Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

ऑस्कर अवार्ड 2024।oscar award 2024

ऑस्कर अवार्ड 2024।oscar award 2024

ऑस्कर अवार्ड 2024।oscar award 2024

प्रिय दोस्तो:ऑस्कर अवार्ड के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है दोस्तो यह टॉपिक बहुत ज्यादा ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण है। अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हो,तो दोस्तो वे सभी क्वेश्चन जो आप के एग्जाम के लिए इम्पोर्टेड हो सकते हैं।बो सारे प्रश्नों को इस वीडियो में कवर किया गया है।मैंने सभी क्वेश्चन सलेक्टेड लिए हैं।

 अगर आप किसी भी कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हो, तो यह वीडियो आप के लिए बहुत हेल्प करने वाला हो सकता है। एग्जाम से पहले आप ने यह वीडियो पूरा देख लिया तो एग्जाम में इन प्रश्नों से बाहर कोई भी प्रश्न नहीं मिलेगा। तो चलिए समय बर्बाद न करते हुए टेस्ट शुरू करते हैं।


वीडियो शुरू करने से पहले इसके इतिहास के विषय में जान लेते हैं।

 अमेरिका की अकैडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है। पुरस्कार की स्थापना 1927 में हुई थी। पहला समारोह 16 मई 1929 को आयोजित किया गया था।

ये रहा पहला प्रश्न

96वां ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड किसे प्रदान किया गया?

(ए) कैरी मुलीगन को

(B) एम्मा स्टोन को

(सी) लिली ग्लैडस्टोन को

(डी) सैंड्रा हुलर को

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।एम्मा स्टोन को (पुअर थिंग्स के लिए)

स्पष्टीकरण: ऑस्कर अवॉर्ड 2024 के साथ ही अमेरिकन एक्ट्रेस एमा स्टोन एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। 96वां एकेडमी अवॉर्ड्स में ओपेनहाइमर और बार्बी के साथ फिल्म पुअर थिंग्स का भी दबदबा रहा। इस फिल्म के लिए एमा स्टोन ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है, ये उनका दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड है।


ये रहा दूसरा प्रश्न

96वां ऑस्कर अवार्ड 2024 "सर्वश्रेष्ठ अभिनेता" का अवार्ड किस अभिनेता को प्रदान किया गया?

(ए) वार्डली कूपर (मैस्ट्रो) के लिए

(B) पॉल जिआमट्टी (द होल्डोवर्स) के लिए

(सी) किलियन मर्फी (ओपनहाइमर) के लिए

(डी) कोलमैन डोमैनिगो (रस्टान) के लिए

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। किलियन मर्फी (ओपनहाइमर) के लिए

स्पष्टीकरण: सिलियन मर्फी ने लॉस एंजिल्स में 96वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। सिलियन ने यह पुरस्कार क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर के लिए जीता जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की भूमिका निभाई थी। यह ऑस्कर में मर्फी का पहला नामांकन और उनकी पहली जीत थी।


ऑस्कर अवार्ड 2024।oscar award 2024.mainpuri classes


ये रहा तीसरा प्रश्न

मार्च 2024 में "ऑस्कर पुरस्कार"का कौन-सा संस्करण आयोजित किया गया?

(ए) 96वां

(B) 90वां

(C) 93वां

(डी) 99वां

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। 96वां

स्पष्टीकरण: 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 11 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया गया. एकेडमी अवॉर्ड्स को ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है और ये फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रेस्टिजियस अवॉर्ड्स में से एक हैं.


ये रहा चौथा प्रश्न

96वां ऑस्कर अवार्ड 2024 का आयोजन कहाँ किया गया?

(ए) रियाद (सऊदी अरब)

(B) लंदन (ब्रिटेन)

(सी) लॉन्स एंजिल्स (अमेरिका)

(डी) न्यूयॉर्क (अमेरिका)

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। लॉन्स एंजिल्स (अमेरिका)

स्पष्टीकरण: फिल्म से जुड़े कलाकारों को मिलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो ‘ऑस्कर्स’ है। यह 96वां ऑस्कर समारोह लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

96वाँ पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का अवार्ड किसने जीता?

(ए) ओपनहाइमर

(B) एनॉटमी

(सी) अमेरिकन फिक्शन

(डी) बार्बी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। ओपनहाइमर

स्पष्टीकरण: क्रिस्टोफर नोलन की निर्देशित 'ओपेनहाइमर' बेहतरीन फिल्म है। इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ऑस्कर पुरस्कार दिया गया।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

96वां ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर का अवार्ड किसे दिया गया?

(ए) मार्टिन स्कॉर्सेसी (किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून)

(B) यॉर्गोस लेन्थीमॉस (पुअर थिंग्स)

(सी) जस्टिन ट्रीट (एनॉटमी ऑफ द फॉल)

(डी) क्रिस्टोफर नोलेज (ओपनहाइमर)

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।क्रिस्टोफर नोलेज (ओपनहाइमर)

स्पष्टीकरण: ऑस्कर अवॉर्ड्स में धूम मचाने वाली ओपनहाइमर को 13 कैटेग्रीज में नॉमिनेशन मिला जिसमें क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट पिक्चर के साथ ही बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी प्रदान किया गया।


ये रहा सातवाँ प्रश्न 

96वां ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवार्ड किसने जीता?

(ए) परफेक्ट डेज

(B) सोसाइटी ऑफ द स्नो

(सी) द टीचर्स लाउंज

(डी) द जोन का इंट्रस्ट

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। द जोन का इंट्रस्ट

स्पष्टीकरण: डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन संग उन्हें ओपनहाइमर के स्टार्स को भी शुक्रिया कहा. बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड द जोन ऑफ इंटेरेस्ट फिल्म को मिला.


ऑस्कर अवार्ड 2024।oscar award 2024.mainpuri classes


ये रहा आठवाँ प्रश्न

96वां ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवार्ड किसने जीता है

(ए) स्टलिंग के ब्राउन (अमेरिकन फिक्शन)

(B) रायन गोसलिंग (बार्बी)

(सी) रॉबर्ट डिनीरो (किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून)

(डी) रॉबर्ट डाउनी जूनियर (ओपनहाइमर)

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।रॉबर्ट डाउनी जूनियर (ओपनहाइमर)

स्पष्टीकरण: इसी फिल्म के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। ये उनके करियर का पहला ऑस्कर है।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

96 ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवार्ड किसने जीता 

(ए) डेनियल ब्रुक्स (द कलर पर्पल)

(B) अमेरिकन फरेरा (बार्बी)

(सी) डिवाइन जॉय रेंडोल्फ (द होल्डोवर्स)

(डी) जॉडी फोस्टर (नायाड)

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।डिवाइन जॉय रेंडोल्फ (द होल्डोवर्स)

स्पष्टीकरण: एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने लॉस एंजिल्स में अपने 96वें वार्षिक समारोह की शुरुआत करते हुए डे'वाइन जॉय रैंडोल्फ को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

96वां ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवार्ड किसने जीता है?

(ए) फॉर डॉटर्स

(B) ट्वेन्टी डेज इन मेरियुपोल

(सी) द एटरनल मेमोरी

(डी) टू किल अ टाइगर

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। ट्वेन्टी डेज इन मेरियुपोल

स्पष्टीकरण: 'ट्वेन्टी डेज़ इन मारियुपोल ' ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर जीता, जो एपी और पीबीएस के लिए पहली बार है। 'फ्रंटलाइन' मस्टीस्लाव चेर्नोव की "20 डेज़ इन मारियुपोल", जो 20 सौ 22 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के शुरुआती दिनों का एक दुखद प्रथम-व्यक्ति वर्णन है, ने पुरस्कार जीता।


दोस्तो आप को वीडियो पसंद आ रहा हैं तो प्लीज लाइक व शेयर करदें ,और चैनल सब्सक्राइब अवस्य करलें।तो चलिये वीडियो कंटिन्यू करते हैं।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

96 ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवार्ड किसने जीता ?

(ए) नाय नाय एंड वाय पो

(B) द बारबर ऑफ द लिटिल रॉय

(सी) आइलैंड इन बिटवीन

(डी) द लास्ट रिपेयर शॉप

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।द लास्ट रिपेयर शॉप

स्पष्टीकरण: द लास्ट रिपेयर शॉप, जो एलए यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट में छात्र उपकरणों को बनाए रखने वाले तकनीशियनों पर प्रकाश डालती है, ने सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र शॉर्ट के लिए अकादमी पुरस्कार जीता।


ऑस्कर अवार्ड 2024।oscar award 2024.mainpuri classes


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

96वां ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवार्ड किसने जीता है?

(ए) जैकलीन डुरान (बार्बी)

(B) जेंटी येट्स, डेव क्रॉसमैन (नैपोलियन)

(सी) एलेन मिरोजनिक (ओपेनहाइमर)

(डी) होली वेडिंग्टन (पुअर थिंग्स)

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। होली वेडिंग्टन (पुअर थिंग्स)

स्पष्टीकरण: बेस्ट एक्ट्रेस के अलावा पुअर थिंग्स को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, प्रोडक्शन डिजाइन और मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग कैटेगरी में भी ऑस्कर मिला। पुअर थिंग्स के लिए एमा स्टोन ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता।

ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

96वां ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का अवार्ड किसने जीता है?

(ए) ओपनहाइमर

(B) अमेरिकन फिक्शन

(सी) पुअर थिंग्स

(डी) बार्बी

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।अमेरिकन फिक्शन

स्पष्टीकरण: फिल्म 'अमेरिकन फिक्शन' के लिए कॉर्ड जेफरसन को एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

96वां ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवार्ड किसने जीता है?

(ए) द होल्डोवर्स

(B) मैस्ट्रो

(सी) एनॉटमी ऑफ अ फॉल

(डी) मे डिसेम्बरॉ

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। एनॉटमी ऑफ अ फॉल

स्पष्टीकरण: एनाटॉमी ऑफ ए फॉल ' एक बार फिर चमकी और इस बार बाफ्टा 2024 अवॉर्ड्स में। फिल्म को हाल ही में लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में चल रहे बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स में ' सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा ' का पुरस्कार मिला है।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

96वां ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सोंग्स का अवार्ड किसने जीता?

(ए) आइ जस्ट केन (बार्बी)

(B) व्हॉट वाज आइ मेड फॉर (बार्बी)

(सी) द फायर इनसाइड (फ्लेमिन हॉट)

(डी) इन नेवर वेंट अवे (अमेरिकन सिम्फनी)

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।व्हॉट वाज आइ मेड फॉर (बार्बी)

स्पष्टीकरण: इसके गाने व्हाट वाज आई मेड फॉर के लिए बिली एलिश और फिनीस ओ'कोनेल ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता है। फिल्म को 8 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे।


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

96वां ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सोंग्स स्कोर" का अवार्ड किसने जीता है?

(ए) किलर्स ऑफ द फ्लॉवर मून

(B) पुअर थिंग्स

(सी) अमेरिकन फिक्शन

(डी) ओपेनहाइमर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।ओपेनहाइमर

स्पष्टीकरण: ऑरिजनल स्कोर के लिए 'ओपनहाइमर' को अवार्ड मिला. इसके तहत लुडविग गोरान्सन ने अवार्ड जीता. टार्न विलर्स और जॉनी बर्न को 'साउंड' कैटेगरी में 'द जोन ऑफ इंट्रेस्ट' के लिए ऑस्कर जीता.


ऑस्कर अवार्ड 2024।oscar award 2024.mainpuri classes


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

96वां ऑस्कर पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म" का अवार्ड किसने जीता?

(ए) निमोना

(B) रोबो ड्रीम्स

(सी) द ब्वॉय एंड द हेरोन

(डी) एलिमेंटल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। द ब्वॉय एंड द हेरोन

स्पष्टीकरण: बेस्ट एनिमेटेड पिक्चर में 'द बॉय एंड द हेरॉन' ने बाजी मारी। इसके अलावा बेस्ट एनिमेटिड शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में 'वॉर इज ऑवर' ने अवॉर्ड जीता


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

किस फिल्म ने सबसे अधिक ऑस्कर पुरस्कार जीते हैं?

(ए) अवतार

(B) टाइटैनिक

(सी) कैबरे

(डी) जंगल बुक

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। टाइटैनिक

स्पष्टीकरण: "टाइटैनिक" भी रिकॉर्ड 11 पुरस्कार जीतने वाली तीन फिल्मों में से एक है, जिसमें "बेन-हर" (1959) और "लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: रिटर्न ऑफ द किंग" (2003) शामिल हैं। फिर भी बाद वाली को हर एक नामांकित श्रेणी में जीतने वाली सबसे अधिक नामांकित फिल्म होने का श्रेय मिलता है।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय संगीतकार कौन है?

(ए) रेसुल पूकुट्टी

(B) ए आर रहमान

(सी) भानु अथैया

(डी) महबूब अली खान

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।ए आर रहमान

स्पष्टीकरण: ए आर. रहमान ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्हें ब्रिटिश भारतीय फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर में उनके संगीत के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त हुए है। इसी फिल्म के गीत 'जय हो' के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक कंपाइलेशन और सर्वश्रेष्ठ फिल्मी गीत की श्रेणी में दो ग्रैमी पुरस्कार भी मिले।


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

ऑस्कर पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय कौन थे?

(ए) शेखर जोशी

(B) भानु अथैया

(सी) बेन किंग्सले

(डी) सत्यजीत रे

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। भानु अथैया

स्पष्टीकरण: प्रसिद्ध पोशाक डिजाइनर भानु अथैया का हाल ही में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह भारत की पहली अकादमी पुरस्कार विजेता हैं। उन्होंने 19 सौ 83 में गांधी के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए ऑस्कर जीता।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

"ऑस्कर पुरस्कार" किस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए दिया जाता है?

(ए) खेल

(B) टेनिस 

(सी) क्रिकेट

(डी) सिनेमा

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। सिनेमा

स्पष्टीकरण: अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न 

ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले पहले अभिनेता का नाम है-

(ए) लियोनेल वैरिमोर

(B) चार्ली चैपलिन

(सी) एमिल जेनिग्स

(डी) वार्नर बैक्सटर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। एमिल जेनिग्स

स्पष्टीकरण: पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार एमिल जेनिंग्स को दिया गया, जिसे द लास्ट कमांड और द वे ऑफ़ ऑल फ्लेश में उनके प्रदर्शन के लिए दिया गया। उन्हें समारोह से पहले यूरोप लौटना था और इसलिए अकादमी उन्हें यह पुरस्कार पहले देने पर सहमत हो गई, जिससे वे इतिहास में पहला अकादमी पुरस्कार पाने वाले विजेता बन गए।


दोस्तो ऑस्कर अवार्ड हाल ही में आयोजित किया जा चुका है।और विजेताओं की घोषणा की जा चुकी है। भारत में ही नहीं विश्व में ट्रेंडिंग टोपिक है। और महत्वपूर्ण भी। आप इन प्रश्नों को बार-बार देखें और समझें। जिससे प्रत्येक प्रश्न आप को अच्छे से समझ आ सके। और यदि अभी तक आप ने चैंल सब्सक्राइब नहीं किया है, तो प्लीज सब्सक्राइब अवस्य करलें। वीडियो पसन्द हो,तो लाइक व शेयर अवस्य करें।धन्यवाद



Welcome to India's Leading SSC and Railway Exams Preparation Channel Mainpuri Academy Prepare for SSC Exams (SSC CGL, SSC CHSL, SSC GD Constable, SSC MTS, SSC CPO) and Railway Exams (DFCCIL, RRB NTPC, RRC Group D).


अन्य टैग

 ऑस्कर पुरस्कार 2024 GK Most Important 

oscars 2024

oscar 2024

oscar winners 2024

oscar award 2024

oscars

stars

96th oscars

oscar

oscar winners,oscar speeches,barbie oscar,oscar dresses,the oscars,oscar ceremony,oscar red carpet,2024 academy awards,oscars recap





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement