Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

नागरिकता संशोधन विधेयक़ 2019।Citizenship Amendment Bill in India

 नागरिकता संशोधन विधेयक 2019।Citizenship Amendment Bill 2019.

नागरिकता संशोधन विधेयक़ 2019।Citizenship Amendment Bill in India

प्रिय दोस्तो भारत में नागरिकता संशोधन विधेयक़ के विषय मे काफी चर्चा हो रही है।दोस्तो भारत मे इसका विरोध भी हो रहा है। CAA  बहुत ही ट्रेंडिंग टोपिक है तो इस विषय को जानना आवश्यक हो जाता है। तो चलिये लेख शुरू करने से पहले देख लेते है अखिय CAA है क्या?

CAA क्या है?

स्पष्टीकरण: नागरिकता (संशोधन) अधिनियम,2019 भारत की संसद द्वारा पारित एक अधिनियम है जिसके द्वारा सन 1955 का नागरिकता कानून को संशोधित करके यह व्यवस्था की गयी है कि 31 दिसम्बर सन 2014 के पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हिन्दू, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी एवं ईसाई को भारत की नागरिकता प्रदान की जा सकेगी।


ये रहा पहला प्रश्न

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019 का उद्देश्य क्या है?

(A) अप्रवासियों को पहचान देना

(B) भारत के अंदर अवैध अप्रवासियों को हटाना

(C) वास्तविक भारतीय नागरिकों की पहचान

(D) बांग्लादेश,अफगानिस्तान और पाकिस्तान के उत्पीड़ित नागरिकों को नागरिकता देना

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।बांग्लादेश,अफगानिस्तान और पाकिस्तान के उत्पीड़ित नागरिकों को नागरिकता देना

स्पष्टीकरण: सीएए का उद्देश्य तीन देशों के हिंदुओं, सिखों, जैनियों, बौद्धों, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देना है।


ये रहा दूसरा प्रश्न

भारत में "नागरिकता संशोधन कानून" कब से लागू हुआ है?

(A) 15 जनवरी 2020

(B) 5 मार्च 2024

(C) 11 मार्च 2024

(D) 20 मार्च 2019

इस प्रश्न का सही जवाब है।C। 11 मार्च 2024

स्पष्टीकरण: दिसंबर 2019 में, संसद ने नागरिकता अधिनियम, 1955 में एक संशोधन पारित किया, जिसमें धारा टू (बन)(बी) में एक नया प्रावधान शामिल किया गया, जो "अवैध प्रवासियों" को परिभाषित करता है।


ये रहा तीसरा प्रश्न

CAA निम्न में से किस पर लागू नहीं होता?

(A) भारतीय नागरिकों पर

(B) बहुसंख्यकों पर

(C) भारत में निवासरत अवैध प्रवासियों पर

(D)  भारत में निवासरत अल्पसंख्यकों पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। भारतीय नागरिकों पर

स्पष्टीकरण: भारत का संविधान पूरे भारत के लिए एक ही नागरिकता का प्रावधान करता है। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति जो भारत में रहता है, चाहे वह किसी भी राज्य या क्षेत्र से हो, उसे भारत का नागरिक माना जाता है।


नागरिकता संशोधन विधेयक़ 2019।Citizenship Amendment Bill in India,mainpuri classes


ये रहा चौथा प्रश्न

नागरिकता संशोधन अधिनियम संसद में कब पारित किया गया था?

(A) 10 दिसबंर 2020

(B) 12 दिसम्बर 2018

(C) 11 दिसम्बर 2019

(D) 12 दिसम्बर 2021

इस प्रश्न का सही जवाब है।C। 11 दिसम्बर 2019

स्पष्टीकरण: नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 (सीएए) संसद में 11 दिसंबर 2019 को पारित किया गया था। सीएए के पक्ष में 125 वोट पड़े थे और 105 वोट इसके खिलाफ गए थे। 12 दिसंबर 2019 को इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई थी।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

नागरिकता का संबंध भारतीय संविधान के किस भाग में वर्णित है?

(A) 5वे भाग में 

(B) चौथे भाग में

(C) पहले भाग में 

(D) दूसरे भाग में

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। दूसरे भाग में

स्पष्टीकरण: भारत के संविधान का भाग 2 जिसमें अनुच्छेद 5-11 शामिल है, भारत की नागरिकता से संबंधित है। राज्य किसी भी नागरिक के खिलाफ केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग, जन्म स्थान या इनमें से किसी के आधार पर भेदभाव नहीं करेगा।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

'CAA' का विस्तृत रूप है?

(A) Citizenship Amendment Act

(B)  नागरिकता संशोधन कानून

(C) ए व B दोनों

(D)  इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।C। ए व B दोनों

स्पष्टीकरण: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 11 मार्च 2024 को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसके साथ ही सीएए के नियम देशभर में लागू हो गए। CAA का फुल्फॉर्म है, Citizenship Amendment Act


ये रहा सातवाँ प्रश्न

NPR की फुल्फॉर्म क्या है?

(A) National Population Register

(B) राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर

(C) ए व B दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।C। ए व B दोनों

स्पष्टीकरण: राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) एक रजिस्टर है जिसमें एक गांव या ग्रामीण क्षेत्र या कस्बे या वार्ड या किसी शहर या शहरी क्षेत्र में एक वार्ड के भीतर सीमांकित क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास करने वाले व्यक्तियों का विवरण होता है।


नागरिकता संशोधन विधेयक़ 2019।Citizenship Amendment Bill in India,mainpuri classes


ये रहा आठवाँ प्रश्न

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के तहत भारतीय नागरिकता के लिए भारत में लगातार 11 वर्ष रहने की सीमा को घटाकर कितने वर्ष कर दिया गया है?

(A) 8 वर्ष

(B) 10 वर्ष

(C) 6 वर्ष

(D) 5 वर्ष

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। 5 वर्ष

स्पष्टीकरण: इस विधेयक में भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए आवश्यक 7 वर्ष तक भारत में रहने की शर्त में भी ढील देते हुए इस अवधि को केवल 5 वर्ष तक भारत में रहने की शर्त के रूप में बदल दिया गया है।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

CAA कानून कितने देशों पर लागू होगा?

(A) 5 देशों पर

(B) 3 देशों पर

(C) 2 देशों पर

(D) 6 देशों पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। 3 देशों पर

स्पष्टीकरण: इसके कानून के तहत, तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता दी जा सकेगी. CAA के तहत पड़ोसी देश अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के मुस्लिम समुदाय को छोड़कर बाकी धर्मों के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है.


ये रहा दसवाँ प्रश्न

भारत में किस राष्ट्रपति द्वारा CAA कानून को पारित किया गया?

(A) प्रतिभा पाटिल

(B) रामनाथ कोविंद

(C) द्रोपदी मुर्मू

(D) प्रणव मुखर्जी

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।रामनाथ कोविंद

स्पष्टीकरण: यह अधिनियम पूरे देश में लागू किया जाएगा। नागरिकता अधिनियम 1955 में संशोधन करने के लिए नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019, 11 दिसंबर 2019 को संसद द्वारा पारित किया गया था और 12 दिसंबर, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे अपनी सहमति दी थी।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में नागरिकता संबधी प्रावधान किए गए हैं?

(A) अनुच्छेद 5 से 11

(B) अनुच्छेद 1 से 4 

(C) अनुच्छेद 25 से 30

(D) अनुच्छेद 15 से 20

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। अनुच्छेद 5 से 11

स्पष्टीकरण: भारत में, संविधान के अनुच्छेद 5 - 11 नागरिकता की अवधारणा से संबंधित हैं। नागरिकता शब्द का अर्थ किसी भी राज्य की पूर्ण सदस्यता का आनंद लेना है जिसमें एक नागरिक के पास नागरिक और राजनीतिक अधिकार हैं।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

किस राज्य में NRC सर्वप्रथम लागू किया गया?

(A) पंजाब

(B) हिमाचल प्रदेश

(C) उत्तर प्रदेश

(D) असम

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। असम

स्पष्टीकरण: 2013 में असम में एनआरसी की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हुई थी। इस समय केवल असम ही ऐसा राज्य है, जहां एनआरसी लागू है।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

भारत में नागरिकता का प्रावधान है?

(A) एकल

(B) दोहरी

(C) ट्रिपल

(D) उपरोक्त सभी

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। एकल

स्पष्टीकरण: भारत का संविधान देश के लोगों को एकल नागरिकता देता है। सभी लोग, चाहे वे किसी भी राज्य या क्षेत्र में रहते हों, देश के नागरिक हैं। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के विपरीत है, जहां एक नागरिक संयुक्त राज्य अमेरिका और उस राज्य का नागरिक होता है जिसमें वह रहता है।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

नया कानून CAA में अब भारत में कितने वर्ष रहने का प्रावधान किया गया है?

(A) 8 वर्ष

(B) 2 वर्ष

(C) 5 वर्ष

(D) 6 वर्ष

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। 6 वर्ष

स्पष्टीकरण: कानूनन भारत की नागरिकता के लिए कम से कम 11 साल तक देश में रहना जरूरी है। लेकिन, नागरिकता संशोधन कानून में इन तीन देशों के गैर-मुस्लिमों को 11 साल की बजाय 6 साल रहने पर ही नागरिकता दे दी जाएगी।


नागरिकता संशोधन विधेयक़ 2019।Citizenship Amendment Bill in India,mainpuri classes


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

NPR किस नागरिकता अधिनियम के अंतर्गत है?

(A) नागरिकता अधिनियम 1965

(B) नागरिकता अधिनियम 1955

(C) नागरिकता अधिनियम 1950

(D) नागरिकता अधिनियम 1947

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। नागरिकता अधिनियम 1955

स्पष्टीकरण: नेशनल पापुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) देश के निवासियों का एक रजिस्टर है। इसे नागरिकता अधिनियम 1955 और नागरिकता (नागरिकों का पंजीयन और राष्ट्रीय पहचान) नियम 2003 के प्रावधानों आधार पर स्थानीय (ग्राम,कस्बा,तहसील),उपजिला,जिला,राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया जाता है


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

भारत का कौन सा अधिनियम अवैध प्रवासियों को नागरिकता प्राप्त करने से प्रतिबंधित करता है?

(A) नागरिकता अधिनियम 1947

(B) नागरिकता अधिनियम 1950

(C) नागरिकता अधिनियम 1954

(D) नागरिकता अधिनियम 1955

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। नागरिकता अधिनियम 1955

स्पष्टीकरण: नागरिकता अधिनियम, 1955 यह नियंत्रित करता है कि कौन भारतीय नागरिकता प्राप्त कर सकता है और किस आधार पर। कोई व्यक्ति भारतीय नागरिक बन सकता है यदि उसका जन्म भारत में हुआ हो या उसके माता-पिता भारतीय हों या वह कुछ समय के लिए देश में रहा हो, आदि। हालांकि, अवैध प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से प्रतिबंधित किया गया है।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

भारतीय संसद में नागरिकता संशोधन बिल को पारित किया गया?

(A) 10 दिसम्बर 2019

(B) 9 दिसम्बर 2019

(C) 12 दिसम्बर 1919

(D) 15 दिसम्बर 1919

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। 9 दिसम्बर 2019

स्पष्टीकरण: नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 ( सीएए ) 9 दिसंबर 2019 को भारत की संसद द्वारा पारित किया गया था। इसने अफगानिस्तान , बांग्लादेश और पाकिस्तान से प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय नागरिकता का त्वरित मार्ग प्रदान करके नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन किया।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

राज्य सभा में नागरिक संशोधन बिल को कब पारित किया गया?

(A) 20 दिसम्बर 2019

(B) 11 दिसम्बर 2019

(C) 10 दिसम्बर 2019

(D) 15 दिसम्बर 2019

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। 11 दिसम्बर 2019

स्पष्टीकरण: नागरिकता संशोधन विधेयक 9 दिसंबर 2019 को लोकसभा में प्रस्तावित किया गया था। 9 दिसंबर 2019 को ही विधेयक सदन से पारित हो गया। 11 दिसंबर 2019 को यह विधेयक राज्यसभा से पारित हुआ था।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

लोकसभा में  नागरिक संशोधन बिल को किसके द्वारा पेश किया गया?

(A) राजनाथ सिंह 

(B) अमित शाह

(C) नरेन्द्र मोदी

(D) अनुराग ठाकुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। अमित शाह

स्पष्टीकरण: केंद्र में दूसरी बार सरकार बनाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने 9 दिसंबर, 2019 को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 लोकसभा में रखा, जहां 311 सांसदों ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया।


नागरिकता संशोधन विधेयक़ 2019।Citizenship Amendment Bill in India,mainpuri classes


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

नागरिक संशोधन बिल के अंतर्गत लोकसभा में बिल के पक्ष में कितने मत पड़े

(A) 350

(B) 311

(C) 260

(D) 311

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। 311

स्पष्टीकरण: नागरिकता संशोधन विधेयक को लोकसभा ने मंजूरी दे दी गई थी। इस बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े, जबकि 80 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया। इस प्रक्रिया के बाद  इस बिल को राज्यसभा में पेश किया गया था।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

नागरिकता संशोधन बिल के अंतर्गत राज्य सभा में कुल कितने मत पड़े?

(A) 250

(B) 125

(C) 210

(D) 300

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। 125

स्पष्टीकरण: नागरिकता संशोधन विधेयक, लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हो गया है। राज्यसभा में इस बिल के समर्थन में 125 मत पड़े वहीं इसके विपक्ष में कुल 99 वोट पड़े।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

नागरिक संशोधन बिल द्वारा किन देशों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का निर्णय किया गया?

(A) बांग्लादेश

(B) अफगानिस्तान

(C) पाकिस्तान

(D) उपरोक्त सभी

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। उपरोक्त सभी

स्पष्टीकरण: नागरिकता संशोधन अधिनियम में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इसके लागू होने से इन तीन देशों के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों से संबंधित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता लेने में आसानी होगी।


ये रहा तेइसवां प्रश्न

नागरिक संशोधन बिल के अंतर्गत किस वर्ष तक के प्रवासियों को लाभ प्रदान किया जाएगा?

(A) 2015 से पहले के नागरिकों को

(B) 2010 से पहले के  नागरिकों को

(C) 2005 से पहले के नागरिकों को

(D) 2020 से पहले के नागरिकों को

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। 2015 से पहले के नागरिकों को

स्पष्टीकरण: विधेयक में किये गये संशोधन के अनुसार, 31 दिसंबर, 2014 को या उससे पहले अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भारत आए हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों एवं ईसाइयों को अवैध प्रवासी नहीं माना जाएगा


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

नागरिक संशोधन बिल किस समुदाय के नागरिकों को नागरिकता प्रदान करेगा?

(A) हिन्दू,बौद्ध, सिख,पारसी,ईसाई,जैन

(B) पारसी,मुस्लिम, अमेरिकी ईसाई,

(C) बौद्ध, मुस्लिम, यहूदी

(D) उपरोक्त सभी

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। हिन्दू,बौद्ध, सिख,पारसी,ईसाई,जैन

स्पष्टीकरण: संशोधित कानून के मुताबिक पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों को आसानी से नागरिकता दी जाएगी।केंद्र सरकार का मानना है कि पड़ोसी मुस्लिम मुल्कों में हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी समुदाय के लोगों को प्रताड़ित किया गया है।


नागरिकता संशोधन विधेयक़ 2019।Citizenship Amendment Bill in India,mainpuri classes


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

नागरिक संशोधन बिल के तहत प्रवासियों को नागरिकता किस प्रक्रिया से मिलेगी?

(A) देशीयकरण द्वारा नागरिकता

(B) क्षेत्र समाविष्ट द्वारा

(C) वंशानुक्रम रक्त के आधार पर

(D) पंजीकरण द्वारा नागरिकता

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। देशीयकरण द्वारा नागरिकता


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

भारत में नागरिकता किस तरह से मिलती है?

(A) जन्म के आधार पर नागरिकता

(B) देशीयकरण के आधार पर नागरिकता

(C) पंजीकरण द्वारा नागरिकता

(D) उपरोक्त सभी

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। उपरोक्त सभी

स्पष्टीकरण: भारत की नागरिकता निम्नलिखित तरीकों से प्राप्त की जा सकती है।संविधान के प्रारंभ में नागरिकता,जन्म से नागरिकता,वंश के आधार पर नागरिकतापंजीकरण द्वारा नागरिकता,देशीयकरण द्वारा नागरिकता,क्षेत्र के समावेश द्वारा (भारत सरकार द्वारा)


नागरिकता अधिनियम 19 सौ 55 में कितनी बार संशोधन किया जा चुका है?

(A) 6 बार

(B) 8 बार

(C) 9 बार

(D) 12 बार

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। 6 बार

स्पष्टीकरण: नागरिकता अधिनियम, 1955, 1986, 1992, 2003, 2005, 2015 और 2019 के नागरिकता अधिनियमों द्वारा संशोधित किया गया था।


संविधान के किस अनुच्छेद में संविधान संशोधन के विषय में बताया गया है?

(A) अनुच्छेद 366

(B) अनुच्छेद  365

(C) अनुच्छेद 368

(D) अनुच्छेद 364

इस प्रश्न का सही जवाब है।C। अनुच्छेद 368

स्पष्टीकरण: भारत का संविधान एक विशिष्ट संशोधन प्रक्रिया प्रदान करता है। अनुच्छेद 368, जिसे संविधान द्वारा संशोधित किया गया है। संविधान में संशोधन की प्रक्रिया भारत के संविधान के भाग 20 (अनुच्छेद 368) में निर्धारित है।


प्रिय दोस्तो हमारा यह लेख आप को कैसा लगा आप हमें कमेंट कर अवस्य बताएं। और आप ने अभी तक फॉलो नहीं किया है तो प्लीज फॉलो अवस्य करें। इसके साथ ही टोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए वैल आइकन को ऑल पर क्लिक करें जिससे आने वाली सभी लेख आप तक पहुचेगी सबसे पहले।


अन्य टैग

caa,नागरिकता संशोधन कानून,caa news,caa kya hai,नागरिकता संशोधन बिल,नागरिकता संशोधन विधेयक 2019,caa nrc,नागरिकता संशोधन बिल 2019,नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 क्या है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement