Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भारतीय इतिहास महत्वपूर्ण प्रश्न।Indian history important questions.

भारतीय इतिहास महत्वपूर्ण प्रश्न।Indian history important questions.

भारतीय इतिहास महत्वपूर्ण प्रश्न।Indian history important questions.

प्रिय दोस्तो mainpuri classeस ब्लॉग के एक और लेख में आप का स्वागत है। दोस्तो इतिहास से जुड़ी जानकारी जो सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, TET इत्यादि के लिए उपयोगी है। भारतीय इतिहास के सभी सामान्य ज्ञान के सवाल जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते हैं। यदि लेख पसन्द आये तो लाइक , शेयर और फॉलो अवस्य करें। तो चलिए टेस्ट शुरू करते हैं

ये रहा पहला प्रश्न

किसने भूमि मापने का पैमाना 'गज्ज-ए-सिकन्दरी' का प्रचलन किया ?

(ए) सिकंदर महान

(बी) सिकंदर लोदी

(सी) सिकंदरशाह सूर

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। सिकंदर लोदी

स्पष्टीकरण: सिकन्दर लोदी ने ही भूमि के लिए एक प्रमाणिक पैमाना 'गज-ए-सिकन्दरी' का प्रचलन करवाया, जो 30 इंच का था।


ये रहा दूसरा प्रश्न

नहर निर्माण करनेवाला दिल्ली का प्रथम सुल्तान था ?

(ए) गयासुद्दीन तुगलक

(बी) फिरोज तुगलक

(सी) बलबन

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। गयासुद्दीन तुगलक

स्पष्टीकरण: ग़यासुद्दीन ने अमीरों की भूमि पुनः लौटा दी। उसने सिंचाई के लिए कुँए एवं नहरों का निर्माण करवाया। सम्भवतः नहर का निर्माण करवाने वाला ग़यासुद्दीन प्रथम सुल्तान था।


ये रहा तीसरा प्रश्न

अलाई दरवाजा का निर्माण किस सुल्तान ने करवाया ?

(ए) इल्तुतमिश

(बी) अलाउद्दीन खिलजी

(सी) बलबन

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। अलाउद्दीन खिलजी

स्पष्टीकरण: अलाई दरवाजा का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी ने करवाया था। अलाउद्दीन खिलजी दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश का दूसरा शासक था।


ये रहा चौथा प्रश्न

तैमूर के आक्रमण के बाद भारत में किस वंश का राज स्थापित हुआ ?

(ए) सैय्यद वंश

(बी) खिल्जी वंश

(सी) तुगलक वंश

(डी) लोदी वंश

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। सैय्यद वंश

स्पष्टीकरण: सैय्यद वंश ने तैमूर के आक्रमण के बाद भारत पर शासन किया। तैमूर ने 1398 ई. में तुगलक वंश के नासिर-उद-दीन महमूद शाह तुगलक के शासनकाल के दौरान भारत पर आक्रमण किया।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से कौन अपने को 'ईश्वर का अभिशाप' कहता था ?

(ए) तैमूर लंग

(बी) नादिरशाह

(सी) चंगेज खाँ

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। चंगेज खाँ

स्पष्टीकरण: चंगेजखाँ को ईश्वर का अभिशाप कहा जाता है अर्थात इसे तैमूसिन के नाम से भी जाना जाता है


ये रहा छठवाँ प्रश्न

प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल हम्पी किस जिले में स्थित है ?

(ए) बीजापुर

(बी) रायचुर

(सी) बेल्लारी

(डी) गुलबर्गा

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। बेल्लारी

स्पष्टीकरण: हम्पी या हम्पे जिसे हम्पी में स्मारकों के समूह के रूप में भी जाना जाता है, हम्पी, बल्लारी जिले में स्थित एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है जो अब विजयनगर जिला , पूर्व-मध्य कर्नाटक , भारत में है ।


ये रहा सातवाँ प्रश्न

विजयनगर साम्राज्य के वित्तीय व्यवस्था की मुख्य विशेषता क्या थी ?

(ए) बंदरगाहों से आमदनी

(बी) भूराजस्व

(सी) मुद्रा प्रणाली

(डी) अधिशेष लगान

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। भूराजस्व

स्पष्टीकरण: विजयनगर में आय के मुख्य स्रोत राजसी भूमि से प्राप्त राजस्व, सरदारों द्वारा दिए जाने वाले कर, तथा बंदरगाह और सीमा शुल्क थे। संपत्तियों, घरों और उद्योगों पर भी कर लगाया जाता था। इसके अलावा व्यावसायिक कर और न्यायिक जुर्माने से आय होती थी।


ये रहा आठवाँ प्रश्न

'इंकलाब' का नारा किसने दिया ?

(ए) चन्द्रशेखर आजाद

(बी) सुभाष चन्द्र बोस 

(सी) भगत सिंह

(डी) मोहम्मद इकबाल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। भगत सिंह

स्पष्टीकरण: शहीद भगत सिंह और उनके सहयोगी बीके दत्त ने अप्रैल 1929 में यह नारा लगाया था। दिल्ली में केंद्रीय विधान सभा पर बमबारी के बाद उन्होंने 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा लगाया था।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

मुस्लिम लीग ने 'मुक्ति दिवस' मनाया था ?

(ए) 1939 में

(बी) 1940 में

(सी) 1944 में

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। 19 सौ 39 में

स्पष्टीकरण: मुक्ति दिवस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 22 दिसंबर 1939 को अखिल भारतीय मुस्लिम लीग और अन्य द्वारा मनाया जाने वाला एक उत्सव दिवस था।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

भारत की आजादी के समय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे ?

(ए) जवाहरलाल नेहरू

(बी) जी बी कृपलानी

(सी) महात्मा गाँधी

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। जी बी कृपलानी

स्पष्टीकरण: नेहरू और पटेल से सम्बन्ध ठीक न होने के बावजूद आचार्य कृपलानी भारत की अजादी के समय 1947 में कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर चुने गए।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

भारत एवं पाकिस्तान के बीच सीमांकन किसने किया था ?

(ए) महात्मा गाँधी

(बी) सर साइरिल रेडक्लिफ

(सी) लारेन्स

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। सर साइरिल रेडक्लिफ

स्पष्टीकरण: 17 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन के बाद "रेडक्लिफ रेखा" भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा बन गई। सीमा का निर्धारण सर साइरिल रेडक्लिफ की अध्यक्षता में सीमा आयोग द्वारा किया गया था।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

किस वर्ष उड़ीसा बिहार से पृथक हुआ ?

(ए) 1935 में

(बी) 1940 में 

(सी) 1912 में

(डी) 1955 में

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। 19 सौ 12 में

स्पष्टीकरण: 22 मार्च 1912 को बंगाल, बिहार और उड़ीसा और असम कानून अधिनियम, 1912 के माध्यम से 'बिहार और उड़ीसा' अलग प्रांत के रूप में पृथक हो गए । 22 मार्च 1912 को इसे पृथक किया गया था, इसलिए 22 मार्च को बिहार के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

सैडलर आयोग का संबंध किससे था ?

(ए) न्याय

(बी) शिक्षा

(सी) पुलिस प्रशासन

(डी) राजस्व प्रशासन

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। शिक्षा

स्पष्टीकरण: भारत सरकार ने 1917 में सैडलर आयोग की स्थापना की। यह कलकत्ता विश्वविद्यालय के सामने आने वाली समस्याओं का निरीक्षण करने और उन्हें सूचित करने के लिए किया गया था।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

निम्न में से किसने सर्वप्रथम प्रेस सेंसरशिप लागू की थी ?

(ए) जान एडम्स

(बी) डलहौजी

(सी) वेलेस्ली

(डी) हेस्टिग्स

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। वेलेस्ली

स्पष्टीकरण: लॉर्ड वेलेस्ली ने 1799 में प्रेस सेंसरशिप एक्ट पारित किया, ताकि फ्रांसीसियों को ऐसी अफवाहें फैलाने से रोका जा सके, जिनसे भारतीयों के बीच ब्रिटिश प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंच सकता था।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

हंटर कमीशन की रिपोर्ट में किसके विकास पर विशेष जोर दिया गया था ?

(ए) प्राथमिक शिक्षा

(बी) उच्च शिक्षा

(सी) बालिका शिक्षा

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। प्राथमिक शिक्षा

स्पष्टीकरण: हंटर कमीशन (1882) ने प्राथमिक शिक्षा पर अधिक जोर देने के साथ 1854 के प्रेषण का समर्थन किया।


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

किसने कहा था, 'मेरी पीठ पर किया जाने वाला प्रहार ब्रिटिश साम्रज्य के ताबूत में एक कील सिद्ध होगी' ?

(ए) भगत सिंह

(बी) बाल गंगाधर तिलक

(सी) चंद्रशेखर आजाद

(डी) लाला लाजपत राय

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। लाला लाजपत राय


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

1932 के पूना समझौते के साथ किसका सीधा संबंध था ?

(ए) भारतीय कृषक वर्ग

(बी) भारतीय महिलायें

(सी) भारतीय मजदूर वर्ग

(डी) भारतीय दलित वर्ग

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। भारतीय दलित वर्ग

स्पष्टीकरण: पूना समझौता बाबा साहेब अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच दलित आरक्षित निर्वाचन सीटों के लेकर विवाद था। जिसे पूना समझौता 1932 नाम दिया गया जो दलितों से सम्बंधित था।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

किसने प्रसिद्ध चिटगांव शस्त्रागार धावे को आयोजित किया था ?

(ए) जे. एम. सेनगुप्त

(बी) बटुकेश्वर दत्त

(सी) सूर्य सेन

(डी) लक्ष्मी सहगल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। सूर्य सेन

स्पष्टीकरण: स्वतंत्रता सेनानी सूर्य सेन के नेतृत्व में पुलिस और सहायक बलों के शस्त्रागार पर छापा मारने का एक प्रयास था। उन्होंने जिन स्वयंसेवकों को इकट्ठा किया, वे राष्ट्रवादियों के एक क्रांतिकारी समूह का हिस्सा थे, जो अंग्रेजों से लड़ने के लिए बल प्रयोग में विश्वास करते थे।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

जयप्रकाश नारायण किस पार्टी से जुड़े थे ?

(ए) किसान सभा

(बी) कम्युनिस्ट पार्टी

(सी) जस्टिस पार्टी

(डी) सोशलिस्ट पार्टी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। सोशलिस्ट पार्टी

स्पष्टीकरण: 1948 में उन्होंने कांग्रेस के समाजवादी दल का नेतृत्व किया और बाद में गांधीवादी दल के साथ मिलकर समाजवादी सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की।


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

वर्ष 1946 में गठित अंतरिम कैबिनेट की अध्यक्षता किसने की ?

(ए) वल्लभ भाई पटेल

(बी) सी. राजगोपालाचारी

(सी) जवाहरलाल नेहरू

(डी) राजेन्द्र प्रसाद

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। जवाहरलाल नेहरू

स्पष्टीकरण: मुस्लिम लीग और कांग्रेस दोनों अंतरिम सरकार का हिस्सा थे। जवाहरलाल नेहरू अंतरिम सरकार के अध्यक्ष थे।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से किसने 'सोमप्रकाश' नामक समाचार पत्र शुरू किया ?

(ए) राम मोहन राय

(बी) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी

(सी) ईश्वर चंद्र विद्यासागर

(डी) दयानंद सरस्वती

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। ईश्वर चंद्र विद्यासागर

स्पष्टीकरण: सोमप्रकाश ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने 'सोमप्रकाश' नामक एक साप्ताहिक अखबार के प्रकाशन का प्रस्ताव रखा जिसका उद्देश्य मुख्यतः एक बधिर विद्वान को रोजगार प्रदान कराना था। अखबार का प्रकाशन 1858 में शुरू हो गया 


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

कांग्रेस के निम्नलिखित नेताओं में से कौन एक कैबिनेट मिशन योजना के पक्ष में पूरी तरह से था ?

(ए) जवाहरलाल नेहरू

(बी) महात्मा गाँधी

(सी) सरदार पटेल

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। सरदार पटेल

स्पष्टीकरण: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं में से एक सरदार पटेल कैबिनेट मिशन योजना के पक्ष में थे। उनका मानना ​​था कि यह योजना भारत को एकता और स्थिरता बनाए रखते हुए स्वतंत्रता प्राप्त करने का रास्ता प्रदान करती है।


ये रहा तेइसवां प्रश्न

'स्वदेश वाहिनी' के संपादक थे ?

(ए) सी. एन मुदालियर

(बी) सी. आर. रेड्डी

(सी) के. रामकृष्ण पिल्लै

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। के. रामकृष्ण पिल्लै

स्पष्टीकरण: स्वदेशाभिमानी के. रामकृष्ण पिल्लै (1878 से 1916) भारत के एक राष्ट्रवादी लेखक, पत्रकार, संपादक, तथा राजनीतिक कार्यकर्ता थे।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

1878 का वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट किसने रद्द किया ?

(ए) लार्ड मिण्टो

(बी) लार्ड लिटन

(सी) लार्ड कर्जन

(दी) लार्ड रिपन

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। लार्ड रिपन

स्पष्टीकरण: वर्नाकुलर प्रेस एक्ट बहुत बदनाम हुआ तथा इंग्लैंड में सत्ता परिवर्तन के बाद 1881 में लॉर्ड रिपन ने रद्द कर दिया गया और 1876 वाले पुराने कानून को ही जारी रखा गया।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस संवत् पर आधारित है ?

(ए) शक् संवत्

(बी) विक्रम संवत्

(सी) कलि संवत्

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। शक् संवत्

स्पष्टीकरण: भारतीय राष्ट्रीय कैलंडर 'शक संवत' कहलाता है। 1957 में भारत सरकार ने शक संवत् को देश के राष्ट्रीय पंचांग के रूप में मान्यता प्रदान की थी। इसीलिए राजपत्र (गजट) , आकाशवाणी और सरकारी कैलेंडरों में ग्रेगेरियन कैलेंडर के साथ इसका भी प्रयोग किया जाता है। 


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

भूदान आंदोलन किसने प्रारंभ किया था ?

(ए) महात्मा गाँधी

(बी) राम मनोहर लोहिया

(सी) विनोबा भावे

(डी) जयप्रकाश नारायण

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। विनोबा भावे

स्पष्टीकरण: भूदान आन्दोलन सन्त विनोबा भावे द्वारा सन् 1951 में आरम्भ किया गया था। यह स्वैच्छिक भूमि सुधार आन्दोलन था।


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

लाखबख्श के नाम से जाना जानेवाला भारतीय शासक कौन था ?

(ए) अकबर

(बी) कुतुबुद्दीन ऐबक

(सी) बाबर

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। कुतुबुद्दीन ऐबक

स्पष्टीकरण: कुतुबुद्दीन ऐबक है। कुतुब-उद-दीन ऐबक को बड़े पैमाने पर दान देने के कारण 'लाख बख्श' या लाखों के दाता की उपाधि दी गई थी। कुतुब-उद-दीन ऐबक दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान और गुलाम राजवंश के संस्थापक थे।


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से दिल्ली का पहला तुगलक सुल्तान कौन था ?

(ए) गयासुद्दीन तुगलक

(बी) फिरोज तुगलक

(सी) मलिक तुगलक

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। गयासुद्दीन तुगलक


ये रहा उन्तीसवाँ प्रश्न

पंजाब के हिन्दूसाही राजवंश को किसने स्थापित किया ?

(ए) कल्लर

(बी) महिपाल

(सी) वसुमित्र

(डी) जयपाल

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। कल्लर

स्पष्टीकरण: हिन्दू शाही वंश की स्थापना 9वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में शाही वंश के राजा लगर्तूमान को एक ब्राह्मण मंत्री कल्लर ने गद्दी से उपदस्थ करके की। इसके विषय में कल्हण की राजतरंगिणी से जानकारी मिलती है।


ये रहा तीसवाँ प्रश्न

अलबेरुनी किसके शासनकाल में इतिहासकार था ?

(ए) बलबन

(बी) मुहम्मद-बिन-तुगलक

(सी) अकबर

(डी) महमूद गजनवी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। महमूद गजनवी

स्पष्टीकरण: अलबरूनी, महमूद गजनवी के समकालीन थे। खिव पर आक्रमण करने के बाद वह महमूद के संपर्क में आए और उन्हें कैदी के रूप में पेश किया गया था। अपनी पुस्तक तहकीक-ए-हिंद में उन्होंने तत्कालीन भारत की सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और आर्थिक स्थिति का चित्रण किया


ये रहा 31वाँ प्रश्न

भारतीय इतिहास में बाजार नियमों / मूल्य नियंत्रण पद्धति की शुरुआत किसने की थी ?

(ए) फिरोज शाह तुगलक

(बी) शेरशाह सूरी

(सी) अलाउद्दीन खिलजी

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। अलाउद्दीन खिलजी

स्पष्टीकरण: अलाउद्दीन खिलजी पहला शासक था जिसने बाज़ार नियंत्रण नीति लागू की। इसके तहत उसने खाद्यान्न, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें तय कीं।


ये रहा 32वाँ प्रश्न

राज्य संबंधों में उलेमा के दखल का विरोध किस सुल्तान ने किया था ?

(ए) बलबन ने

(बी) अलाउद्दीन ख़िलजी ने

(सी) फिरोज शाह तुगलक ने

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। अलाउद्दीन खिलजी ने

स्पष्टीकरण: इस्लामी कानूनों के व्याख्याकार होने के नाते उलेमा ने सुल्तान की नीति को भी प्रभावित किया। केवल अलाउद्दीन खिलजी और मुहम्मद-बिन-तुगलक ने राज्य के मामलों में उलेमाओं के हस्तक्षेप का कड़ा विरोध किया था।


ये रहा 33वाँ प्रश्न

मुहम्मद गोरी का अंतिम आक्रमण किसके विरुद्ध हुआ ?

(ए) पंजाब के खोक्खर

(बी) गजवानी

(सी) करमाथी

(डी) सोलंकी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। पंजाब के खोक्खर

स्पष्टीकरण: 1205 ई० में मुहम्मद गौरी दुबारा भारत के अंदर आया। इस बार खोक्खर (जाट )नामक एक समुदाय के साथ संघर्ष हुआ। 15 मार्च, 1206 ई० को कुछ शिया विद्रोहियों और हिन्दू खोक्खरों ने सिंधु नदी के किनारे दमयक नामक स्थान में उसकी हत्या कर दी। गौरी के शव को गजनी ले जाकर उसकी राजधानी में दफना दिया गया।


ये रहा 34वाँ प्रश्न

तैमूर लंग ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया ?

(ए) शेरशाह सूरी

(बी) नासिरुद्दीन महमूद तुगलक

(सी) अलाउद्दीन खल्जी

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। नासिरुद्दीन महमूद तुगलक

स्पष्टीकरण: तैमूरलंग चौदहवीं शताब्दी का एक शासक था जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। तैमूर ने 1398 में-उत्तरी भारत पर आक्रमण किया था। उस समय दिल्ली का शासक नासिरुद्दीन महमूद तुकलक था जो तुगलक वंश का एक कमजोर शासक था। तैमूर ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से एक विशाल धनराशि लूटी। 


ये रहा 35वाँ प्रश्न

अमीर खुसरो ने किसके विकास में अग्रगामी की भूमिका निभाई ?

(ए) अवधी

(बी) ब्रजभाषा

(सी) भोजपुरी

(डी) खड़ी बोली

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। खड़ी बोली

स्पष्टीकरण: अमीर खुसरो ने खड़ी बोली के विकास में अग्रगामी भूमिका निभाई है। इन्हें खड़ी बोली का प्रथम कवि माना जाता है ।


प्रिय दोस्तो हमारा यह लेख आप को कैसा लगा आप हमें कमेंट करके अवस्य बताएं। और आप ने हमारा ब्लॉग अभी तक फॉलो नहीं किया है, तो प्लीज फॉलो करलें और लेख अंत तक पढ़ें। लेख पसन्द हो तो लाइक,शेयर भी करें। धन्यवाद


 आधुनिक इतिहास मैराथन क्लास | modern history marathon class | History GK & GS

अन्य टैग-

आधुनिक भारत का इतिहास

आधुनिक भारत का इतिहास marathon class

आधुनिक भारत का इतिहास mcq

modern history marathon class

modern history of india

modern history marathon

modern history

modern history for upsc

modern indian history

modern history upsc

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement