Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य ज्ञान अध्ययन।RO / ARO General Knowledge Studies

समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य ज्ञान अध्ययन।RO / ARO General Knowledge Studies

समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य ज्ञान अध्ययन।RO / ARO General Knowledge Studies

ये रहा पहला प्रश्न

कुशीनगर बौद्धों के लिए महत्वपूर्ण है,क्योंकि गौतम बुद्ध-

(A) गौतम बुद्ध यहां पैदा हुए थे

(B) गौतम बुद्ध ने यहां पहला उपदेश दिया था

(C) गौतम बुद्ध ने यहाँ ज्ञान प्राप्त किया था

(D) गौतम ने यहाँ प्राण त्यागे थे

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।गौतम ने यहाँ प्राण त्यागे थे

स्पष्टीकरण: प्राचीन शहर कुशीनगर गौतम बुद्ध का अंतिम विश्राम स्थल है और इस प्रकार इसे बौद्ध अनुयायियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थान माना जाता है। ह्वेनसांग से लेकर फा हेन तक, यह शहर प्राचीन काल से बौद्ध तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है।


ये रहा दूसरा प्रश्न

उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला खेलो इंडिया महिला जूडो लीग 2023 में पहला स्थान प्राप्त किया है?

(A) इलाहाबाद

(B) लखनऊ

(C) हरदोई

(D) गोरखपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।लखनऊ

स्पष्टीकरण: 23 अक्तूबर, 2023 को मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ ने खेलो इंडिया महिला जूडो लीग में 12 स्वर्ण, 5 रजत एवं 22 कांस्य पदक जीतते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।


ये रहा तीसरा प्रश्न

स्थानीय मान्यता के अनुसार रामायण के रचयिता वाल्मीकि का आश्रम ब्रह्मवर्त उत्तर प्रदेश के किस स्थान पर स्थित था?

(A) कनखल (हरिद्वार)

(B) बिठूर (कानपुर)

(C) प्रयाग (इलाहाबाद)

(D) नैमिषारण्य (सीतापुर)

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।बिठूर (कानपुर)

स्पष्टीकरण: संयुक्त प्रांत में बिठूर शहर कानपुर जिले का एक हिस्सा था। शहर गंगा के दाहिने किनारे पर स्थित है। वाल्मीकि का आश्रम ब्रह्मवर्त में था, जो बिठूर में स्थित है।माना जाता है कि भगवान राम द्वारा निर्वासित होने के बाद सीता ने वाल्मीकि आश्रम में समय बिताया।बिठूर भगवान राम, लव और कुश के पुत्रों का जन्मस्थान माना जाता है।वाल्मीकि ने बिठूर में अपने आश्रम से महाकाव्य रामायण लिखी थी।


ये रहा चौथा प्रश्न

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का देश में कौन-सा स्थान है?

(A) पहला

(B) चौथा

(C) दूसरा

(D) पाँचवाँ

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।दूसरा (GDP-9.2%)

स्पष्टीकरण: देश के जीडीपी में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 15.7 प्रतिशत है और वह पहले पायदान पर है। उत्तर प्रदेश 9.2 प्रतिशत भागीदारी के साथ दूसरे स्थान पर आ गया।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

भारत के किस राज्य में देश की पहली महिला कमांडो बटालियन तैयार की जा रही है?

(A) मध्यप्रदेश

(B) उत्तर प्रदेश

(C) राजस्थान

(D) तमिलनाडु

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।उत्तर प्रदेश

स्पष्टीकरण: देश की सुरक्षा और आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए देश की पहली महिला कमांडो बटालियन उत्तर प्रदेश में तैयार हो रही है. यूपी एटीएस देश की पहली महिला कमांडो यूनिट को तैयार किया जा रहा है.


समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य ज्ञान अध्ययन।RO / ARO General Knowledge Studies

ये रहा छठवाँ प्रश्न

झाँसी में 1857 के विद्रोह की नेता रानी लक्ष्मीबाई द्वारा किसके साथ मिलकर ग्वालियर पर आक्रमण (1 जून 1858)में किया गया था?

(A) तात्या टोपे

(B) बाजीराव पेशवा

(C) नाना साहब

(D) कादिर

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।तात्या टोपे

स्पष्टीकरण: रानी लक्ष्मीबाई ने झाँसी में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया। झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को 'मणिकर्णिका' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने तांतिया टोपे की मदद से विद्रोह का नेतृत्व किया। 18 जून 1858 को उनकी मृत्यु हो गई।


ये रहा सातवाँ प्रश्न 

उत्तर प्रदेश के किस नगर में पहली बार किस अंग्रेज की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन सम्पन्न हुआ?

(A) गोरखपुर

(B) लखनऊ

(C) इलाहाबाद

(D) वाराणसी

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।इलाहाबाद

स्पष्टीकरण: जॉर्ज यूल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन के पहले गैर- भारतीय अध्यक्ष थे। जॉर्ज यूल इंग्लैंड और भारत में एक स्कॉटिश व्यापारी थे जिन्होंने 1888 में इलाहाबाद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के चौथे अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह उस पद को धारण करने वाले पहले गैर-भारतीय थे।वह लंदन के जॉर्ज यूल एंड कंपनी के संस्थापक थे और कलकत्ता के एंड्रयू यूल एंड कंपनी के प्रमुख थे।


ये रहा आठवाँ प्रश्न

कृषि वानिकी नीति 2023 को अंतिम रूप देने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा बन गया है?

(A) मध्य प्रदेश

(B) गुजरात

(C) उत्तर प्रदेश

(D) हरियाणा

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।उत्तर प्रदेश

स्पष्टीकरण: उत्तर प्रदेश 'कृषि वानिकी नीति' को अंतिम रूप देने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है. कृषि वानिकी नीति के तहत राज्य सरकार ने हरित आवरण को बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. वर्तमान में हरित आवरण का क्षेत्र 9.23 फीसद है।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

चीनी एवं तिब्बती इतिहासकारों के अनुसार कनिष्क का तत्कालीन उत्तर प्रदेश के किस स्थान के  राजा से युद्ध हुआ था?

(A गोरखपुर

(B) मथुरा

(C) आगरा

(D) मेरठ

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।मथुरा


ये रहा दसवाँ प्रश्न

फतेहगढ़ छावनी में हुए विद्रोह(18 जून 1857) के बाद नवाब तफज्जुल हुसैन खान ने स्वयं को कहाँ का स्वतंत्र शासक घोषित किया था?

(A) प्रयागराज

(B) कन्नौज

(C) फतेहपुर

(D) फरूखाबाद

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।फरूखाबाद

स्पष्टीकरण: तफज्जुल हुसैन खान बंगश (मृत्यु 5 मुहर्रम 1284 एएच / 1868 ईस्वी) 1857 के विद्रोह के दौरान एक प्रमुख सेना कर्मी थे । वह 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान एक घुड़सवार सेना (रिसाला) के रिसालदार थे और ब्रिटिश भारत द्वारा उन्हें 'कैप्टन' और 'सरदार बहादुर' की उपाधि दी गई थी ।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

सारनाथ स्थित धर्मराजिका स्तूप का निर्णय किसने कराया था?

(A) समुद्रगुप्त

(B) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य

(C) चंद्रगुप्त

(D) अशोक

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।अशोक

स्पष्टीकरण: धमेक स्तूप का निर्माण सबसे पहले 249 ईसा पूर्व में मौर्य राजवंश के भारतीय सम्राट अशोक महान  (304-232 ईसा पूर्व) द्वारा किया गया था, जिन्होंने अपने दशकों लंबे शासनकाल में लगभग पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर शासन किया था।


समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य ज्ञान अध्ययन।RO / ARO General Knowledge Studies


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

एशियान पैरा गेम्स 2023 में उत्तर प्रदेश के किस जिले के अंकुर धामा ने पाँच हजार मीटर दौड़ में पदक जीता है?

(A) बरेली

(B) अलीगढ़

(C) कन्नौज

(D) वागपत

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।वागपत

स्पष्टीकरण: 24 अक्तूबर, 2023 को एशियन पैरा गेम्स में उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के अंकुर धामा ने पाँच हज़ार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

गाजीपुर जिले में स्थित भीतरी अभिलेख का निर्माण गुप्त वंश के किस शासक ने करवाया था?

(A) समुद्रगुप्त

(B) चंद्रगुप्त द्वितीय

(C) स्कंदगुप्त

(D) कुमारगुप्त

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।स्कंदगुप्त

स्पष्टीकरण: भीतरी, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में सैदपुर से उत्तर-पूर्व की ओर लगभग पाँच मील की दूरी पर स्थित ग्राम है। ग्राम से बाहर चुनार के लाल पत्थर से निर्मित एक स्तंभ खड़ा है जिसपर गुप्त शासकों की यशस्वी परंपरा के गुप्त सम्राट स्कंदगुप्त का अभिलेख उत्कीर्ण है।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार "प्रधानमंत्री कल्याण योजना" के तहत प्रदेश में कितने करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है?

(A) 17 करोड़

(B) 20 करोड़

(C) 14 करोड़

(D) 12 करोड़

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।14 करोड़

स्पष्टीकरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्री राशन योजना 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' को 5 साल के लिए बढ़ाने का ऐलान किया। पीएम मोदी की इस घोषणा से उत्तर प्रदेश के करीब 14 करोड़ राशन कार्ड धारकों को फायदा मिलेगा।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न 

कलिंजर का किला उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

(A) फतेहपुर

(B) बाँदा

(C) चित्रकूट

(D) कौशाम्बी

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।बाँदा

स्पष्टीकरण: कालिंजर दुर्ग, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में स्थित एक दुर्ग है। बुन्देलखण्ड क्षेत्र में विंध्य पर्वत पर स्थित यह दुर्ग विश्व धरोहर स्थल खजुराहो से 18 किलोमीटर दूर है। इसे भारत के सबसे विशाल और अपराजेय दुर्गों में गिना जाता रहा है।


समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य ज्ञान अध्ययन।RO / ARO General Knowledge Studies


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पीपीपी मॉडल पर कितने जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है?

(A) 25

(B) 26

(C) 27

(D) 28

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।25

स्पष्टीकरण: पीपीपी मॉडल निजी भागीदारों को एक रियायती समझौते के तहत एक निर्दिष्ट अवधि के लिए सुविधाओं के वित्तपोषण, डिजाइन, निर्माण और संचालन की अनुमति देता है और वाणिज्यिक गतिविधियों के माध्यम से राजस्व अर्जित करता है।उत्तर प्रदेश में 25 मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर खोलने की योजना है


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

मोहम्मद गौरी द्वारा कन्नौज के हिंदू शासक की नकल करके बनवाए गए स्वर्ण के सिक्कों पर किस देवी का चित्र अंकित था?

(A) काली

(B) दुर्गा

(C) लक्ष्मी

(D) मुमताज

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।लक्ष्मी

स्पष्टीकरण: मुहम्मद गोरी ने अपने सोने के सिक्कों पर देवी लक्ष्मी की आकृति अंकित की थी और उस पर अपना नाम अंकित करवाया था। यह सिक्का हमें बताता है कि यह प्रारंभिक तुर्की आक्रमणकारी संभवतः धार्मिक दृष्टिकोण से उदार था।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

उत्तर प्रदेश के किस जिले में पाँच दिवसीय सांझी महोत्सव का आयोजन किया गया गए?

(A) आगरा

(B) झाँसी

(C) अलीगढ

(D) मथुरा

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।मथुरा

स्पष्टीकरण: मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन और जीएलए विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रसखान समाधि स्थल पर 9 से  14 अक्टूबर तक सांझी महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस महोत्सव में देशभर से आए कलाकारों की ओर से पोट्रेट, सांझी, जल सांझी और गोबर सांझी की रंग बिरंगी कलाकृतियों का निर्माण किया गया।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

हाल ही में चर्चा में रह वनटांगिया समुदाय उत्तर प्रदेश के किस जिले से सम्बंधित है?

(A) श्रावस्ती

(B) गोरखपुर

(C) रायबरेली

(D) गोण्डा

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।गोरखपुर

स्पष्टीकरण: वनटांगिया लोगों को जंगल में पेड़ की देखरेख और काम करने की जिम्मेदारी दी गई. यह लोग वर्मा देश के 'टांगिया विधि' का इस्तेमाल किया करते थे, इसलिए वन में रह कर काम करने वाले इन लोगों को वनटांगिया कहा गया। इन्हीं के नाम पर यह गांव बसे हैं. वहीं, गोरखपुर महाराजगंज में लगभग 23 वनटांगिया गांव मौजूद हैं।


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर तथा मथुरा के केशवराय मंदिर को किस मुगल बादशाह ने छतिग्रस्त किया था?

(A) हुमायूं

(B) ओरंगजेब

(C) जहाँगीर

(D) बाबर

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।ओरंगजेब

स्पष्टीकरण: औरंगजेब पर ही काशी में विश्वनाथ मंदिर को ढहाकर ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में कृष्ण जन्म स्थान पर बने केशव राय मंदिर को गिराकर ईदगाह मस्जिद बनवाने का आरोप है। हालांकि, ज्ञानवापी और ईदगाह मस्जिद की तरह खुल्दाबाद में जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है। यहां किसी मंदिर को ढहाए जाने की बात नहीं है।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

आगरा के विश्व प्रसिद्ध "ताजमहल" नामक मकबरा किसकी याद में मुगल बादशाह शाहजहाँ द्वारा बनवाया गया था?

(A) मेहरुन्निसा

(B) नूरजहां

(C) जहाँआरा

(D) मुमताज महल

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।मुमताज महल

स्पष्टीकरण: ताजमहल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मक़बरा , और विश्व के ७ अजूबों में से एक है। इसका निर्माण १७वीं सदी में मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में करवाया था।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

भारत के किस राज्य सरकार द्वारा सेंट्रल विस्टा की तर्ज पर नया विधान मंडल भवन बनाने का निर्णय लिया गया है?

(A) महाराष्ट्र

(B) तमिलनाडु

(C) राजस्थान

(D) उत्तर प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।उत्तर प्रदेश

स्पष्टीकरण: 3 मार्च, 2023 को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि देश के नए संसद भवन (सेंट्रल विस्टा) की तर्ज पर उत्तर प्रदेश को भी जल्द ही नए विधानभवन की सौगात मिलेगी।


समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य ज्ञान अध्ययन।RO / ARO General Knowledge Studies


ये रहा तेइसवां प्रश्न

ओरंगजेब के शासनकाल में किसके नेतृत्व में बुंदेलखंड में विद्रोह हुआ था?

(A) वीर छत्रशाल

(B) राजा बुंदेला

(C) राजाराम

(D) गोकुला

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।वीर छत्रशाल

स्पष्टीकरण: 4 मई, 1649 को जन्मे महाराजा छत्रसाल 56 वर्षों तक बुंदेलखंड पर शासन किया। उनका निधन 20 दिसंबर, 1731 को हुआ था। वो बुंदेला राजपूत थे। राजकाज उनके खून में था, क्योंकि वो ओरछा के राजा रूद्र प्रताप सिंह के वंशज थे।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

उत्तर प्रदेश की कितनी महिलाओं को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है?

(A) 4

(B) 7

(C) 6

(D) 2

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। 2

स्पष्टीकरण: झाँसी: बुन्देलखण्ड के ललितपुर जिले के विजयपुरा गाँव की दो महिलाओं शारदा देवी (41) और झाँसी जिले के मानपुर गाँव की गीता देवी (42) को जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा ' स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान' से सम्मानित किया गया।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

उत्तर प्रदेश के किस जिले में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का आयोजन किया गया है?

(A) आगरा

(B) मेरठ

(C) अलीगढ़

(D) बरेली

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। मेरठ

स्पष्टीकरण: मेरठ के मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय में 19 से 21 फरवरी तक आयुर्वेद महाकुंभ का आयोजन किया गया। आयुर्वेद महाकुंभ का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। समापन केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने किया। दूसरे दिन प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

प्रिय दोस्तो हमारा यह लेख आप को कैसा लगा आप हमें कमेंट में अवस्य बताएं और आप ने अभी तक फॉलो नहीं किया है तो प्लीज फॉलो अवस्य करलें। इस साइट पर कम्पटीशन से सम्बंधित लेख डालता रहता हूँ,लेख की सामग्री प्रमाणित बुकों से ली जाती हैं।धन्यवाद आप का दिन शुभ हो।

समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य ज्ञान अध्ययन।RO / ARO General Knowledge Studies

अन्य टैग

ro aro up gk questions,up ro aro up gk marathon class,up gk marathon class,ro aro up gk,up gk for uppsc ro aro,ro aro up gk mcq,ro aro up gk pyq rwa,up gk marathon,uppsc ro aro 2023 cut off,uppsc ro aro 2023 exam date,uppsc ro aro 2023 admit card





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement