Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1885-1947)।Indian National Movement (1885–1947)

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1885-1947)।Indian National Movement (1885–1947)

प्रिय दोस्तो मैनपुरी क्लासेस के एक और ब्लॉग में आप का स्वागत है। दोस्तो इस लेख में सामान्य ज्ञान के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर उपस्थित हुए हैं,जो सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए मोस्ट इम्पोटेंट है। इस लेख में सारे प्रश्न सलेक्टेड ही लिए हैं,इस लिए लेख को अंत तक अवस्य देखें। लेख पसन्द हो तो लाइक, शेयर व ब्लॉग फॉलो अवस्य करें।तो चलिए टेस्ट शुरू करते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1885-1947)।Indian National Movement (1885–1947)


ये रहा पहला प्रश्न

1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

(ए) बाल गंगाधर तिलक के द्वारा

(बी) जवाहर लाल नेहरू जे द्वारा

(सी) महात्मा गांधी के द्वारा

(डी) ए. ओ ह्यूम के द्वारा

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। ए. ओ ह्यूम के द्वारा

स्पष्टीकरण: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। इसके संस्थापकों में ए॰ ओ॰ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे।


ये रहा दूसरा प्रश्न

बंगाल विभाजन किसके द्वारा किया गया था?

(ए) लार्ड वैवेज

(बी) लार्ड कर्जन

(सी) लार्ड रिपन

(डी) लार्ड मैकाले

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। लार्ड कर्जन

स्पष्टीकरण: बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा 20 जुलाई उन्नीस सौ 5 को भारत के तत्कालीन वाइसराय कर्जन के द्वारा किया गया था। एक मुस्लिम बहुल प्रान्त का सृजन करने के उद्देश्य से ही भारत के बंगाल को दो भागों में बाँट दिये जाने का निर्णय लिया गया था। बंगाल-विभाजन 16 अक्टूबर 1905 से प्रभावी हुआ।


ये रहा तीसरा प्रश्न

ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई?

(ए) 1912 में

(बी) 1906 में

(सी) 1920 में

(डी) 1918 में

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 1906 में

स्पष्टीकरण: ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना 30 दिसंबर 1906 को, एक सम्मेलन में हुई जिसे ढाका के नवाब सलीम उल्ला खान के नियंत्रण में किया गया था। इस लीग का संविधान 1906 में कराची पाकिस्तान में बनाया गया था। इसका पहला अधिवेशन उन्नीस सौ 8 में अमृतसर पंजाब में हुआ था। ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के पहले सत्र की अध्यक्षता आगा खा ने की थी।


ये रहा चौथा प्रश्न

खुदीराम बोस को निम्न में से किस जेल में फांसी पर भेजा गया था ?

(ए) अलीपुर

(बी) चटगांव

(सी) मुजफ्फरपुर

(डी) बरिशाल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। मुजफ्फरपुर

स्पष्टीकरण: खुदीराम के गिरफ्तार होने के कुछ दिन बाद 11 अगस्त 1908 को उन्हें मुजफ्फरपुर जेल में फाँसी दे दी गयी।


भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1885-1947)।Indian National Movement (1885–1947),mainpuri classes


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

अमेरिका में गदर पार्टी की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

(ए) सोहन सिंह भाकना

(बी) लाला हरदयाल

(सी) उपरोक्त दोनों

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। उपरोक्त दोनों

स्पष्टीकरण: ग़दर पार्टी का जन्म अमेरिका के सैन फ़्रांसिस्को के एस्टोरिया में 1913 में अंग्रेज़ी साम्राज्य को जड़ से उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से हुआ। गदर पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सरदार सोहन सिंह भाकना थे।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

महात्मा गांधी किस वर्ष दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे?

(ए) 15 अगस्त 1919 को

(बी) 9 जनवरी 1915 को 

(सी) 15 नवम्बर 1909 को

(डी) 19 जून 1906 को

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 9 जनवरी 1915

 कोस्पष्टीकरण: 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे।इस दिन को मनाने के लिए हम इस दिन को प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाते हैं।9 जनवरी को प्रतिवर्ष प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।भारत आने के बाद, महात्मा गांधी ने विभिन्न स्थानों पर सत्याग्रह आंदोलनों का सफलतापूर्वक आयोजन किया।


ये रहा सातवाँ प्रश्न

भारत में होमरूल आंदोलन का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया था?

(ए) एनी बेसेंट और बाल गंगाधर तिलक के द्वारा

(बी) महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के द्वारा

(सी) गोपाल कृष्ण गोखले और सुरेंद्र नाथ बनर्जी के द्वारा

(डी) उपरोक्त में से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। एनी बेसेंट और बाल गंगाधर तिलक के द्वारा

स्पष्टीकरण: एनी बेसेंट ने भारत में होमरूल आंदोलन का नेतृत्व किया।उन्होंने 1916 में बाल गंगाधर तिलक के साथ अखिल भारतीय होम रूल लीग की शुरुआत की।


भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1885-1947)।Indian National Movement (1885–1947),mainpuri classes


ये रहा आठवाँ प्रश्न

गांधी जी ने 1917 में भारत में सबसे पहले सत्याग्रह का उपयोग कहाँ किया था?

(ए) पुणे में

(बी) अहमदाबाद में

(सी) बारडोली में

(डी) चंपारण में

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। चंपारण में

स्पष्टीकरण: गाँधी जी का चम्पारण सत्याग्रह: गाँधी जी ने सत्याग्रह का अपना पहला बड़ा प्रयोग, बिहार राज्य के चम्पारण जिले में 1917 ईसवी में किया, इसलिए इसे चम्पारण का सत्याग्रह आंदोलन कहाँ जाता है।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

महात्मा गांधी ने अहमदाबाद में मिल मजदूरों की सफल हड़ताल का नेतृत्व किस वर्ष किया था?

(ए) 1920 में

(बी) 1919 में

(सी) 1918 में

(डी) 1815 में

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। 1918 में

स्पष्टीकरण: महात्मा गांधी ने वर्ष 1918 में अहमदाबाद में सूती मिल मजदूरों के बीच सत्याग्रह आंदोलन का आयोजन किया।सूती मिल के मजदूरों ने 50% वेतन वृद्धि की मांग की, लेकिन मिल मालिक केवल 20% वेतन वृद्धि देने को तैयार थे, कपास मिल श्रमिकों का समर्थन करने के लिए गांधीजी ने भूख हड़ताल की।सत्याग्रह का परिणाम यह हुआ, कि हड़ताल सफल रही, और मजदूरों को 35% वेतन वृद्धि मिली।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

सरकार के विरुद्ध शुरू किए गए खेड़ा सत्याग्रह के नेता कौन थे?

(ए) बाबा रामचन्द्र

(बी) इन जी रंगा

(सी) महात्मा गांधी

(डी) सरदार वल्लभ भाई पटेल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। महात्मा गांधी

स्पष्टीकरण: खेड़ा सत्याग्रह भूमि राजस्व के भुगतान के संबंध में ब्रिटिश सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध 1918 में भारत के गुजरात के खेड़ा जिला में शुरू किया गया महात्मा द्वारा एक महत्वपूर्ण आंदोलन था।


भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1885-1947)।Indian National Movement (1885–1947),mainpuri classes


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

रिलेट एक्ट का उद्देश्य क्या था?

(ए) सरकार द्वारा बिना मुकदमा दायर किये बन्दी बनाना

(बी) विश्वविद्यालय की स्वययता समाप्त करना

(सी) कुटीर उद्योग को समाप्त करना

(डी) उपरोक्त में से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। सरकार द्वारा बिना मुकदमा दायर किये बन्दी बनाना

स्पष्टीकरण: ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार ने " रॉलेट एक्ट" पारित किया, जिसने पुलिस को बिना किसी कारण के किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की शक्ति दी। अधिनियम का उद्देश्य देश में बढ़ते राष्ट्रवादी उभार को रोकना था। महात्मा गांधी ने लोगों से अधिनियम के खिलाफ सत्याग्रह करने का आह्वान किया।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना किस वर्ष हुई?

(ए) 30 अगस्त 1947 को

(बी) 13 अप्रैल 1919 को

(सी) 5 जुलाई 1911 को

(डी) 25 जून 1920 को

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 13 अप्रैल 1919 को

स्पष्टीकरण: जालियाँवाला बाग हत्याकांड भारत के पंजाब प्रान्त के अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर के निकट जलियाँवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 (बैसाखी के दिन) हुआ था।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

खलाफत आंदोलन का नेतृत्व किसके द्वारा किया गया था?

(ए) शौकत अली और अरमान अली के द्वारा

(बी) शौकत अली और मुहम्मद अली के द्वारा

(सी) अरमान अली और मुहम्मद अली के द्वारा

(डी) शौकत अली और मुसाफिर अली के द्वारा

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। शौकत अली और मुहम्मद अली के द्वारा

स्पष्टीकरण: शौकत अली और मुहम्मद अली ने भारत में खिलाफत आंदोलन का नेतृत्व किया। नेताओं ने भारतीय स्वतंत्रता के लिए महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में शामिल हुए, खिलाफत आंदोलन के लिए गांधी के समर्थन के बदले में अहिंसा की कसम खाई।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

असहयोग आंदोलन किसके द्वारा शुरू किया गया था?

(ए) विनोबा भावे के द्वारा

(बी) रविन्द्र नाथ टैगोर के द्वारा

(सी) महात्मा गांधी के द्वारा

(डी) सरदार पटेल के द्वारा

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। महात्मा गांधी के द्वारा

स्पष्टीकरण: असहयोग आंदोलन महात्मा गांधी के देखरेख में चलाया जाने वाला प्रथम जन आंदोलन था। इस आंदोलन का व्यापक जन आधार था।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

चौरी चैरा की घटना किस वर्ष घटित हुई थी?

(ए) 15 मार्च 1925 को

(बी) 16 मार्च 1922 को

(सी) 4 फरवरी 1922 को

(डी) 10 फरवरी 1922 को

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। 4 फरवरी 1922 को

स्पष्टीकरण: चौरी चौरा, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पास का एक कस्बा था (वर्तमान में तहसील है) जहाँ 4 फ़रवरी 1922 को भारतीयों ने ब्रिटिश सरकार की एक पुलिस चौकी को आग लगा दी थी जिससे उसमें छुपे हुए 22 पुलिस कर्मचारी जिन्दा जल के मर गए थे। इस घटना को चौरीचौरा काण्ड के नाम से जाना जाता है।


भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1885-1947)।Indian National Movement (1885–1947),mainpuri classes


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

स्वराज पार्टी की स्थापना किसके द्वारा की गई थी

(ए) देशबंधु चितरंजन दास और मोतीलाल नेहरू

(बी) महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू

(सी) लोकमान्य तिलक और लाला लाजपतराय

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। देशबंधु चितरंजन दास और मोतीलाल नेहरू

स्पष्टीकरण: स्वराज पार्टी पराधीन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय बना एक राजनैतिक दल था। इस दल की स्थापना 1 जनवरी, 1923 को देशबन्धु चित्तरंजन दास तथा मोतीलाल नेहरु ने की थी।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

साइमन कमीशन भारत कब आया था?

(ए) 10 मार्च 1930 को

(बी) 20 अगस्त 1947 को

(सी) 15 जुलाई 1930 को

(डी) 3 फरवरी 1928 को

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। 3 फरवरी 1928 को

स्पष्टीकरण: 3 फरवरी 1928 को कमीशन भारत पहुंचा। साइमन कोलकाता लाहौर लखनऊ, विजयवाड़ा और पुणे सहित जहाँ जहाँ भी पहुंचा उसे जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा और लोगों ने उसे काले झंडे दिखाए। पूरे देश में साइमन गो बैक (साइमन वापस जाओ) के नारे गूंजने लगे।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

महात्मा गांधी जी ने अपना प्रसिद्ध दण्डी मार्च कहाँ से प्रारम्भ किया था?

(ए) आगरा जे किले से

(बी) साबरमती आश्रम से

(सी) पोरबंदर से

(डी) सेवाग्राम से

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। साबरमती आश्रम से

स्पष्टीकरण: गांधी ने इस मार्च की शुरुआत अपने 78 भरोसेमंद स्वयंसेवकों के साथ की थी। मार्च 240 मील (390 किमी), साबरमती आश्रम से दांडी तक फैला, जिसे उस समय (अब गुजरात राज्य में) नवसारी कहा जाता था।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

लंदन में ब्रिटिश सम्राट द्वारा प्रथम गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन कब किया गया था?

(ए) 10 मार्च 1910 को 

(बी) 5 जुलाई 1921 को

(सी) 10 जून 1912 को

(डी) 12 नवम्बर 1930 को

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। 12 नवम्बर 1930 को

स्पष्टीकरण: साइमन रिपोर्ट की अपर्याप्तता के जवाब में, लेबर सरकार ने, जो 1929 में रामसे मैकडोनाल्ड के नेतृत्व में सत्ता में आई थी, लंदन में गोलमेज सम्मेलनों की एक श्रृंखला आयोजित करने का निर्णय लिया। पहला गोलमेज सम्मेलन 12 नवंबर 1930 से 19 जनवरी 1931 तक चला।


भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1885-1947)।Indian National Movement (1885–1947),mainpuri classes


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किसने किया था?

(ए) महात्मा गांधी ने

(बी) बाल गंगाधर तिलक ने

(सी) जवाहरलाल नेहरू ने

(डी) सरदार पटेल ने

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। महात्मा गांधी ने

स्पष्टीकरण: द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में गांधी जी कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। 3. अम्बेडकर और तेज बहादुर सप्रू ने तीनों गोल मेज सम्मेलनों में हिस्सा लिया।


प्रिय दोस्तो लेख को लाइक व शेयर भी कर दिया करें और आप पहली बार ब्लॉग पर आए हैं तो प्लीज फॉलो करना ना भूलें।धन्यवाद आप का दिन शुभ हो


भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन (1885-1947)| bhartiya rashtriya andolan | complete modern history | GK TRICK


अन्य टैग-

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन,भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 1885 - 1920,भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन ट्रिक,भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की विशेषताएं,bhartiya rashtriya andolan trick,bhartiya rashtriya andolan 1857 se 1947,bhartiya rashtriya andolan mcq in hindi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement