(सी) लखनऊ

(डी) महोवा

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। मथुरा

स्पष्टीकरण: उत्तर प्रदेश में हर साल लगभग 2,250 मेले लगते हैं। मथुरा में सबसे अधिक मेले (86) हैं, इसके बाद कानपुर और हमीरपुर (79), झाँसी (78), आगरा (72), और फ़तेहपुर (70) हैं।


ये रहा दूसरा प्रश्न 

उत्तर प्रदेश में होली के त्योहार पर 'लट्ठमार' होली मनाई जाती है?

(ए) बरसाना

(बी) गोकुल

(सी) वृंदावन

(डी) मथुरा

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।बरसाना

स्पष्टीकरण: मुख्य रूप से लट्ठमार होली भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में मथुरा ज़िले के दो गांवों, बरसाना और नंदगांव में मनाई जाती है। आपको बता दें कि बरसाना, जिसे राधा रानी का जन्मस्थान माना जाता है और नंदगांव को भगवान कृष्ण का जन्मस्थान माना जाता है। ऐसे में लट्ठमार होली को राधा कृष्ण के पवित्र प्रेम का प्रतीक माना जाता है।


ये रहा तीसरा प्रश्न

आयुर्वेद महोत्सव प्रदेश के किस जिले में संपन्न होता है?

(ए) आगरा

(बी) कन्नौज

(सी) अलीगढ़

(डी)  झाँसी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। झाँसी

स्पष्टीकरण: राष्ट्रीय युवा संस्थान और यूपी पर्यटन विभाग के सहयोग से आयुर्वेद महोत्सव का आयोजन 11 से 17 मार्च तक झांसी में किया जाएगा। आयोजन नुमाइश ग्राउंड झांसी में होगा।


ये रहा चौथा प्रश्न

प्रदेश में मकनपुर का मेला कहाँ लगता है?

(ए) लखनऊ

(बी) अयोध्या

(सी) बहराइच

(डी) कानपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।कानपुर


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

"नक-कटैया" मेला कहाँ लगता है?

(ए) अयोध्या

(बी) सीतापुर

(सी) इलाहाबाद

(डी) वाराणसी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।वाराणसी

स्पष्टीकरण: वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध चेतगंज के नक्कटैया में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है जिसमें प्रभु श्री राम का रथ आकर्षण का केंद्र होता है. इसके अलावा रावण की बहन शूर्पणखा के नाक काटे जाने के बाद मेले का अंत होता है. इसके अलावा मेले में निकलने वाली विभिन्न झांकियां भी लोगों को काफी प्रभावित करती हैं


उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले,महोत्सव।Major fairs and festivals of Uttar Pradesh,mainpuri classes


ये रहा छठवाँ प्रश्न

प्रदेश में कुंम्भ मेला कहाँ लगता है?

(ए) बनारस

(बी) प्रयागराज

(सी) वृंदावन

(डी) मथुरा

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। प्रयागराज

स्पष्टीकरण: यह 12 वर्षों के दौरान चार बार आयोजित किया जाता है। यह चार पवित्र नदियों पर चार तीर्थ स्थानों के बीच घूमने वाला अनुष्ठान मेला है - गंगा नदी पर हरिद्वार में, शिप्रा पर उज्जैन में, गोदावरी पर नासिक में, और प्रयागराज में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर।


ये रहा सातवाँ प्रश्न

हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक "सुलहकुल" उत्सव उत्तर प्रदेश के किस शहर में आयोजित किया जाता है?

(ए) मेरठ

(बी) सहारनपुर

(सी) आगरा

(डी) गोरखपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। आगरा

स्पष्टीकरण: "सलहकुल उत्सव'' का आयोजन आगरा में किया जाता है। ''सलाहाकुल उत्सव" हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। ताज महोत्सव भी सालाना आगरा में आयोजित किया जाता है।


ये रहा आठवाँ प्रश्न

उत्तर प्रदेश में "गढ़ का मेला" प्रतिवर्ष कहाँ आयोजित होता है?

(ए) गढ़मुक्तेश्वर (हापुड)

(बी) बुलंदशहर

(सी) अलीगढ़

(डी) एटा

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। गढ़मुक्तेश्वर (हापुड)

स्पष्टीकरण: गढ़ मुक्तेश्वर उ.प्र. के हापुड़ जिले में स्थित है। यहां गंगा जी का मंदिर है जिसके स्थान पर प्रतिवर्ष 'गढ़ का मेला' आयोजित किया जाता है। उ.प्र. में एक साल में सबसे अधिक 86 मेलों का आयोजन मथुरा में होता है।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

"शैयद सलार मेला" कहाँ पर लगता है?

(ए) बहराइच में

(बी) कानपुर में

(से) खलीलाबाद में

(डी) बाराबंकी में

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। बहराइच

स्पष्टीकरण: 12वीं शताब्दी तक, सालार मसूद एक संत के रूप में प्रतिष्ठित हो गया था और भारत के उत्तर प्रदेश, बहराइच में उनकी दरगाह तीर्थयात्रा का स्थान बन गई थी।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

"कलिंजर मेला" उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर लगता है?

(ए) श्रावस्ती

(बी) बाँदा

(सी) झाँसी

(डी) रामपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। बाँदा

स्पष्टीकरण:कालिंजर मेला: यह एक वार्षिक उत्सव है जो प्रत्येक वर्ष जनवरी के महीने में बांदा में होता है। कालिंजर किला त्योहार के नाम की प्रेरणा था, और यह विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डालता है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले,महोत्सव।Major fairs and festivals of Uttar Pradesh,mainpuri classes

ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

देवीपाटन का मेला कहाँ आयोजित किया जाता है?

(ए) देवरिया

(बी) आजमगढ़

(सी) उन्नाव

(डी) बलरामपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। बलरामपुर

स्पष्टीकरण: देवी पाटन मन्दिर तुलसीपुर में स्थित एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है, जहाँ मेले का आयोजन किया जाता है जो बलरामपुर के जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर है । यह मा पाटेश्वरी का मंदिर है और नाम देवी पाटन से जाता है ।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक प्रचलित लोकनृत्य निम्न में से कौन-सा है?

(ए) करमा

(बी) चौचरी

(सी) नौटंकी

(डी) चौरसिया

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।नौटंकी

स्पष्टीकरण: नौटंकी नृत्य उत्तर प्रदेश राज्य का लोकनृत्य है जो अपने भावुक और हास्यास्पद दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। इस नृत्य को अक्सर एक नृत्य-ड्रामा के रूप में दिखाया जाता है जिसमें संगीत, गीत और नृत्य का उपयोग किया जाता है।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

बिठूर गंगा महोत्सव राज्य में किस जिले में मनाया जाता है? 

(ए) बलिया

(बी) कानपुर

(सी) सीतापुर

(डी) महाराजगंज

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। कानपुर

स्पष्टीकरण: बिठूर कानपुर के सबसे महत्वपूर्ण इतिहास में एक है क्योंकि यहां पर नाना राव पेशवा और झांसी की रानी से जुड़ा इसका इतिहास रहा है. इसके साथ ही भगवान राम के पुत्र लव, कुश ने इसी धरती पर जन्म लिया है.


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

बटेश्वर मेला किस स्थान पर संपन्न होता है?

(ए) आगरा

(बी) कन्नौज

(सी) इटावा

(डी) मैनपुरी

इस।प्रश्न का सही जवाब है।ए। आगरा

स्पष्टीकरण:बटेश्वर मेला एक वार्षिक उत्सव है जो नवंबर में बटेश्वर में लगता है। बटेश्वर आगरा के करीब स्थित है। त्योहार का प्राथमिक फोकस एक पशु मेला है। इसके अलावा मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भोजन स्टॉल और मनोरंजन की गतिविधियां और झूलें आदि आकर्षक रहते हैं। 


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

ताज महोत्सव का आयोजन कहाँ होता है?

(ए) बलिया

(बी) इलाहाबाद

(सी) आगरा

(डी) मथुरा

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।आगरा

स्पष्टीकरण: ताज महोत्सव उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध कल्चरल फेस्टिवल है. जिसका आयोजन हर साल आगरा में किया जाता है.


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

प्रदेश में कैलाश मेला कहाँ सम्पन्न होता है?

(ए) कानपुर

(बी) आगरा

(सी) मेरठ

(डी) प्रयागराज

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। आगरा

स्पष्टीकरण: कैलाश मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने के लिए कैलाश मेला आयोजित किया जाता है।यह त्योहार अगस्त-सितंबर के महीने में आयोजित किया जाता है।यह एक पत्थर के लिंगम के रूप में भगवान शिव की उपस्थिति को मनाने के लिए आयोजित किया जाता है।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

सुप्रसिद्ध मेला शाकुम्भरी मेला प्रदेश में कहाँ सम्पन्न होता है?

(ए) सहारनपुर

(बी) फरुखाबाद

(सी) कानपुर

(डी) प्रयागराज

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। सहारनपुर

स्पष्टीकरण:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में साल में दो बार नवरात्रि के दौरान इसका आयोजन किया जाता है।


उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले,महोत्सव।Major fairs and festivals of Uttar Pradesh,mainpuri classes


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

देवा शरीफ मेला प्रदेश के किस स्थान पर लगता है?

(ए) प्रयागराज

(बी) बुलन्दशहर

(सी) मेरठ 

(डी) बाराबंकी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। बाराबंकी

स्पष्टीकरण: यह हर साल कार्तिक माह के दौरान देवा (उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के पास एक स्थान) में महान सूफी संत वारिस अली शाह की दरगाह पर आयोजित किया जाता है ।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

परिक्रमा मेला कहाँ आयोजित होता है?

(ए) चित्रकूट

(बी) हरदोई

(सी) अयोध्या 

(डी) फैजाबाद

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। अयोध्या


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

रामायण मेला कहाँ लगता है?

(ए) लखनऊ

(बी) गोरखपुर

(सी) चित्रकूट

(डी) प्रयागराज

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। चित्रकूट


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

कंपिल उत्सव राज्य के किस स्थान पर लगता है?

(ए) सहारनपुर

(बी) फरुखाबाद

(सी) कानपुर

(डी) प्रयागराज

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। फरुखाबाद

स्पष्टीकरण: कम्पिल फ़र्रूख़ाबाद जिले में फतेहगढ़ से उत्तर-पश्चिम दिशा में 45 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। यह स्थान ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इसका उल्लेख रामायण, महाभारत में भी मिलता है। महाभारत में इसका उल्लेख द्रौपदी के स्वयंवर के समय किया गया है कि राजा द्रुपद ने द्रौपदी स्वयंवर यहाँ आयोजित किया था।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

प्रदेश के किस जिले में शाकुंभरी मेला आयोजित होता है?

(ए) हरदोई

(बी) सहारनपुर

(सी) फरुखाबाद

(डी) कन्नौज

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। सहारनपुर

स्पष्टीकरण: शाकुम्भरी देवी मेला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में साल में दो बार आयोजित किया जाता है।यह नवरात्रि और होली के दिनों के दौरान आयोजित  किया जाता है।प्रत्येक वर्ष लाखों हिंदू  भक्त शाकुम्भरी देवी मंदिर के दर्शन करते हैं।


ये रहा तेइसवां प्रश्न

गोविंद साहब मेला प्रदेश में कहाँ लगाया जाता है?

(ए) बाराबंकी

(बी) आजमगढ़

(सी) वस्ती

(डी) प्रयागराज

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। आजमगढ़

स्पष्टीकरण: अंबेडकर नगर और आजमगढ़ की सीमा पर स्थित गोविंद साहब धाम आस्था का केंद्र है। यहां हर साल एक माह का मेला लगता है और मान्यता है कि बाबा को गोविंद दशमी के दिन खिचड़ी चढ़ाने से हर मुराद पूरी हो जाती है। यहीं वजह है कि इस दिन यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते है।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

कबीर मेला का आयोजन किस स्थान पर किया जाता है?

(ए) मगहर (सन्त कबीरनगर)

(बी) सोरों (कासगंज)

(सी) मथुरा

(डी) फिरोजाबाद

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। मगहर (सन्त कबीरनगर)

स्पष्टीकरण: मगहर में हर साल तीन बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिनमें 12-16 जनवरी तक मगहर महोत्सव और कबीर मेला, माघ शुक्ल एकादशी को तीन दिवसीय कबीर निर्वाण दिवस समारोह और कबीर जयंती समारोह के अंतर्गत चलाए जाने वाले अनेक कार्यक्रम शामिल हैं।


उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले,महोत्सव।Major fairs and festivals of Uttar Pradesh,mainpuri classes


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

सोरों मेला कहाँ लगता है?

(ए) एटा

(बी) फरुखाबाद

(सी) कासगंज

(डी) हाथरस

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। कासगंज


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

कबीर महोत्सव राज्य के किस जिले में संपन्न होता है?

(ए) इटावा

(बी) औरैया

(सी) बस्ती

(डी) कानपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। बस्ती


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

गंगा महोत्सव का आयोजन कहाँ होता है?

(ए) वाराणसी

(बी) महोबा

(सी) बिजनौर

(डी) फतेपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। वाराणसी

स्पष्टीकरण: पवित्र नदी गंगा, जो पूरे देश के लिए जीवन और पोषण का स्रोत है, का जश्न मनाने के लिए हर साल दिवाली के बाद वाराणसी में गंगा महोत्सव मनाया जाता है। यह पांच दिनों तक मनाया जाता है और इसमें दुनिया भर के पर्यटक और तीर्थयात्री शामिल होते हैं।


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

सैफई महोत्सव का आयोजन किस स्थान पर होता है?

(ए) औरैया

(बी) इटावा

(सी) कानपुर

(डी) मैनपुरी

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। इटावा

स्पष्टीकरण: 1997 और 2015 के बीच आयोजित, सैफई महोत्सव (आधिकारिक तौर पर रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव) रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव समिति द्वारा आयोजित एक वार्षिक 15 दिवसीय सांस्कृतिक मेला था। यह हर साल दिसंबर और जनवरी के दौरान गाँव में होता था।


ये रहा उन्तीसवाँ प्रश्न

प्रदेश के किस जिले में सबसे कम मेले लगते हैं?

(ए) आगरा

(बी) पीलीभीत

(सी) मथुरा

(डी) कन्नौज

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। पीलीभीत

स्पष्टीकरण: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में साल में सिर्फ दो मेला आयोजित होता है


ये रहा तीसवाँ प्रश्न

प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक मेलों का आयोजन किया जाता है?

(ए) मैनपुरी

(बी) इटावा

(सी) वाराणसी

(डी) मथुरा

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। मथुरा (86 मेले)

स्पष्टीकरण: राज्य में सर्वाधिक 86 मेले मथुरा में फिर कानपुर में 80, हमीरपुर में 79, झाँसी में 78, आगरा में 72 व फतेहपुर में 70 मेले लगते है सबसे कम मेले पीलीभीत में लगते हैं।


ये रहा 31वाँ प्रश्न

कजरी महोत्सव कहाँ का और किस जिले का पर्व है?

(ए) महोबा

(बी) कानपुर

(सी) सीतापुर

(डी) हरदोई

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। महोबा

स्पष्टीकरण: महोबा का कजली महोत्सव केवल एक परंपरागत धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान ही नहीहै बल्कि इसके साथ महोबा की आन-बान की रक्षा हेतु आल्हा-ऊदल के नेतृत्व में पृथ्वीराज चौहानके विरुद्ध सभी वीरों के हथियार उठाने और जान पर खेलकर अपनी लाज बचाने की स्मृतियां भी जुड़ीहै। इसलिए रक्षाबंधन के पर्व पर आयोजित इस कजली महोत्सव में पूरा बुंदेलखण्ड एक साथ उमडपड़ता है।


ये रहा 32वाँ प्रश्न

प्रत्येक वर्ष खिचड़ी मेला राज्य के किस जिले में लगता है?

(ए) बहराइच

(बी) कानपुर

(सी) गोरखपुर

(डी) हापुड़

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। गोरखपुर

स्पष्टीकरण: गोरखपुर में खिचड़ी मेले का आयोजन किया जाता है. हर साल मकर संक्रांति के मौके पर गोरखनाथ मंदिर इस मेले का आयोजन करता है. 


ये रहा 33वाँ प्रश्न

रामनगरिया मेला और श्रावणी मेला राज्य में कहाँ लगता है?

(ए) कानपुर

(बी) कन्नौज

(सी) हरदोई

(डी) फर्रूखाबाद

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। फर्रूखाबाद

स्पष्टीकरण: फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर लगने वाला माघ मेला काफी लोकप्रिय है- प्राचीन ग्रथों में पांचाल घाट के इस पूरे क्षेत्र को स्वर्गद्वारी कहा गया है- वर्ष 1985 में एनडी तिवारी की सरकार ने मेले के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए देना शुरू किया

उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले,महोत्सव।Major fairs and festivals of Uttar Pradesh,mainpuri classes

ये रहा 34वाँ प्रश्न

उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ मेला किस स्थान पर लगता है?

(ए) झाँसी

(बी) प्रतापगढ़

(सी) प्रयागराज

(डी) लखीमपुर खीरी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। लखीमपुर खीरी

स्पष्टीकरण: यह एक वार्षिक मेला है जो लखीमपुर खीरी में हर साल नवंबर के महीने में लगता है। यह कार्यक्रम भगवान शिव के सम्मान में आयोजित किया जाता है और इसमें सवारी और भोजन स्टालों के अलावा कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होते हैं।


ये रहा 35वाँ प्रश्न

रथ मेला यूपी के किस जिले से सम्बंधित है?

(ए) मथुरा

(बी) कासगंज

(सी) चित्रकूट

(डी) महोबा

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। मथुरा

स्पष्टीकरण: इसका आयोजन उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृन्दावन में चैत्र माह में किया जाता है। यह मेला भगवान रंगनाथ के सम्मान में आयोजित किया जाता है।


ये रहा 36वाँ प्रश्न

उत्तर प्रदेश में किस जिले में पशु मेला व ऊँट मेला लगता है?

(ए) हरदोई

(बी) अयोध्या

(सी) आगरा

(डी) कानपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। आगरा

स्पष्टीकरण:उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हर साल बटेश्वर मेले का आयोजन किया जाता है।प्रसिद्ध बटेश्वर मेला उत्तर प्रदेश राज्य के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बटेश्वर में आयोजित किया जाता है बटेश्वर  आगरा से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


ये रहा 37वाँ प्रश्न

प्रसिद्ध माघ मेला, शिल्प मेला राज्य में प्रत्येक वर्ष कहाँ लगता है?

(ए) प्रयागराज 

(बी) कासगंज

(सी) रामपुर

(डी) बलिया

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। प्रयागराज

स्पष्टीकरण:यह माघ महीने (जनवरी/फरवरी) के दौरान तीन नदियों-गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम के पास इलाहाबाद में आयोजित किया जाता है।


ये रहा 38वाँ प्रश्न 

नेमिषारण्य मेला राज्य के किस जिले में बड़ी ही धूमधाम से लगाया जाता है?

(ए) हरदोई

(बी) सीतापुर

(सी) बलिया

(डी) बिजनौर

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। सीतापुर

स्पष्टीकरण:सोमवती अमावस्या को मेला लगता है। शौनकजी को इसी तीर्थ में सूतजी ने अठारहों पुराणों की कथा सुनायी। द्वापर में श्रीबलरामजी यहां पधारे थे।


ये रहा 39वाँ प्रश्न

माँ शीतला माता महोत्सव का आयोजन किस स्थान पर होता है?

(ए) एटा

(बी) कन्नौज

(सी) मैनपुरी

(डी) बदायूं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। मैनपुरी

स्पष्टीकरण:मैनपुरी के उत्तरी छोर पर स्थित माँ शीतला देवी के मंदिर पर चैत्र और शारदीय नवरात्र पर भक्तों की अपार भीड़ उमड़ती है। चैत्र मास के नवरात्र पर यहां श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी का भी आयोजन होता था।


ये रहा 40वाँ प्रश्न

जैन समुदाय से जुड़ा मेला उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर लगता हैं?

(ए) फर्रुखाबाद

(बी) कंपिल

(सी) कायमगंज

(डी) अलीगंज

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। कंपिल

स्पष्टीकरण: कम्पिल मेला एक जैन मेला है जो प्रत्येक वर्ष उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में आयोजित किया जाता है। यह मेला कम्पिल नामक स्थान से लिया जाता है जहाँ यह मनाया जाता है।


प्रिय दोस्तो हमारा यह मेख आप को कैसा लगा आप हमें कमेंट कर अवस्य बताएं। और आप ने अभी तक फॉलो नहीं किया है।तो प्लीज फॉलो अवस्य करलें। इसके साथ ही नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए वैल आइकन को ऑल पर क्लिक करें ।जिससे आने वाले सभी लेख आप तक पहुचेगे सबसे पहले। धन्यवाद


उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले| uttar pradesh ke mele | up police up gk class

अन्य टैग:-
उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले
उत्तर प्रदेश के प्रमुख मेले एवं उत्सव
प्रमुख मेले उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के सभी मेल उत्सव महोत्सव
uttar pradesh ke mele
uttar pradesh ke pramukh mele
uttar pradesh ke pramukh mele trick
uttar pradesh ke mela trick

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement