Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सम्मान और पुरस्कार 2024।Honours & Awards 2024.

सम्मान और पुरस्कार 2024।Honours & Awards 2024.

सम्मान और पुरस्कार 2024।Honours & Awards 2024.

प्रिय दोस्तो mainpuri classes में आप का स्वागत है।दोस्तो आपको इस लेख में "सम्मान और पुरस्कार" से सम्बंधित बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह लेकर आये हैं ।दोस्तो आप ने देखा होगा कि परीक्षाओं में सम्मान व पुरस्कार से प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। इस लिहाज से यह टोपिक महत्वपूर्ण हो जाता हैं। दोस्तो यदि आप ने यह लेख पूरा पढ़ लिया तो सम्मान और पुरस्कार से सम्बंधित कोई भी प्रश्न नहीं छूटेगा। तो चलिए टेस्ट शुरू करते हैं।

ये रहा पहला प्रश्न

वर्ष 2024 में "लता मंगेशकर दीनानाथ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) रणवीर कपूर

(बी) रणदीप हुड्डा

(सी) अमिताभ बच्चन

(डी) बी व सी दिनों

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी व सी दिनों

स्पष्टीकरण: मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में अभिनेता रणदीप हुडा व अमिताभ बच्चन को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


ये रहा दूसरा प्रश्न

अप्रैल 2024 में " AISS मानवतावादी पुरस्कार 2021" से सम्मानित किया गया

(ए) रतन टाटा

(बी) जे.डी. बिड़ला

(सी) जेफ बेजोस

(डी) अनिल अंबानी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। रतन टाटा

स्पष्टीकरण : ● प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी, टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा को उनके मुंबई आवास पर आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित KISS मानवतावादी पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है।

● यह पुरस्कार रतन टाटा को 2021 में घोषित हुआ था, इस पुरस्कार को प्राप्त करने में COVID-19 महामारी के कारण देरी हुई है।


ये रहा तीसरा प्रश्न

किसने "2024 वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर" का पुरस्कार दिया गया?

(ए) मोहम्मद सलेम

(बी) रॉबर्ट पैटिंसन

(सी) हिरेन शेखावत

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। मोहम्मद सलेम

स्पष्टीकरण: रॉयटर्स फोटोग्राफर मोहम्मद सलेम ने गाजा पट्टी में अपनी पांच वर्षीय भतीजी के शव को गोद में लिए हुए एक फिलिस्तीनी महिला की छवि के लिए 18 अप्रैल को प्रतिष्ठित 2024 वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता।


ये रहा चौथा प्रश्न

वर्ष 2024 में "वर्ष के उत्कृष्ट PSU" पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया

(बी) भारत इलैक्ट्रोनिक लिमिटेड

(सी) हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड

(डी) इंडियन ऑयल कारपोरेट लिमिटेड

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड।

स्पष्टीकरण: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (एआईएमए) मैनेजिंग इंडिया अवॉर्ड्स समारोह में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को वर्ष के उत्कृष्ट सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

एस्ट्रोनॉटिकल सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा स्थापित "आर्यभट्ट पुरस्कार 2024" से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) लक्ष्मी सिन्हा

(बी) कौशिक राजशेखर

(सी) विनीत जैन

(डी) पावुलुरी सुब्बाराव

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। पावुलुरी सुब्बाराव

स्पष्टीकरण: ● अनंत टेक्नोलॉजीज के संस्थापक, CEO और अध्यक्ष पावुलुरी सुब्बा राव को एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (ASI) द्वारा स्थापित 'आर्यभट्ट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।

● उन्हें "भारत में अंतरिक्ष विज्ञान को बढ़ावा देने में उनके जीवनकाल के जबरदस्त योगदान" के लिए यह पुरस्कार मिला है।


सम्मान और पुरस्कार 2024।Honours & Awards 2024.mainpuri classes

ये रहा छठवाँ प्रश्न

"वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार 2024" से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) नीना गुप्ता

(बी) राहुल सिंह

(सी) कौशिक राजशेखर

(डी) वैभव कुमार

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। कौशिक राजशेखर

स्पष्टीकरण: ● भारतीय मूल के प्रोफेसर कौशिक राजशेखर को वैश्विक ऊर्जा पुरस्कार के लिए चुना गया है।

● उन्हें यह पुरस्कार बिजली उत्पादन कार्य को कम करते हुए परिवहन विद्युतीकरण और ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।


ये रहा सातवाँ प्रश्न

"मैल्कम आदिसोशिया पुरस्कार 2024" के लिए किसे चुना गया?

(ए) राहुल सिंह

(बी) सुरिंदर एस. जोधका

(सी) अमिताभ बच्चन

(डी) बंदिता कौल

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। सुरिंदर एस. जोधका

स्पष्टीकरण: चेन्नई: मैल्कम और एलिजाबेथ आदिसेशिया ट्रस्ट ने दो प्रोफेसरों के लिए वार्षिक डॉक्टर मैल्कम आदिसेशिया राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 की घोषणा की है ।

प्रोफेसर सुरिंदर एस जोधका, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, जेएनयू को मैल्कम आदिसेशिया पुरस्कार के लिए चुना गया है


ये रहा आठवाँ प्रश्न

किस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को वर्ष 2024 में स्काई ट्रिक्स से "भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा स्टाफ" का पुरस्कार मिला है?

(ए) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

(बी) GMR हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

(सी) विशाखापत्तनम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

(डी) तिरुपति अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।GMR हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा


ये रहा नौवाँ प्रश्न

2024 में कितने लोगों को पद्य विभूषण से सम्मानित किया गया?

(ए) 5

(बी) 14

(सी) 10

(डी) 15

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। पाँच

स्पष्टीकरण: इस बार 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना है. इनमें 5 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्मश्री से नवाजा जाएगा.


ये रहा दसवाँ प्रश्न

किसने वर्ष के आगामी खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया का "असुंता लाकड़ा पुरस्कार2024" से सम्मानित किया गया

(ए) दीपिका सोरेन

(बी) वंदना कटारिया

(सी) नवनीत कौर

(डी) उपरोक्त में से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। दीपिका सोरेन


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

"ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन इंपैक्ट अवार्ड 2024" से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) नरेन्द्र मोदी

(बी) जो. जो बाइडेन

(सी) शेख हसीना

(डी) डॉक्टर सुल्तान अल जाबेद

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। डॉक्टर सुल्तान अल जाबेद

स्पष्टीकरण: COP28 के अध्यक्ष, जलवायु परिवर्तन के लिए संयुक्त अरब अमीरात के विशेष दूत और उद्योग और उन्नत प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. सुल्तान अहमद अल जाबेर को 22 अप्रैल 2024 को आयोजित विश्व ऊर्जा नेतृत्व पुरस्कार 2024 में वैश्विक ऊर्जा संक्रमण प्रभाव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


सम्मान और पुरस्कार 2024।Honours & Awards 2024.mainpuri classes


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

वर्ष 2024 में "साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर" पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) वंदिता कौल

(बी) मधुमिता सहगल

(सी) अवंतिका वन्दनापु

(डी) राहुल सिंह

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। अवंतिका वन्दनापु

स्पष्टीकरण: भारतीय-अमेरिकी अभिनेत्री अवंतिका वंदनापू, जो 2024 की संगीतमय कॉमेडी “मीन गर्ल्स” में करेन शेट्टी की भूमिका के लिए जानी जाती हैं, को हार्वर्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिष्ठित “साउथ एशियन पर्सन ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

2024 में किस मलयालम कवि को "33वे सरस्वती सम्मान 2923" के लिए गया है?

(ए) गुलजार

(बी) शिव शंकरी

(सी) रामभद्राचार्य

(डी) प्रभा वर्मा

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। प्रभा वर्मा

स्पष्टीकरण: • सरस्वती सम्मान, साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है.

यह भारत की संविधान की अनुसूची VIII में सूचीबद्ध भारत की 22 भाषाओं में से किसी में उत्कृष्ट गद्य या पद्य साहित्यिक कार्यों के लिए दिया जाता है.

• सरस्वती सम्मान की स्थापना 1991 में केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा की गई थी

यह पुरस्कार 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र, और एक पट्टिका प्रदान करता है


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

"एबेल पुरस्कार 2024" से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) एम कृष्णा (इंग्लैंड)

(बी) बिना अग्रवाल (भारत)

(सी) मिशेल टैलाग्रैंड (फ्रांस)

(डी) जेम्स के. लॉयस (अमेरिका)

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। मिशेल टैलाग्रैंड (फ्रांस)

स्पष्टीकरण: नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च (CNRS), पेरिस, फ्रांस के मिशेल टैलाग्रैंड को 2024 एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया है।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान "द ऑर्डर ऑफ डक ग्यालयो" प्राप्त करने वाले पहले विदेशी प्रमुख कौन बने

(ए) राजनाथ सिंह

(बी) नरेन्द्र मोदी

(सी) रतन टाटा

(डी) द्रौपदी मुर्मू

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। नरेन्द्र मोदी

स्पष्टीकरण: 22 मार्च को पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया गया. इस सम्मान की घोषणा भूटान के राजा ने 17 दिसंबर, 2021 को 114वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के दौरान की थी.


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

71वी मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब किसने जीत?

(ए) कैरोलिना विलावस्का (पौलैंड)

(बी) टोनी इन सिंह (जमैका)

(सी) क्रिस्टीना पिजकोवा (चेक गणराज्य)

(डी) सिनी शेट्टी (भारत)

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। क्रिस्टीना पिजकोवा (चेक गणराज्य)

स्पष्टीकरण: मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित 71वें मिस वर्ल्ड 2024 में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने विनर का खिताब अपने नाम किया.


सम्मान और पुरस्कार 2024।Honours & Awards 2024.mainpuri classes


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

कंस फ़िल्म महोत्सव 2024 में "पाम डी" ओर पुरस्कार के लिए किसे चुना गया?

(ए) संजीव जोशी

(बी) सैम पित्रोदा

(सी) जॉर्ज लुकास

(डी) मनोरमा मिश्रा

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। जॉर्ज लुकास

स्पष्टीकरण: महोत्सव के दौरान, तीन मानद पाल्मे डी'ओर से सम्मानित किया जाएगा: पहला पुरस्कार उद्घाटन समारोह के दौरान मेरिल स्ट्रीप को दिया जाएगा; दूसरा पुरस्कार स्टूडियो घिबली को दिया जाएगा; और तीसरा पुरस्कार जॉर्ज लुकास को महोत्सव के समापन समारोह के दौरान दिया जाएगा।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

अप्रैल 2024 में "विश्व लेखक संगठन द्वारा "विश्व साहित्य पुरस्कार" किसे प्रदान किया गया?

(ए) सागर मेहता

(बी) दिलीप सिंह

(सी) अरुंधति रॉय

(डी) ममता सागर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। ममता सागर

स्पष्टीकरण: बेंगलुरु की कन्नड़ कवि, लेखिका, शिक्षाविद और कार्यकर्ता ममता जी सागर को विश्व साहित्य में उनके योगदान के लिए वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ऑफ राइटर्स (WOW) से विश्व साहित्य पुरस्कार मिला है।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

जैन धर्म गुरु "लोकेश मुनि" को किस देश में "प्रेसिडेंट्स गोल्ड वोलेंटियर सर्विसेस" पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

(ए) अमेरिका

(बी) भारत

(सी) फ्रांस

(डी) रूस

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। अमेरिका

स्पष्टीकरण: भारत के जैन धर्मगुरु लोकेश मुनि को जनता के कल्याण और मानवता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अमेरिका के ‘प्रेसिडेंट्स गोल्ड वालेंटियर सर्विस' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत में ‘अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र' के संस्थापक मुनि को मंगलवार को अमेरिका के संसद भवन में डेमोक्रेटिक सांसद ब्रैड शर्मन ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया।


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

किस देश की गायिका "रेजवाल चौधरी बान्या" को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

(ए) भूटान

(बी) बांग्लादेश

(सी) म्यांमार

(डी) नेपाल

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। बांग्लादेश

स्पष्टीकरण: • प्रसिद्ध बांग्लादेशी गायिका रेजवाना चौधरी बान्या को प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार मिला।

• राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2024 के लिए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

• कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार मिला। वह रवीन्द्र संगीत की अभ्यासिका हैं।

• उन्होंने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “वैष्णव जन तो" गाया।

• वह ढाका में एक प्रतिष्ठित संगीत विद्यालय 'शूरेर धारा' चलाती हैं। उन्होंने रवीन्द्र संगीत पर कई किताबें भी लिखी हैं।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

मार्च 2024 में "संगीत कलानिधि पुरस्कार 2024" से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) टी एम कृष्णा

(बी) बॉम्बे जयश्री

(सी) गुलजार

(डी) रामभद्राचार्य

इस प्रश्न का सही जवाब है। ए। टी एम कृष्णा

स्पष्टीकरण: 17 मार्च 2024 को प्रसिद्ध कर्नाटक संगीतकार टीएम कृष्णा को 2024 के संगीत कलानिधि के लिए चुना गया है।


सम्मान और पुरस्कार 2024।Honours & Awards 2024.mainpuri classes


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

"के.पी.पी नांबियार पुरस्कार 2024" से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) के शिवान

(बी) अमित शाह

(सी) एस सोमनाथ

(डी) नरेन्द्र मोदी

इस प्रश्न का सही जवाब है। सी। एम सोमनाथ

स्पष्टीकरण: एस सोमनाथ इसरो (इसरो) के वर्तमान अध्यक्ष हैं

• क्यों दिया गया - यह पुरस्कार प्रौद्योगिकी में मुद्रित के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।  यह पुरस्कार उन लोगों या महिलाओं को दिया जाता है, जिन्होंने मानवता के लिए प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है


ये रहा तेइसवां प्रश्न

"58वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार"से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) जगद्गुरु रामभद्राचार्य

(बी) गुलजार

(सी) उपरोक्त दोनों

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।उपरोक्त दोनों

स्पष्टीकरण: 58वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार दो लेखकों, संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य तथा उर्दू कवि और गीतकार गुलज़ार को दिया जाएगा।

यह पुरस्कार दूसरी बार संस्कृत के लिये तथा पाँचवीं बार उर्दू के लिये दिया जा रहा है।

●ज्ञानपीठ पुरस्कार भारत का सबसे पुराना और सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार है। यह किसी लेखक को उनके "साहित्य के प्रति उत्कृष्ट योगदान" के लिये प्रतिवर्ष दिया जाता है। यह पुरस्कार वर्ष 1961 में स्थापित एवं पहली बार वर्ष 1965 में प्रदान किया गया था।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

"दादा साहेब फाल्के पुरस्कार फ़िल्म फेस्टिवल अवार्ड 2024" सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे दिया गया?

(ए) आदित्य रॉय कपूर

(बी) शाहिद कपूर

(सी) अनिल कपूर

(डी) शाहरुख खान

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। शाहरुख खान

स्पष्टीकरण: दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 20 फरवरी, 2024 को हुआ। शाहरुख खान ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और उनकी फिल्म जवान ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

"रोमेन रोलैंड पुस्तक पुरस्कार2024" किसने जीत?

(ए) अर्जुन कुमार सिंह

(बी) अनुपम मित्तल

(सी) पंकज कुमार चटर्जी

(डी) विश्वास कुमार राव

इस प्रश्न का सही जवाब है। सी। पंकज कुमार चटर्जी

स्पष्टीकरण: रोमेन रोलैंड पुस्तक पुरस्कार पंकज कुमार चटर्जी के बांग्ला अनुवाद 'स्टालिनर दीवान' को प्रदान किया गया।


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

"लक्ष्मी नारायण अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2024" से किसे सम्मानित किया गया है?

(ए) माखनलाल चतुर्वेदी

(बी) दिनकर सिंह

(सी) प्यारेलाल शर्मा

(डी) सुरेश अवस्ती

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।प्यारेलाल शर्मा

स्पष्टीकरण: प्रतिष्ठित संगीतकार प्यारेलाल शर्मा को लक्ष्मीनारायण अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लक्ष्मीनारायण ग्लोबल म्यूजिक फेस्टिवल के हिस्से के रूप में संगीतकार एल सुब्रमण्यम और कविता कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम द्वारा 'माई नेम इज लेखन' संगीतकार को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए "जल योद्धा पुरस्कार2024" से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) नोएडा प्राधिकरण

(बी) इंदौर प्राधिकरण

(सी) अयोध्या प्राधिकरण

(डी) ये सभी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।नोएडा प्राधिकरण

स्पष्टीकरण: ● जल शक्ति मंत्रालय ने साल 2023-24 के विश्व जल पुरस्कार में जल संरक्षण के लिए नोएडा को सम्मानित किया.

● यह सम्मान सीवेज उपचार और पानी के पुनः उपयोग में नोएडा की उपलब्धियों को देखते हुए दिया गया.

● केंद्रीय जल शक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुरस्कार प्रदान किए गए हैं


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

5वे " राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2024" में प्रथम पुरस्कार किसने जीत?

(ए) शशि थरूर

(बी) वी आर कंबोज 

(सी) यतिन भास्कर दुग्गल

(डी) मोगी आदित्यनाथ

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। यतिन भास्कर दुग्गल

स्पष्टीकरण: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 के समापन समारोह को संबोधित किया

हरियाणा के यतिन भास्कर दुग्गल ने पहला, तमिलनाडु की वैष्णा पिचाई ने दूसरा और राजस्थान की कनिष्का शर्मा ने तीसरा पुरस्कार जीता


सम्मान और पुरस्कार 2024।Honours & Awards 2024.mainpuri classes


ये रहा उन्तीसवाँ प्रश्न

किस देश को "खसरा और रूबेला चैंपियन" पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया?

(ए) नेलाल

(बी) रूस

(सी) भारत

(डी) चीन

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।भारत

स्पष्टीकरण: भारत को खसरा और रूबेला रोग से निपटने के लिए देश के अथक प्रयासों के लिए 6 मार्च, 2024 को अमरीका के वाशिंगटन डीसी में रेडक्रॉस मुख्यालय में प्रतिष्ठित खसरा और रूबेला चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


ये रहा तीसवाँ प्रश्न

अप्रैल 2024 में किसे "जर्मन लोकतंत्र पुरस्कार" से सम्मानित किया गया?

(ए) यूलिया नवलनाया 

(बी) अलेक्सी नवलनी

(सी) ए व बी दोनों

(डी) इनमें से कोई नही

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।ए व बी दोनों

स्पष्टीकरण: ● दिवंगत रूसी एलेक्सी नवलनी और उनकी पत्नी यूलिया को इस वर्ष एक प्रमुख

● जर्मन मंच से "मीडिया का स्वतंत्रता पुरस्कार" प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार हर साल लुडविग एरहार्ड शिखर सम्मेलन में प्रदान किया जाता है।

● यह पुरस्कार उन सार्वजनिक हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, संवाद और लोकतंत्र के प्रति विशेष प्रतिबद्धता दिखाई हो।


ये रहा 31वाँ प्रश्न

सर्वश्रेष्ठ निर्माण परियोजनाओं के लिए उपलब्धि पुरस्कार श्रेणी में "CIDC विश्वकर्मा पुरस्कार 2024" किस कम्पनी ने जीता है?

(ए) इन टी पी सी

(बी) जी ए आई एल

(सी) ओ एन जी सी

(डी) बी एच ई एल

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। जी ए आई एल

स्पष्टीकरण: • गेल (इंडिया) लिमिटेड ने अपनी बरौनी-गुवाहाटी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना (बीजीपीएल) के लिए 'उत्कृष्ट उत्पादन परियोजनाओं के लिए अद्वितीय पुरस्कार' श्रेणी में प्रतिष्ठित 15वां सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार जीता है।

गैस प्रदाता ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (गेल)

स्थापना - 1984-

मुख्यालय - नई दिल्ली

अध्यक्ष - संदीप कुमार गुप्ता


ये रहा 32वाँ प्रश्न

किसे 2024 के "सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक पोस्टर पुरस्कार"से सम्मानित किया गया?

(ए) इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल (लखनऊ

(बी) डॉक्टर अग्रवाल आई हॉस्पिटल (तमिलनाडु)

(सी) मेदांता हॉस्पिटल (गुरुग्राम)

(डी) इनमे से कोई नही

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।डॉक्टर अग्रवाल आई हॉस्पिटल (तमिलनाडु)

स्पष्टीकरण: वैज्ञानिक पोस्टर पुरस्कार' 2024. डॉ. अग्रवाल आई हॉस्पिटल की शोध टीम को अमेरिकन सोसाइटी फॉर मोतियाबिंद और अपवर्तक सर्जरी की 2024 वार्षिक बैठक में प्रतिष्ठित 'सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक पोस्टर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।


ये रहा 33वाँ प्रश्न

"छटा हॉकी इंडिया पुरस्कार 2023" के लिए हॉकी इंडिया द्वारा 2024 में "सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी" के रूप में किसे चुना गया?

(ए) हार्दिक सिंह

(बी) गुरुजंट सिंह

(सी) पी आर श्रीजेश

(डी) विवेक प्रसाद

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।हार्दिक सिंह

स्पष्टीकरण: हॉकी इंडिया ने 31 मार्च 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में छठे हॉकी इंडिया पुरस्कार 2023 की घोषणा की। सलीमा टेटे और हार्दिक सिंह को क्रमशः वर्ष की महिला और पुरुष खिलाड़ी चुना गया।


ये रहा 34वाँ प्रश्न

अप्रैल 2024 में किस महारत्न कम्पनी को नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण श्रेणी में SKOCH ESG पुरस्कार 2024" से सम्मानित किया गया?

(ए) REC लिमिटेड

(बी) NTPC लिमिटेड

(सी) कोल इंडिया लिमिटेड

(डी) ONGC लिमिटेड

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। REC लिमिटेड

स्पष्टीकरण: विद्युत मंत्रालय के अधीन एक महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और एक अग्रणी एनबीएफसी, आरईसी लिमिटेड को 'नवीकरणीय ऊर्जा वित्तपोषण' श्रेणी में SKOCH ESG पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।


ये रहा 35वाँ प्रश्न

किस राज्य की "जीना जस्टस" को कैंब्रिज शिक्षा पुरस्कार 2024" के लिए नमित किया गया है?

(ए) केरल

(बी) आन्ध्र प्रदेश

(सी) जम्मू कश्मीर

(डी) दिल्ली

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। केरल

स्पष्टीकरण: जीना जस्टस मूल रूप से केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली हैं। जीना जस्टस 2005 से संयुक्त अरब अमीरात में काम कर रही हैं।


ये रहा 36वाँ प्रश्न

लॉरयस वर्ल्ड स्पोर्टमैंन ऑफ द ईयर 2924" पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) रोजर फेडरर

(बी) कैस्पर रूड

(सी) नोवाक जोकोविच

(डी) लियोनेल मेसी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। नोवाक जोकोविच

स्पष्टीकरण: 2024 लॉरियस स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स समारोह में नोवाक जोकोविच, सिमोन बाइल्स, ऐताना बोनमाटी और जूड बेलिंगहैम को सम्मानित किया गया। यह आयोजन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों और उनकी उपलब्धियों का एक भव्य उत्सव था।


ये रहा 37वाँ प्रश्न

46वे अकादमी पुरस्कार (ऑस्कर पुरस्कार 2024) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसने जीता?

(ए) मिशेल योह

(बी) एम्मा स्टोन

(सी) सिलियन मर्फी 

(डी) ब्रैडन फ्रेजर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। सिलियन मर्फी 


ये रहा 38वाँ प्रश्न

77वे BAFTA अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसने जीता है?

(ए) किलियन मर्फी

(बी) एम्मा स्टोन

(सी) डा'वाइन जॉय रैंडोल्फ

(डी) जैक एंटोनॉफ़

 प्रश्न का सही जवाब है।बी। एम्मा स्टोन

स्पष्टीकरण: पुअर थिंग्स' एम्मा स्टोन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता


ये रहा 39वाँ प्रश्न

प्रतिष्ठित "महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार 2024" से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) डॉक्टर उमा रेले

(बी) शिव शंकरी

(सी) पुष्पा भारती

(डी) अदिति सेन डे

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।डॉक्टर उमा रेले

स्पष्टीकरण: उमा रेले को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारतीय शास्त्रीय नृत्य, विशेष रूप से भरत नाट्यम के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए महाराष्ट्र के औद्योगिक मंत्री उदय सावंत और मंत्री दीपक वसंत केसरकर द्वारा प्रदान किया गया।


ये रहा 40वाँ प्रश्न

मार्च 2924 में "चमेली देवी जैन पुरस्कार" से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) रितिका चौपड़ा

(बी) ग्रीष्मा कुठार

(सी) ए व बी दिनों

(डी) पुष्पा भारती

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।ए व बी दिनों

स्पष्टीकरण: वर्ष की उत्कृष्ट महिला मीडिया पर्सन के लिए चमेली देवी जैन पुरस्कार 2024 स्वतंत्र पत्रकार ग्रीष्मा कुठार और इंडियन एक्सप्रेस की रितिका चोपड़ा को संयुक्त रूप से दिया गया है।


ये रहा 41वाँ प्रश्न

असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार "असम वैभव सम्मान 2023" से किसे सम्मानित किया गया?

(ए) रंजन गोगोई

(बी) दी बाई चंद्रचूड़

(सी) नरेंद्र मोदी

(डी) उपरोक्त में से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।रंजन गोगोई

स्पष्टीकरण: गुवाहाटी: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार - असम बैभव से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को यहां यह घोषणा की।


प्रिय दोस्तो: इस वीडियो में पुरस्कार व सम्मान से सम्बंधित बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न हैं, दोस्तो ये वो प्रश्न हैं, जो किसी न किसी परीक्षा में पूछे गए हैं, दोस्तो यदि आप ने इन प्रश्नों को रट लिया तो पुरस्कार और सम्मान से सम्बंधित कोई भी प्रश्न नहीं छूटेगा। वीडियो पसन्द हो तो प्लीज लाइक,शेयर व सब्सक्राइब करना न भूलें । धन्यवाद


अन्य टैग

Awards and Honours 2024 | पुरस्कार एवं सम्मान 2024 | Puraskar aur Samman 2024 | Current Affairs 2024


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement