Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी।daily current affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी।daily current affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी।daily current affairs in hindi

प्रिय मित्रो mainpuri classes में आप का स्वागत है।दोस्तो इस लेख में आप को "करेन्ट अफेयर्स 2024" में प्रमुख घटनाओं से सम्बंधित प्रश्नों को लिया गया हैं।दोस्तो करेंट अफेयर्स भर्ती परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण भाग है। इस लिए इसका अध्ययन करना परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक हो जाता हैं। दोस्तो मेरा लेख आप को पसन्द आये तो प्लीज शेयर करना ना भूलें। इसे ही अन्य लेख पड़ने के लिए हमसे जुड़ें।


ये रहा पहला प्रश्न

वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर कौन है?
(a) एंजेलो मैथ्यूज
(b) पथुम निसांका 
(c) कुसल मेंडिस
(d) अविष्का फर्नांडो
इस प्रश्न का सही जवाब है।B।पथुम निसांका 

स्पष्टीकरण:-पथुम निसांका ने वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक बनाने वाले पहले श्रीलंकाई क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया है। निसांका ने 139 गेंदों में 210 रन की शानदार पारी खेली। निसांका ने सनथ जयसूर्या के 189 रन के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

ये रहा दूसरा प्रश्न
हाल ही में शुरू की गई मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के लिए 6000 करोड़ से अधिक राशि का आवंटन कितने वर्षों के लिए किया गया है?
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 6
इस प्रश्न का सही जवाब है।B। 4

स्पष्टीकरण:-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने "प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना" को मंजूरी दे दी है और मत्‍स्‍य पालन एवं जलीय कृषि अवसंरचना विकास कोष को  2025 -26तक अतिरिक्त 3 वर्षों के लिये विस्तार प्रदान किया है।

ये रहा तीसरा प्रश्न

निम्न में से हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम का गैर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
(A) अजय कुमार चौधरी
(B) विक्रम सहरावत
(C) वंशिका शर्मा
(D) सुरभि यादव
इस प्रश्न का सही जवाब है।A। अजय कुमार चौधरी

स्पष्टीकरण:-नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने 8 फरवरी, 2024 से तीन साल की अवधि के लिए अजय कुमार चौधरी को बोर्ड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। चौधरी ने विश्वमोहन महापात्रा का स्थान लिया।

ये रहा चौथा प्रश्न
निम्न में से कौन पुरानी पेंशन को शुरू करने वाला पहला पूर्वोत्तर राज्य बन गया?
(A) नागालैंड
(B) असम
(C) त्रिपुरा
(D) सिक्किम
इस प्रश्न का सही जवाब है।D।सिक्किम

स्पष्टीकरण:-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने वाला पहला पूर्वोत्तर राज्य बना सिक्किम सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने 1 अप्रैल, 2006 को या उसके बाद नियुक्त राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की।

डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी।daily current affairs in hindi।mainpuri classes

ये रहा पाँचवाँ प्रश्न
जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने के लिए निम्न में से किसने PACE नामक उपग्रह लॉन्च किया।
(A) इसरो
(B) रोस्कोसमोस
(C) नासा
(D) जाक्स
इस प्रश्न का सही जवाब है।C। नासा


स्पष्टीकरण:-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने लेटेस्‍ट सैटेलाइट को लॉन्‍च कर दिया है। इसका नाम पेस है, जिसका पूरा मतलब है- प्लैंकटन, एरोसोल, क्‍लाउड, महासागर इकोसिस्‍टम। जैसाकि नाम से ही जाहिर होता है। यह सैटेलाइट दुनियाभर के महासागरों और वायमुंडल के बारे में वो जान‍कारियां जुटाएगा, जो अबतक छुपी हुई हैं।

ये रहा छठवाँ प्रश्न
निम्न में से किस दिन विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?
(A) 9 फरवरी
(B) 10 फरवरी
(C) 11 फरवरी
(D) 12 फरवरी
इस प्रश्न का सही जवाब है। 11 फरवरी

स्पष्टीकरण:-उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी को महिलाओं की विज्ञान में सहभागिता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।जिसे यूनेस्को और द्वारा नागरिक समाज की साझोदारी के साथ समन्वित रूप से क्रियान्वित किया जाता है।

ये रहा सातवाँ प्रश्न
बाबा आमटे कौन थे,जिनकी हाल ही में 16 वी पुण्यतिथि मनाई गई?
(A) समाजसेवक
(B) राजनेता
(C) धर्मगुरु
(D) अभिनेता
इस प्रश्न का सही जवाब है।A।समाजसेवक

स्पष्टीकरण:-मुरलीधर देवीदास आमटे जिन्हें बाबा आमटे के नाम से भी जाना जाता है,एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता थे। वह कुष्ठ रोग से पीड़ित गरीब लोगों के पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए लोकप्रिय थे। बाबा आमटे का जन्म 26 दिसंबर 1914 को महाराष्ट्र के हिंगनघाट शहर में हुआ था।

ये रहा आठवाँ प्रश्न
मुंबई में आयोजित होने वाले विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में किसे सम्मानित नामित नहीं किया गया?
(A) भारत
(B) तुर्किये
(C) कतर
(D) अमेरिका
इस प्रश्न का सही जवाब है।D। अमेरिका

ये रहा नौवाँ प्रश्न
अभी हाल ही में किस राज्य में पहली बन्दे भारत एक्सप्रेस शुरू की गई?
(A) असम
(B) तमिलनाडु
(C) कर्नाटक
(D) गुजरात
इस प्रश्न का सही जवाब है।A। असम

स्पष्टीकरण:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर के लोगों को यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेलवे के कदम के तहत असम के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गई यह पूर्वोत्तर राज्यों में पहली बन्दे भारत एक्सप्रेस है।

ये रहा दसवाँ प्रश्न
हाल ही में अटल भू-जल योजना को किस वर्ष तक बढाने का फैसला किया गया है?
(A) 2024
(B) 2025
(C) 2026
(D) 2027
इस प्रश्न का सही जवाब है।B। 2025

स्पष्टीकरण:-यह अटल भूजल योजना 2024-25 तक पांच वर्षों की अवधि में लागू की जाएगी। अटल भूजल योजना INR 6000 करोड़ के परिव्यय के साथ स्थायी भूजल प्रबंधन की सुविधा के लिए एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।

ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न
निम्न में से हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है?
(A) रमेश डी. धानुका
(B) वैभव अरोरा
(C) प्रॉफेसर रुक्मिणी यादव
(D) मोहम्मद जावेद
इस प्रश्न का सही जवाब है।A।रमेश डी. धानुका

स्पष्टीकरण:-सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अपने दिनांक 19-04-2023 के प्रस्ताव में, बॉम्बे उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति रमेश डी. धानुका के नाम की सिफारिश की अंततः 26-05-2023 को कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी दे दी गई और न्यायमूर्ति रमेश डी. धानुका को 28 मई, 2023 को बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया ।

ये रहा बारहवाँ प्रश्न
हाल ही में आयोजित मलेशिया मास्टर्स 2023 का खिताब निम्न में से किसने जीता?
(A) एच एस प्रणव
(B) वैंग होंग यांग
(C) डेविड कैमेन
(D) पीटरसन रैन
इस प्रश्न का सही जवाब है।A।एच एस प्रणव

स्पष्टीकरण:-मलेशिया के कुआलालंपुर में चल रहे मलेशिया मास्टर्स 2023 में रविवार को पुरुष एकल स्पर्धा के फ़ाइनल में जीत दर्ज करते हुए भारत के एचएस प्रणॉय ने ख़िताब अपने नाम कर लिया।

डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी।daily current affairs in hindi।mainpuri classes


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न
हाल ही में आयोजित किया गया कावा महिला चैलेंज कप 2023 का खिताब किसने जीता?
(A) नेपाल
(B) भारत
(C) श्रीलंका
(D) भूटान
इस प्रश्न का सही जवाब है।B।भारत

स्पष्टीकरण:-भारत ने काठमांडू में आयोजित एनएससी-सीएवीए महिला वॉलीबॉल चैलेंज कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने रविवार को काठमांडू के त्रिपुरेश्वर में नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल के कवर्ड हॉल में फाइनल में कजाकिस्तान को हराकर खिताब जीता।

ये रहा चौदहवाँ प्रश्न
निम्न में से किसे भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया ?
(A) सुमित त्यागी
(B) आर.दिनेश
(C) राजशेखर
(D) नरोत्तम मिश्रा
इस प्रश्न का सही जवाब है।B।आर.दिनेश

स्पष्टीकरण:-वह टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के अध्यक्ष और टीवीएस मोबिलिटी और की मोबिलिटी सॉल्यूशंस के निदेशक हैं जो पूरे भारत में  माई TVS ब्रांड का संचालन करता है। दिनेश वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष हैं।

ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न
बोला अहमद टीनुबू को हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया गया?
(A) अंगोला
(B) सूडान
(C) सोमालिया
(D) नाइजीरिया
इस प्रश्न का सही जवाब है।D। नाइजीरिया

स्पष्टीकरण:-19 सौ 99 में सैन्य शासन की समाप्ति के बाद देश का सबसे प्रतिस्पर्धी चुनाव जीतने के बाद 71 वर्षीय बोला टीनुबू ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।

के रहा सोलहवाँ प्रश्न
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को किसने लांच किया?
(A) द्रौपदी मुर्मू 
(B) नरेंद्र मोदी 
(C) राजनाथ सिंह 
(D) एस जयशंकर 
इस प्रश्न का सही जवाब है।B।नरेंद्र मोदी 

स्पष्टीकरण:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को लांच किया है। इस योजना के तहत एक करोड़ घरों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी।इस योजना पर ₹75,000 करोड़ से अधिक खर्च किया जायेगा। सोलर पैनल लगाने की योजना की घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के अंतरिम बजट के दौरान की थी।

के रहा सत्रहवाँ प्रश्न
राष्ट्रीय महिला दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(A) 11 दिसंबर
(B) 12 दिसंबर
(C) 13 फरवरी
(D) 14 दिसंबर
इस प्रश्न का सही जवाब है।C। 13 फरवरी
स्पष्टीकरण:-भारत में प्रतिवर्ष 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस  मनाया जाता है। यह दिवस सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस बार सरोजिनी नायडू की 145वीं जयंती मनाई जा रही है। सरोजिनी नायडू को 'भारत कोकिला' के नाम से जाना जाता है।

ये रहा अठारवाँ प्रश्न
शिक्षा मंत्रालय ने देश में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ समझौता किया?
(A) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ 
(B) फीफा
(C) रिलायंस फाउंडेशन 
(D) इनमें से कोई नहीं 
इस।प्रश्न का सही जवाब है।B।फीफा

स्पष्टीकरण:-देश में स्कूल स्तर पर फुटबॉल के खेल को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) के साथ समझौता किया। इसके तहत शिक्षा मंत्रालय चरणबद्ध तरीके से देश भर में 11 लाख फुटबॉल वितरित करेगा। 

ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न
भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण कहां किया गया?
(A) नई दिल्ली 
(B) वाराणसी 
(C) हरिद्वार 
(D) देहरादून  
इस प्रश्न का सही जवाब है।D।देहरादून

स्पष्टीकरण:-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का देहरादून में अनावरण किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित थे।पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने 1 जनवरी 2020 को पदभार संभाला था।

ये रहा बीसवाँ प्रश्न
भारत में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
(A) 11 दिसंबर
(B) 12 दिसंबर
(C) 13 दिसंबर
(D) 14 दिसंबर
इस प्रश्न का सही जवाब है।B।12 दिसंबर

स्पष्टीकरण;-भारत में हर साल राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) की स्थापना के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस मनाया जाता है।इसके साथ ही 18 फ़रवरी तक चलने वाले उत्पादकता सप्ताह की भी शुरुआत हुयी। राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद की स्थापना 1958 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा एक स्वायत्त इकाई के रूप में की गई थी।

ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न
हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने मेट्रिक्स सहायता के लिए स्मार्ट कार्ड का अनावरण किया ।
(A) केरल
(B) मध्य प्रदेश
(C) तेलंगाना
(D) गुजरात
इस प्रश्न का सही जवाब है।C। गुजरात

स्पष्टीकरण:-तमिलनाडु के एमएसएमई मंत्री ने किया स्टार्टअप्स की सहायता के लिए 'स्मार्ट कार्ड' का अनावरण तमिलनाडु में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एमएसएमई मंत्री टी एम अनबरसन ने स्टार्टअप टीएन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान  महत्वपूर्ण पहल शुरू की

डेली करेंट अफेयर्स इन हिंदी।daily current affairs in hindi।mainpuri classes


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय डार्विन दिवस मनाया गया?
(A) 10 फरवरी
(B) 12 फरवरी
(C) 14 फरवरी
(D) 14 फरवरी
इस प्रश्न का सही जवाब है।B। 12 फरवरी

स्पष्टीकरण:-हर साल 12 फरवरी को डार्विन दिवस के अवसर पर हम चार्ल्स डार्विन के काम और विज्ञान का जश्न मनाते हैं। उनके प्रयोगों, निष्कर्षों और उपलब्धियों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

ये रहा तेइसवाँ प्रश्न
हाल ही में सुत्तुर यात्रा महोत्सव 2024 कहाँ शुरू हुआ?
(A) केरल
(B) ओडिशा
(C) कर्नाटक
(D) इनमें से कोई नहीं
इस प्रश्न का सही जवाब है।C। कर्नाटक

 स्पष्टीकरण:-केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के मैसुरू जिले में सुत्तूर यात्रा महोत्सव को संबोधित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न
हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने जादुई उपचार पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी है?
(A) केरल
(B) कर्नाटक
(C) असम
(D) पश्चिम बंगाल
इस प्रश्न का सही जवाब है।C। असम

स्पष्टीकरण:-गुवाहाटी, 11 फरवरी असम सरकार ने शनिवार को एक ऐसे विधेयक को मंजूरी दे दी।जो चिकित्सा के नाम पर 'जादुई उपचार' को गैरकानूनी घोषित करेगा और इस कृत्य में शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए कठोर दंड का सुझाव देगा।यह निर्णय  मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न
हाल ही में 67 वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट कहां आयोजित की जा रही है?
(A) मुंबई
(B) लखनऊ
(C) भोपाल
(D) हैदराबाद
इस प्रश्न का सही जवाब है।B। लखनऊ
आगामी 12 से 16 फरवरी तक जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी में रेलवे सुरक्षा बल की तरफ से 67वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया जायेगा।  दी। 


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न
हाल ही में किस राज्य ने देश में पहली बार सेमीकंडक्टर नीति लागू की है?
(A) राजस्थान
(B) मध्यप्रदेश
(C) गुजरात
(D) दिल्ली
इस प्रश्न का सही जवाब है।C। गुजरात
स्पष्टीकरण:-भारत का पहला सेमीकंडक्टर भारत के गुजरात के साणंद जिले में स्थापित किया जाएगा, और भारत सरकार ने देश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए निर्माताओं के लिए 10 बिलियन डॉलर के प्रोत्साहन की घोषणा की है। 


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न
हाल ही में श्रीलंका और किस देश ने UPI सर्विस को वर्चुअली लॉन्च किया है?
(A) म्यांमार
(B) मॉरीशस
(C) बांग्लादेश
(D) थाईलैंड
इस प्रश्न का सही जवाब है।B। मॉरीशस

स्पष्टीकरण:-भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI ग्लोबल होता जा रहा है और कई देशों ने इसे अपनाने में दिलचस्पी दिखाई है।अब इसका और विस्तार होने जा रहा है और इसके तहत मॉरिशस और श्रीलंका में भी यूजर्स यूपीआई का इस्तेमाल कर सकेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 फरवरी को दोपहर 1 बजे दोनों देशों में इस सर्विस को लॉन्च करेंगे.  


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न
हाल ही में किस देश ने मौत की सजा पाए आठ पूर्व नौसैनिकों को रिहा किया है?
(A) ईरान
(B) सऊदी अरब
(C) सूडान
(D) कतर
इस प्रश्न का सही जवाब है।D। कटर
स्पष्टीकरण:-कतर की एक अदालत ने सोमवार (12 फरवरी) को भारतीय नौसेना के सभी आठ पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया है। इसमें से सात नौसैनिक भारत लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किए बयान में इसकी जानकारी दी गई है।

प्रिय मित्रो ये हैं,करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण प्रश्न जो ट्रेंड में हैं। करेंट अफेयर्स कम्पटीशन परीक्षाओं का मुख्य भाग हैं।यदि आप साइट पर पहली बार आये हैं तो प्लीज फॉलो करना ना भूलें ऐसा करना बिल्कुल फ्री हैं। लेख पसन्द आये तो प्लीज लाइक व शेयर करना ना भूलें।धन्यवाद।आप का दिन शुभ हो


अन्य टैग


daily current affairs,daily current,affairs in hindi,current affairs today,daily current affairs news,GURUJI WORLD EXAM STUDY,current affairs,today current affairs,current affairs 2024,current affairs in hindi,daily current affairs 2024

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement