Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

करेंट अफेयर्स 2024।current affairs 2024

करेंट अफेयर्स 2024।current affairs 2024

करेंट अफेयर्स 2024।current affairs 2024


प्रिय मित्रो mainpuri classes में आप का स्वागत है।दोस्तो इस लेख में आप को "करेन्ट अफेयर्स 2024" में प्रमुख घटनाओं से सम्बंधित प्रश्नों को लिया गया हैं।दोस्तो करेंट अफेयर्स भर्ती परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण भाग है। इस लिए इसका अध्ययन करना परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक हो जाता हैं। दोस्तो मेरा लेख आप को पसन्द आये तो प्लीज शेयर करना ना भूलें। इसे ही अन्य लेख पड़ने के लिए हमसे जुड़ें।

ये रहा पहला प्रश्न

भारत के किस राजनयिक ने ‘BIMSTEC’ के महासचिव का पदभार संभाला है?

(A) शांतनु झा

(B) मनोज कुमार

(C) दलजीत सिंह

(D) इंद्रमणि पांडेय

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।इंद्रमणि पांडेय

स्पष्टीकरण:-इंद्रमणि पांडे बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कॉरपोरेशन (BIMSTEC) के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है.


ये रहा दूसरा प्रश्न

निम्न में से किस शहर में एलोरा-अजंता महोत्सव का आयोजन किया गया?

(A) औरंगाबाद

(B) छत्रपति संभाजीनगर

(C) कोलकाता

(D) जोधपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। छत्रपति संभाजीनगर

स्पष्टीकरण:-एलोरा-अजंता अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 2024 2-4 फरवरी से छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव एलोरा और अजंता की गुफाओं की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है।


ये रहा तीसरा प्रश्न

भारत का दूसरा सबसे बड़ा केवल  ब्रिज किस राज्य में खोला गया है?

(A) केरल

(B) महाराष्ट्र

(C) गोवा

(D) हिमाचल प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।C। गोवा

स्पष्टीकरण:-न्यू जुआरी ब्रिज , जिसे आमतौर पर मनोहर सेतु के नाम से भी जाना जाता है, भारत के गोवा में जुआरी नदी पर एक पुल है, जो उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा के जिलों को जोड़ता है। 2022 में खोला गया, 640 मीटर (2,100 फीट) की कुल लंबाई के साथ, न्यू जुआरी ब्रिज भारत का दूसरा सबसे लंबा केबल-रुका हुआ पुल है।

करेंट अफेयर्स 2024।current affairs 2024,mainpuri classes

ये रहा चौथा प्रश्न

निम्न में से किस राज्य ने लक्ष्मी सिंह को पहली महिला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) बिहार

(C) ओडिशा

(D) पश्चिमी बंगाल

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। उत्तर प्रदेश

स्पष्टीकरण:-उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध, नगर में पुलिस कमिश्नर पद पर लक्ष्मी सिंह को तैनात कर दिया गया है। वे नोएडा की टॉप कॉप होंगी। यूपी में इस पद तक पहुंचने वाली वे पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

किस राज्य द्वारा नीलगिरी तहर के संरक्षण के लिए एक योजना शुरू की गई है? 

(A) केरल 

(B) महाराष्ट्र

(C) गुजरात

(D) तमिलनाडु

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।तमिलनाडु

स्पष्टीकरण:-तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने चेन्नई में सचिवालय में आयोजित एक समारोह में एक पट्टिका का अनावरण करके तमिलनाडु के राज्य पशु के संरक्षण के लिए 'नीलगिरि तहर' परियोजना शुरू की।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

'लायन ऑफ द स्काइज' नामक पुस्तक निम्न में से किसके द्वारा लिखी गई है?

(A) अनुराधा जौहरी

(B) राधिका शर्मा

(C) स्टीफन वर्कर

(D) एंथनी डिसूजा

इस प्रश्न का सही जवाब है। C। स्टीफन वर्कर

स्पष्टीकरण:-स्टीफन बर्कर ने प्रथम विश्व युद्ध और ब्रिटिश नागरिक युद्धों से संबंधित काम में विशेषज्ञता रखते हुए, विभिन्न प्रकार के दर्शकों के लिए अतीत को दिलचस्प, प्रासंगिक और रोमांचक बनाते हुए, अपनी सैन्य विरासत के बारे में लोगों की समझ को बढ़ावा देने के लिए काम किया है। उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय, ऑक्सफ़ोर्ड ब्रूक्स विश्वविद्यालय, ऑक्सफ़ोर्ड शायर के सैनिकों, बैनबरी संग्रहालय और बैटलफील्ड्स ट्रस्ट के लिए सफल परियोजनाएँ चलाई हैं।


ये रहा सातवाँ प्रश्न

चीर धाराओं के पूर्वनुमान लगाने के लिए इसरो ने किसके साथ मिलकर एक उपकरण स्थापित करेगा?

(A) आंध्र विश्विद्यालय

(B) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

(C) आई आई टी मद्रास

(D) आई आई टी बॉम्बे

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। आंध्र विश्विद्यालय

स्पष्टीकरण:-भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान केंद्र,तिरुवनंतपुरम और आंध्र विश्वविद्यालय ,संयुक्त रूप से विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश के ऋषिकोंडा और आरके समुद्र तट पर चीर धाराओं का पूर्वानुमान लगाने के लिए उपकरण स्थापित करेगा।


ये रहा आठवाँ प्रश्न

निम्न में से किसके द्वारा "उत्कर्ष 2.0" शुरू की गई है?

(A) गृहमंत्रालय

(B) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

(C) दिल्ली

(D) गुजरात

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

स्पष्टीकरण:-उत्कर्ष 2022 केंद्रीय बैंक के अन्य कार्यों के अलावा विनियमन और पर्यवेक्षण में सुधार के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का तीन साल का रोडमैप है। यह नियामक और पर्यवेक्षी तंत्र को मजबूत करने की वैश्विक केंद्रीय बैंक की योजना के अनुरूप एक मध्यम अवधि की रणनीति है।

करेंट अफेयर्स 2024।current affairs 2024,mainpuri classes


ये रहा नौवाँ प्रश्न

भारतीय विज्ञान कॉंग्रेस (आई एस ओ) का 108 वां सत्र कहाँ आयोजित की गई?

(A) भुवनेश्वर में

(B) पूणे में

(C) नागपुर में

(D) नई दिल्ली

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।नागपुर में

108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस नागपुर में आयोजित की गई। भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन द्वारा 108वीं भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 3 से 7 जनवरी, 2023 तक राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में किया गया। 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस, 2022 बैंगलोर में आयोजित की गई थी।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष मनाने का निर्णय किया गया है,निम्न में से कौन-सा देश विश्व का सबसे बड़ा बाजरा उत्पादक देश है

(A) भारत

(B) चीन

(C) रूस

(D) यूक्रेन

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। भारत

स्पष्टीकरण:-दुनिया भर में साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। भारत सरकार का लक्ष्य बाजरा के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष को एक 'जन आंदोलन' बनाना है और भारत को 'बाजरा के लिए वैश्विक हब' के रूप में स्थापित करना है। भारत दुनिया में बाजरा का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

किसके द्वारा 'प्रज्वलन' लॉन्च किया गया है?

(A) ग्रामीण विकास मंत्रालय

(B) शिक्षा मंत्रालय

(C) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

(D) गृह मंत्रालय

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।ग्रामीण विकास मंत्रालय।

स्पष्टीकरण:-ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने वाले विचारों, समाधानों और कार्यों को आमंत्रित करते हुए प्रज्ज्वला चैलेंज लॉन्च किया


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

निम्न में से किस राज्य ने राजस्व पुलिस व्यवस्था को खत्म करने का फैसला किया है? 

(A) तमिलनाडु

(B) गोवा

(C) ओडिशा

(D) उत्तराखंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।उत्तराखंड

स्पष्टीकरण:-उत्तराखंड सरकार ने 3 जनवरी 2023 को राज्य में राजस्व/पटवारी पुलिस व्यवस्था को समाप्त कर दिया। सभी 1800 राजस्व गांव अब नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत होंगे। इसकी शुरुआत 150 साल पहले अंग्रेजों ने की थी।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

हाल ही में किस राज्य ने "मुख्यमंत्री सुखाश्रम सहायता कोष" शुरू किया है?

(A) हिमाचल प्रदेश

(B) बिहार

(C) झारखंड

(D) मध्य प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।हिमाचल प्रदेश

स्पष्टीकरण:-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू सचिवालय न जाकर अनाथालय गए थे। 11 दिसंबर 2022 को शपथ लेने के 21 दिन बाद 1 जनवरी 2023 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष की स्थापना की।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

दुनिया के सबसे ऊँचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी कौन हैं?

(A) ज्योति सिंह

(B) आभा पटेल

(C) शिवा चौहान

(D) अंजू कुमारी

इस प्रश्न का सही जवाब है।C। शिवा चौहान

स्पष्टीकरण:-भारतीय सेना के फायर एंड फुरी कॉर्प्स की महिला अधिकारी कैप्टन शिवा चौहान को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में तैनात किया गया है।कैप्टन शिवा 15,632 फीट की ऊंचाई पर मौजूद कुमार पोस्ट पर ड्यूटी कर रही हैं।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

निम्न में से कौन हाइड्रोजन संचालित ट्रेन शुरू करने वाला पहला एशियाई देश बन गया?

(A) चीन 

(B) भारत 

(C) सिंगापुर

(D) जापान

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।चीन

स्पष्टीकरण:-चीन हाइड्रोजन संचालित शहरी ट्रेनों को लॉन्च करने वाला एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा देश बन गया है। जर्मनी पहला देश था जिसने सितंबर 2022 में हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों की शुरुआत की।


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का 17 वां संस्करण किस स्थान पर आयोजित किया जाएगा?

(A) भुवनेश्वर

(B) इंदौर

(C) नागपुर

(D) नई दिल्ली

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।इंदौर

स्पष्टीकरण:-17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 08-10 जनवरी 2023 तक इंदौर में मध्य प्रदेश सरकार की साझेदारी में आयोजित किया जा रहा है। इस पीबीडी कन्वेंशन का विषय "प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार" है।

करेंट अफेयर्स 2024।current affairs 2024,mainpuri classes


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन ब्लेंडिंग ऑपरेशन किस शहर में शुरू किया गया?

(A) पूरी

(B) इंदौर

(C) भोपाल

(D) सूरत

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।सूरत

स्पष्टीकरण:-जिसकी शुरुआत एनटीपीसी के कवास टाउनशिप, सूरत के पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) नेटवर्क में ग्रीन हाइड्रोजन ब्लेंडिंग के साथ की गयी है. यह प्रोजेक्ट इनटीपीसी और गुजरात गैस लिमिटेड (जीजीएल) का एक जॉइंट वेंचर है. इस प्रोजेक्ट के पहले ग्रीन हाइड्रोजन मॉलिक्‍यूल को प्रोजेक्ट चीफ पी. रामप्रसाद ने शुरू किया.


ये रहा अठारवाँ प्रश्न

अहमदाबाद-दिल्ली संपर्क क्रान्ति का नाम बदलकर क्या रखा गया है?

(A) अखंड एक्सप्रेस

(B) अटल एक्सप्रेस

(C) सरदार एक्सप्रेस

(D) अक्षर धाम एक्सप्रेस

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।अक्षर धाम एक्सप्रेस

स्पष्टीकरण:-अहमदाबाद से दिल्ली के रूट पर चलने वाली ट्रेन अहमदाबाद-दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का नाम बदलकर 'अक्षरधाम एक्सप्रेस' रख दिया गया है।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

दुनिया का सबसे लंबा क्रूज कहाँ लॉन्च किया जाएगा?

(A) चीन

(B) भारत

(C) अमेरिका

(D) फ्रांस

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।भारत

स्पष्टीकरण:-विश्व का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास पहुंचा डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़, पीटीआई। विश्व का सबसे लंबा रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास ने अपनी यात्रा पूरी कर ली। गंगा विलास की यात्रा उत्तर प्रदेश के वाराणसी से शुरू हुई थी।


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

जागा मिशन के लिए निम्न में से किसने वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड 2023 जीता है?

(A) ओडिशा

(B) महाराष्ट्र

(C) राजस्थान 

(D) पश्चिम बंगाल

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।ओडिशा

स्पष्टीकरण:-ओडिशा राज्य ने हाल ही में अपनी 5T पहल जगा मिशन के लिए यूएन-हैबिटेट वर्ल्ड हैबिटेट अवार्ड्स 2023 जीता है।इस पहल ने यह अवार्ड दूसरी बार जीता है।जगा मिशन, ओडिशा में चलाया जा रहा एक स्लम उपग्रेडिंग प्रोग्राम है।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

निम्न में से किस देश को यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता दी गई है?

(A) जर्मनी

(B) स्वीडन

(C) कोसोवो

(D) फ्रांस

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।स्वीडन

स्पष्टीकरण:-2 हजार 23 की पहली छमाही में स्वीडन ने यूरोपीय संघ की परिषद की अध्यक्षता संभाली। छह महीने तक स्वीडन ने यूरोपीय संघ को अधिक सुरक्षित, स्वतंत्र और हरित बनाने के उद्देश्य से परिषद में काम का नेतृत्व किया।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

निम्न में से किस राज्य में 18वें राष्ट्रीय स्काउड गाइड और गाइड जम्बूरी का उद्घाटन किया है?

(A) केरल

(B) महाराष्ट्र

(C) राजस्थान

(D) असम

इस प्रश्न का सही जवाब है।C। राजस्थान

स्पष्टीकरण:-भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 4 जनवरी, 2023 को पाली, राजस्थान में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 18वें राष्ट्रीय जंबूरी का उद्घाटन किया।


ये रहा तेइसवाँ प्रश्न

निम्न में से किस राज्य ने 2023 के पंचायत चुनावों से पहले 'दीदीर सुरक्षा कवच' और 'दीदीर डाइट' नाम से दो कार्यक्रम शुरू किए?

(A) ओडिशा

(B) महाराष्ट्र

(C) उत्तर प्रदेश

(D) पश्चिम बंगाल

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।पश्चिम बंगाल

स्पष्टीकरण:-इस अभियान का नाम 'दीदीर सुरक्षा कवच' रखा है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने लोगों तक पहुंचने के लिए इस अभियान को लॉन्च किया है।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही में इमोइनु इरप्पा उत्सव मनाया है?

(A) त्रिपुरा

(B) पश्चिम बंगाल

(C) असम

(D) मणिपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। मणिपुर

स्पष्टीकरण:-इमोइनु इरात्पा या इमोइनु इरात्पा मणिपुर में मैतेई समुदाय द्वारा प्रमुख रूप से मनाया जाने वाला एक त्योहार है। यह देवी 'इमोइनु अहोंगबी' को समर्पित है। 'इमोइनु' या 'इमोइनु' वह देवी हैं जिन्हें यह त्योहार समर्पित है।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

एशियान पैसिफिक पोस्टल यूनियन (एपीपीयू) के महासचिव के रूप में किसने पदभार ग्रहण किया है?

(A) विनय प्रकाश सिंह

(B) रचना शर्मा

(C) सर्वेश यादव

(D) अंशुमान रॉय

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।विनय प्रकाश सिंह

स्पष्टीकरण:-विनय प्रकाश सिंह को 4 साल (जनवरी 2023 से) के कार्यकाल के लिए एपीपीयू के महासचिव के रूप में चुना गया था। यह पहली बार है कि कोई भारतीय डाक क्षेत्र में किसी अंतरराष्ट्रीय संगठन का नेतृत्व कर रहा है।


प्रिय मित्रों आप को यह लेख कैसा लगा मुझे अवस्य बताएं। यदि आप साइट पर पहली बार आये हैं तो प्लीज फॉलो अवस्य करलें। लेख पसन्द है तो शेयर व कमेन्ट करना ना भूलें। धन्यवाद।आप का दिन शुभ हो।

करेंट अफेयर्स 2024।current affairs 2024,mainpuri classes

अन्य टैग

up police new vacancy 2024,up police constable new vacancy,up police constable vacancy 2024,up police constable syllabus 2023,up police sipahi bharti,up police vacancy,Rangat with Ankit,up police hindi class,9 February 2024 Current Affairs Today,Today Current Affairs,Daily GK Current Affairs,Current Affairs mainpuri classes




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement