Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न।important questions of geography

भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न।important questions of geography

भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न।important questions of geography

प्रिय मित्रो "mainpuri classes"  में आप का स्वागत है दोस्तो इस लेख में"भारत का भूगोलसे सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों को लिया गया है। दोस्तो ये वो प्रश्न हैं,जो किसी न किसी परीक्षाओं में पूछे गए हैं।यदि आप कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यह लेख आप के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। यदि लेख पसन्द आये तो प्लीज लाइक,शेयर व फॉलो करना ना भूलें।तो चलिए शुरू करते हैं।


ये रहा पहला प्रश्न

मध्य प्रदेश के किस जिले में हीरे की खान पायी जाती है?

(ए) इंदौर

(बी) पन्ना

(सी) भूपाल

(डी) भिंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। पन्ना

स्पष्टीकरण पन्ना शहर भर में लगभग 80 किमी की एक बेल्ट में स्थित हीरे की खानों के लिए प्रसिद्ध है। मध्यप्रदेश में देश की इकलौती हीरे की खान है।


ये रहा दूसरा प्रश्न

किस पर्वतीय स्थल को सतपुड़ा की रानी कहा जाता है?

(ए) डलहौजी

(बी) लेह

(सी) माउंट आबू

(डी) पंचमढ़ी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। पंचमढ़ी

स्पष्टीकरण: पचमढ़ी को लोकप्रिय रूप से सतपुड़ा की रानी के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह स्थान न केवल सतपुड़ा बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है, बल्कि सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व और राज्य के सबसे ऊंचे स्थान धूपगढ़ का भी घर है।


ये रहा तीसरा प्रश्न

हीराकुंड बांध किस नदी प्रश्न स्थित है?

(ए) महानदी

(बी) गंगा नदी

(सी) कृष्णा नदी

(डी) घाघरा नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। महानदी

स्पष्टीकरण: ओडिशा के संबलपुर शहर में महानदी पर हीराकुंड बांध परियोजना बनाई गई है।


ये रहा चौथा प्रश्न

भारत का क्षेत्रफल पाकिस्तान से कितना  गुना सघिक है?

(ए) 3

(बी) 6

(से) 4

(डी) 5

इस प्रश्न का सही जवाब है। सी। 4

स्पष्टीकरण: भारत का कुल क्षेत्रफल 32  लाख 87 हजार 263 वर्ग किलोमीटर है, यानि भारत अपने इस पड़ोसी देश से करीब चार गुना ज्यादा बड़ा है।

भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न।important questions of geography,mainpuri classes

ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य कौन-सा है?

(ए) चंडीगढ़

(बी) अंडमान निकोबार द्वीप समूह

(सी) लक्षद्वीप

(डी) पुडुचेरी

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। अंडमान निकोबार द्वीप समूह

स्पष्टीकरण: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह है। 31 अक्टूबर, 2019 से लद्दाख भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र है।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

पेरियार टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

(ए) कर्नाटक

(बी) राजस्थान

(से) गुजरात

(डी) केरल

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। केरल

स्पष्टीकरण: पेरियार राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य भारत के केरल में इडुक्की और पथानामथिट्टा जिलों में स्थित एक संरक्षित क्षेत्र है। यह हाथी रिजर्व और बाघ रिजर्व के रूप में उल्लेखनीय है।


ये रहा सातवाँ प्रश्न 

दो अक्षांश रेखाओं के मध्य की दूरी कितनी होती है?

(ए) 111 कि.मी.

(बी) 444 कि.मी.

(सी) 121 कि.मी.

(डी) 1001 कि.मी.

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। 111 कि.मी.

स्पष्टीकरण: विषुवत रेखा पर दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी सर्वाधिक 111.32 कि.मी. होती है और ध्रुवों पर ये आपस में मिल जाती हैं।


ये रहा आठवाँ प्रश्न

विश्व का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन-सा है?

(ए) कंचनजंगा

(बी) गॉडविन ऑस्टिन (k2) 

(सी) एवरेस्ट

(डी) उपरोक्त में से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। गॉडविन ऑस्टिन (k2)

स्पष्टीकरण: दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत: K2 पर्वत श्रृंखला 8,611 मीटर है और यह पाकिस्तान और चीन में स्थित है। तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत: कंचनजंगा पर्वत 8,586 मीटर की ऊँचाई पर है और नेपाल और भारत में स्थित है।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

अरावली और विंध्य क्षेत्र के बीच कौन-सा पठार स्थित है?

(ए) छोटा नागपुर पठार

(बी) तिब्बत का पठार

(सी) दक्कन का पठार

(डी) मालवा पठार

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। मालवा पठार

स्पष्टीकरण: मालवा का पठार अरावली और विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है। मालवा का पठार, मध्य उत्तर भारत में पठारी क्षेत्र है।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग निम्न में से कौन-सा है?

(ए) NH/10 

(बी) NH-44

(सी) NH-1

(डी) NH-12

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। NH-44

स्पष्टीकरण: भारत में सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 है। इसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग सेविन के रूप में जाना जाता था। यह 3,745 कि.मी. लंबा है, और  राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर को कवर करता है।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

भारत का सबसे प्रसिद्ध यूरेनियम खान "जादूगोड़ा" भारत के किस राज्य में स्थित है?

(ए) ओड़िशा

(बी) मिजोरम

(सी) झारखंड

(डी) उत्तराखंड

इस प्रश्न का सही जवाब है। सी। झारखंड

स्पष्टीकरण: झारखण्ड राज्य के पूर्वी एवं पश्चिम सिंहभूम जिले में लगभग 160 कि.मी. लम्बी 1 से 10 कि.मी. चौड़ी सिंहभूम आधात पट्टी की खनिजयुक्त परिधि में यूरेनियम अयस्क पाया जाता है ।


भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न।important questions of geography,mainpuri classes


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

भारत की सबसे लंबी झील कौन-सी है?

(ए) लोनार झील

(बी) चिलका झील

(सी) वेम्बनाद झील

(डी) पुलिकट झील

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।वेम्बनाद

स्पष्टीकरण: वेम्बनाड झील भारत के केरल राज्य की सबसे बड़ी झील है। यह भारत की सबसे लम्बी झील भी कहलाती है और इसकी लम्बाई 96.5 कि.मी. (3 लाख 17 हजार फीट) है।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी "बैरन द्वीप" कहाँ स्थित है?

(ए) निकोबार द्वीप में

(बी) अंडमान द्वीप में 

(सी) लक्षद्वीप में

(डी) जम्मू कश्मीर में

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। अंडमान द्वीप में

स्पष्टीकरण: बैरेन द्वीप अंडमान सागर में स्थित एक द्वीप है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में एकमात्र पुष्ट सक्रिय ज्वालामुखी है, और सुमात्रा से म्यांमार तक ज्वालामुखियों की श्रृंखला में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

तारों का रंग सूचक है--

(ए)/ज्योति का

(बी) पृथ्वी से दूरी का

(सी) ताप का

(डी) सूर्य से दूरी का

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। ताप का

स्पष्टीकरण: तारों के अलग-अलग रंग होते हैं, जो तापमान के संकेतक होते हैं। सबसे गर्म तारे नीले या नीले-सफ़ेद दिखाई देते हैं, जबकि सबसे ठंडे तारे लाल होते हैं।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

जोजिला दर्रा किन दो स्थानों को जोड़ता है?

(ए) जम्मू को कश्मीर से

(बी) जम्मू को पठानकोट से

(सी) श्रीनगर को लेह से

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। श्रीनगर को लेह से

स्पष्टीकरण: ज़ोजिला दर्रा लद्दाख के कारगिल ज़िले में स्थित एक उच्च पर्वतीय दर्रा है। यह लेह और श्रीनगर को जोड़ता है और केंद्रशासित प्रदेशों- लद्दाख और कश्मीर के बीच एक महत्त्वपूर्ण लिंक प्रदान करता है।


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

भारत की कौन-सी नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है?

(ए) कृष्णा नदी

(बी) ब्रह्मपुत्र नदी

(सी) गंगा नदी

(डी) माही नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।माही नदी

स्पष्टीकरण: भारत के आठ राज्यों से गुजरने वाली कर्क रेखा नर्मदा नदी के उत्तर से निकलते हुए गुजरात के माही नदी को दो बार काटती है तथा सोन,रिहंद एवं बेतवा नदी को एक बार काटती है।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह कौन-सा है?

(ए) शुक्र

(बी) वरुण

(सी) बुध

(डी) शनि

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। वरुण


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

(ए) करनाल

(बी) चंडीगढ़

(सी) लखनऊ

(डी) भटिंडा

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। करनाल

स्पष्टीकरण: राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान करनाल में स्थित भारत का प्रमुख डेरी अनुसंधान संस्थान है।


भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न।important questions of geography,mainpuri classes


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

पृथ्वी की अपनी धुरी पर घूमने की दिशा क्या है

(ए) पूर्व से पश्चिम

(बी) उत्तर से दक्षिण

(सी) पश्चिम से पूर्व

(डी) दक्षिण से उत्तर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।पश्चिम से पूर्व

स्पष्टीकरण: पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है और 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है। इसका अक्ष 23.5° के कोण पर झुका हुआ है। इसे सूर्य के चारों ओर एक चक्कर पूरा करने में लगभग 365 दिन लगते हैं और यह अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमता है।


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

अमरावती जलाशय भारत के किस राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है?

(ए) सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान

(बी) इंदिरा गांधी वन्यजीव अभ्यारण्य

(सी) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। इंदिरा गांधी वन्यजीव अभ्यारण्य

स्पष्टीकरण: अमरावती नगर में अमरावती जलाशय , उडुमलपेट से एसएच 17 पर 25 किलोमीटर (16 मील) दक्षिण में, भारत के तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में इंदिरा गांधी वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

दक्कन पठार का सबसे बड़ा जल प्रवाह सिस्टम कौन-सा है?

(ए) गोदावरी नदी

(बी) लूनी नदी

(सी) कावेरी नदी

(डी) गंगा नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।गोदावरी नदी

स्पष्टीकरण: गोदावरी जलमार्ग सबसे लंबी प्रायद्वीपीय जलधारा है। यह महाराष्ट्र के नासिक क्षेत्र में पश्चिमी घाट की ढलान से निकलती है।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

दामोदर नदी का उद्गम स्थल क्या है?

(ए) छोटा नागपुर

(बी) अरावली पहाड़िया

(सी) दक्कन पठार

(डी) वृहत हिमालय

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। छोटा नागपुर

स्पष्टीकरण: नदी का उद्गम झारखंड के छोटा नागपुर पठार की पहाड़ियों में होता है। नदी की कुल लंबाई लगभग 541 किलोमीटर है, जिसका आधा हिस्सा झारखंड में तथा आधा पश्चिम बंगाल में है। 


ये रहा तेइसवां प्रश्न

पृथ्वी के केंद्र की ओर जाने पर किसी वस्तु के भार पर क्या प्रभाव पड़ता है?

(ए) बढेगा

(बी) घटेगा

(सी) कोई फर्क नहीं पड़ेगा

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। घटेगा


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

अमेरिका की सबसे बड़ी नदी प्रवाह तंत्र कौन सी है?

(ए) मिसिसिपी

(बी) पोटोमैक

(सी) अमेजन

(डी) मिसौरी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। मिसिसिपी

स्पष्टीकरण: मिसिसिपी अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है और उत्तर से दक्षिणी तक 3,766 कि.मी. का सफर तय करती है.


भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न।important questions of geography,mainpuri classes


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन-सा है?

(ए) बुध

(बी) पृथ्वी

(सी) शुक्र

(डी) वृहस्पति

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। शुक्र

स्पष्टीकरण: सबसे गर्म ग्रह शुक्र है । औसत तापमान 471 डिग्री फ़ारेनहाइट है। सूर्य के दूसरा सबसे नजदीक होने के बावजूद यह सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह है। यह सौर मंडल के चार स्थलीय ग्रहों में से एक है।


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

निम्नलिखित ग्रहों में से किन दो ग्रहों का कोई उपग्रह नहीं है?

(ए) बुध और पृथ्वी 

(बी) बुध और शुक्र

(सी) बृहस्पति और मंगल

(डी) इनमे से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। बुध और शुक्र

स्पष्टीकरण: शुक्र और बुध ग्रह ऐसे दो ग्रह हैं जिनकी परिक्रमा करने के लिए एक भी प्राकृतिक ग्रह नहीं है।बुध, सौरमंडल में सूर्य से सबसे नजदीक होने के साथ-साथ आठ ग्रहों में सबसे छोटा ग्रह है।रोमन देवता के नाम पर बुध का नाम रखा गया,


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

तालचेन कोयले की खान भारत के किस राज्य में स्थित है?

(ए) उत्तराखंड

(बी) केरल

(सी) ओड़िशा

(डी) असम

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। ओड़िशा

स्पष्टीकरण: तालचेर कोयला क्षेत्र भारत के ओडिशा राज्य के अंगुल जिले में ब्राह्मणी की घाटी में स्थित है।


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

भारत में पीली क्रांति का संबंध मिससे है?

(ए) दाल के उत्पादन से

(बी) मछली के पालन से 

(सी) कपास उत्पादन से

(डी) तिलहन के उत्पादन से

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।तिलहन के उत्पादन से

स्पष्टीकरण: पीली क्रांति का संबंध सरसों, मूंगफली तिल आदि जैसे तिलहनों से है पीली  क्रांति का श्रेय सैम पित्रोदा को दिया जाता है।तिलहनी संकर के उत्पादन के कारण खाद्य तेल के उत्पादन में अचानक वृद्धि हुई है।पीली क्रांति की शुरुआत वर्ष 19 सौ 86-87 में हुई थी।


ये रहा उन्तीसवाँ प्रश्न

तमिलनाडु का धान का कटोरा किस शहर को कहा जाता है?

(ए)चेन्नई

(बी) तूतीकोरिन

(सी) तंजावुर

(डी) एन्नोर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।तंजावुर

स्पष्टीकरण: कावेरी डेल्टा क्षेत्र में धान की खेती की गतिविधियों के कारण तंजावुर जिले को तमिलनाडु के चावल के कटोरे के रूप में जाना जाता है।


ये रहा तीसवाँ प्रश्न
निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
(ए) फ़िरोज़ाबाद (यूपी) - कांच की चूड़ियाँ
(बी) भागलपुर (बिहार) - रेशम
(सी) जालंधर (पंजाब) - खेल सामग्री
(डी) सांभर (राजस्थान) - हाथ से ब्लॉक प्रिंटिंग
इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।सांभर (राजस्थान) - हाथ से ब्लॉक प्रिंटिंग
स्पष्टीकरण: सांभर राजस्थान में अजमेर के पास है और सांभर झील नमक उत्पादन के लिए प्रसिद्ध स्थान है। सांगानेर और जयपुर हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग के लिए प्रसिद्ध हैं।

ये रहा 31वां प्रश्न
भारत में ब्लैटर हर्बेरियम स्थित है:
[ए] मुंबई
[बी] कोलकाता
[सी] चेन्नई
[डी] बैंगलोर
इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।मुंबई
स्पष्टीकरण: ब्लैटर हर्बेरियम सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई में स्थित है। यह भारत के प्रमुख हर्बेरिया में से एक है और यह पश्चिमी भारत के संवहनी पौधों में माहिर है; शैवाल, काई और मुंबई के कवक आदि।

ये रहा 32वां प्रश्न
भुट जोलाकिया मुख्य रूप से भारत के किस राज्य में उगाया जाता है?
[ए] पश्चिम बंगाल
[बी] असम
[सी] कर्नाटक
[डी] केरल
इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।असम
स्पष्टीकरण: भूत जोलोकिया या भूत काली मिर्च या भूटान काली मिर्च एक मिर्च है जिसकी खेती पूर्वोत्तर भारत में की जाती है। 2007 में, इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे तीखी मिर्च के रूप में प्रमाणित किया गया था।

ये रहा 33वां प्रश्न
निम्नलिखित में से कौन सा भारत का सबसे गहरा बंदरगाह है?
[ए] ओखा बंदरगाह
[बी] विजाग बंदरगाह
[सी] पारादीप बंदरगाह
[डी] गंगावरम बंदरगाह,
इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।गंगावरम बंदरगाह,
स्पष्टीकरण: गंगावरम बंदरगाह, आंध्र प्रदेश में स्थित है और भारत का सबसे गहरा बंदरगाह है। कृपया ध्यान दें कि यह बंदरगाह जुलाई 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वाईएस राजशेखर रेड्डी द्वारा खोला गया था।

ये रहा 34वां प्रश्न
भारत के किस राज्य की समुद्री सीमा सबसे अधिक है?
(ए) गुजरात
(बी) आंध्र प्रदेश
(सी) महाराष्ट्र
(डी) तमिलनाडु
इस प्रश्न का सही जवाब है।A।गुजरात
स्पष्टीकरण: गुजरात की कुल समुद्री सीमा 1214.7 किलोमीटर है।

भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न।important questions of geography,mainpuri classes

ये रहा 35वां प्रश्न
भारत में किस जनजाति की जनसँख्या सबसे अधिक है?
[ए] भील
[बी] मीणा
[सी] गोंड
[डी] सहरिया
इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।गोंड
स्पष्टीकरण: गोंड जनजाति मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में स्थित है।

ये रहा 36वां प्रश्न
निम्नलिखित में से भारत का कौन सा पहला बंदरगाह सार्वजनिक कंपनी थी?
[ए] एन्नोर बन्दरगाह
[बी] तूतीकोरिन बंदरगाह
[सी] न्यू मंगलोर बंदरगाह
[डी] मोरमुगाओ बंदरगाह
इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।एन्नोर बन्दरगाह
स्पष्टीकरण: एन्नोर बंदरगाह की स्थापना 2001 में की गयी थी, यह तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है।

ये रहा 37वां प्रश्न
निशि जनजाति उत्तर-पूर्वी भारत के किस राज्य में निवास करती है?
[ए] मेघालय
[बी] अरुणाचल प्रदेश
[सी] नागालैंड
[डी] मणिपुर
इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।अरुणाचल प्रदेश
स्पष्टीकरण: अरुणाचल प्रदेश की मुख्य जनजातियाँ आदि, निशि, अपातानी, तागिन, तांगशा, सिंग्पो, मोनपा, अका शेरदुकपेन,  मिश्मी, खाम्पति और वान्चो हैं।

ये रहा 38वां प्रश्न
सद्दाम बीच किस राज्य में स्थित है?
[ए] तमिलनाडु
[बी] केरल
[सी] महाराष्ट्र
[डी] कर्नाटक
इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।केरल
स्पष्टीकरण: सद्दाम बीच केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित है, इस बीच का नाम 1991 के खाड़ी युद्ध के दौरान इराक का राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के नाम पर रखा गया था

ये रहा 39वां प्रश्न
बांग्लादेश की जमुना नदी को भारत में किस नाम से जाना जाता है?
[ए] यमुना
[बी] तीस्ता
[सी] ब्रहमपुत्र
[डी] गंगा
इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।ब्रहमपुत्र
स्पष्टीकरण: ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से निकलती है, भारत में अरुणाचल प्रदेश के प्रवेश करने के बाद उत्तर-पूर्वी राज्यों से होते हुए यह बांग्लादेश में प्रवेश करती है।

ये रहा 40वां प्रश्न
1969 में शुरू की गयी सुपरफ़ास्ट राजधानी एक्सप्रेस का पहला मार्ग कौन सा था?
[ए] नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल
[बी] नई दिल्ली से हावड़ा
[सी] नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रल
[डी] नई दिल्ली से बंगलोर
इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।नई दिल्ली से हावड़ा
स्पष्टीकरण: पहली राजधानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चली थी, इसने 1,445 किलोमीटर का मार्ग 17 घंटे और 20 मिनट में तय की थी।

प्रिय दोस्तो हमारा यह लेख आप को कैसा लगा आप हमें कमेंट कर अवस्य बताएं। और आप ने अभी तक फॉलो नहीं किया है तो प्लीज फॉलो अवस्य करलें। इसके साथ ही नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए वैल आइकन को ऑल पर क्लिक करें ।जिससे आने वाली सभी लेख आप तक पहुचेगे सबसे पहले। धन्यवाद

भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न।important questions of geography,mainpuri classes

भारत का भूगोल MCQ | complete geography for upsc | indian geography  

भारत का भूगोल,भारत का भौतिक भूगोल ,ग्रेड 2 भारत का भूगोल,भारत का भुगोल,भारत का भूगोल प्रश्नोत्तरी,complete geography for upsc,indian geography for upsc,complete geography one shot for upsc,indian geography for upsc,indian geography mcq, indian,geography in hindi,geography of india,indian geography class,india geography,indian geography for quiz,indian geography top video


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement