Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भारत के प्रमुख नदी बांध GK trick।Major river dams of India GK trick

भारत के प्रमुख नदी बांध GK trick।Major river dams of India GK trick

भारत के प्रमुख नदी बांध GK trick।Major river dams of India GK trick


दोस्तो लेख शुरू करने से पहले यह जानना आवश्यक है, कि आखिर ये बाँध हैं क्या?और बाँध बनाना क्यों आवश्यक होता है।तो चलिए पहले जान लेते है।

बाँध:-बांध पानी को रोकने के लिए किसी जलधारा या नदी पर बनाई गई एक संरचना है। बांधों का उपयोग पानी जमा करने, बाढ़ को नियंत्रित करने और बिजली पैदा करने के लिए किया जा सकता है।

आवश्यकता:-बांध के प्राथमिक उद्देश्यों में से एक पानी का भंडारण करना है। एक जलाशय में पानी रोककर, एक बांध शुष्क मौसम या शुष्क की अवधि के दौरान भी सिंचाई के लिए पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करता है। मुझे उम्मीद है कि आप समझ गए होंगे तो टेस्ट शुरू करते हैं।

ये रहा पहला प्रश्न

बगलिहार बांध (जम्मू कश्मीर) किस नदी पर बनाया गया है?

(ए) यमुना

(B) चम्बल नदी

(C) सिंदू नदी

(डी) चिनाव नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। चिनाव नदी

स्पष्टीकरण: बगलीहार बांध जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में चिनाब नदी पर बना है।पनबिजली परियोजना ‘बगलीहार जलविद्युत परियोजना’, चिनाब नदी पर चलने वाली नदी शक्ति परियोजना है।इस परियोजना की कल्पना 1992 में की गई थी, जिसे 1996 में स्वीकृत किया गया था और निर्माण 1999 में शुरू हुआ था।यह एक 450 मेगावाट  प्रोजेक्ट है।


ये रहा दूसरा प्रश्न

चमेरा बांध (हिमाचल प्रदेश) किस नदी पर स्थित है?

(ए) सिलेरु नदी

(B) सोन नदी

(सी) रावी नदी

(डी) गंगा नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। रावी नदी

स्पष्टीकरण: पावर स्टेशन (थ्री इंटू सेविन मेगावाट) लघु जल संचय वाली योजना है, जो रावी नदी की विद्युत क्षमता का दोहन करती है। यह हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में अवस्थित है । इस परियोजना का 64 मीटर ऊंचा, 73 मीटर लंबा कंक्रीट ग्रेविटी बांध है और 6.5 मीटर व्यास के साथ 15.97 किलोमीटर लंबी हैड रेस टनल है ।


ये रहा तीसरा प्रश्न

गांधी सागर बांध किस नदी पर बनाया गया है?

(ए) बेतवा नदी

(B) पेनगंगा नदी

(सी) चम्बल नदी

(डी) यमुना नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। चम्बल नदी

स्पष्टीकरण: गांधीसागर बांध जिला मुख्यालय से 168 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। डैम का निर्माण चंबल नदी पर किया गया है। जिले में गांधी सागर बांध पावर स्टेशन के निर्माण का आधारशिला प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा 7 मार्च, 19 सौ 54 को रखी गई थी।


भारत के प्रमुख नदी बांध GK trick।Major river dams of India GK trick by mainpuri academy

ये रहा चौथा प्रश्न

दुल्हस्ती बांध (जम्मू कश्मीर) किस नदी पर स्थित है?

(ए) भद्रा नदी

(B) पवना नदी

(सी) नर्मदा नदी

(डी) चिनाव नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। चिनाव नदी

स्पष्टीकरण: यह एक रन-ऑफ-द-रिवर परियोजना है जिसमें 390 मेगावाट (3 गुणा 130 मेगावाट) की स्थापित क्षमता है,जो चिनाब नदी की जलविद्युत क्षमता का उपयोग करती है।यह जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में स्थित है।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

फरक्का बांध किस नदी पर स्थित है?

(ए) गंगा नदी

(बी) कावेरी नदी

(सी) कालिन्दी नदी

(डी) अरिंद नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। गंगा नदी

स्पष्टीकरण: गंगा नदी पर निर्मित फरक्का बैराज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित है। फरक्का बैराज में कुल 109 गेट हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच फरक्का जल बंटवारा संधि, 19 सौ 96 में हस्ताक्षरित हुई थी।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

इडुक्की बांध (केरल) किस नदी पर स्थित है?

(ए) पेरियार नदी

(B) कृष्णा नदी

(सी) गिरना नदी

(डी) चंबल नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। पेरियार नदी

स्पष्टीकरण: इडुक्की बांध केरल, भारत में 168.91 मीटर (554 फीट) लंबा मेहराबदार बांध है।बांध कुरावनमाला (839) और कुरथीमाला (925) पहाड़ों के बीच स्थित है।केरल राज्य बिजली बोर्ड ने इसे बनाया और अब इसका मालिक है।यह 780 मेगावाट की क्षमता वाला एक जलविद्युत ऊर्जा संयंत्र का घर है।यह केरल, भारत  में पेरियार नदी पर, कुरावन और कुराथी पहाड़ियों के बीच एक घाटी में स्थित है।


ये रहा सातवाँ प्रश्न

हीराकुंड बांध (ओड़िशा) किस नदी पर बनाया गया है?

(ए) पवना नदी

(B) नर्मदा नदी

(सी) महानदी

(डी) भद्रा नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।महानदी

स्पष्टीकरण: हीराकुद बाँध ओड़िशा में महानदी पर निर्मित एक बाँध है। यह सम्बलपुर से 15 किमी दूर है। 19 सौ57 में महानदी पर निर्मित यह बाँध संसार का सबसे बड़ा एवं लंबा बांध है।


ये रहा आठवाँ प्रश्न

भाखड़ा नांगल बांध (हिमाचल- पंजाब) किस नदी पर स्थित है?

(ए) सतलुज नदी

(B) शरावती नदी

(सी) बर्गी नदी

(डी) कावेरी नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। सतलुज नदी

स्पष्टीकरण: भाखड़ा बांध सतलज नदी पर बना है। यह भारत का सबसे ऊँचा सीधा गुरुत्वाकर्षण बांध है, जिसकी ऊँचाई लगभग 207.26 मीटर है, और यह 168.35 किलोमीटर तक चलता है।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

महात्मा गांधी बांध (कर्नाटक) किस नदी पर बनाया गया है?

(ए) कावेरी नदी

(B) सतलुज नदी

(सी) शरवती नदी

(डी) यमुना नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। शरवती नदी

स्पष्टीकरण: शरवती विद्युत परियोजना कर्नाटक में स्थित है।यह परियोजना शरवती नदी पर स्थित है।यह पश्चिमी घाटों में तीव्र होता है।महात्मा गांधी हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन भी नदी पर स्थित है।जोग फॉल्स जो भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है, इसी नदी पर स्थित है।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

हथनी कुंड बांध निम्न में से किस नदी पर बनाया गया है?

(ए) कृष्णा नदी पर

(B) कावेरी नदी पर

(सी) यमुना नदी पर

(डी) महानदी पर

इस प्रश्न का सही जवाब है। सी। यमुना नदी पर

स्पष्टीकरण: हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनी कुंड बैराज बना है। यमुना नदी पर इस बैराज का निर्माण कार्य साल 19 सौ 96 में हरियाणा को ज्यादा से ज्सादा, सिंचाई के लिए पानी देने के मकसद से शुरू किया गया था


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न 

किशनगंगा बांध (जम्मू कश्मीर) किस नदी पर स्थित है?

(ए) भद्रा नदी

(B) झेलम नदी

(सी) कावेरी नदी

(डी) सोन नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। झेलम नदी

स्पष्टीकरण: किशनगंगा जलविद्युत परियोजना भारत के जम्मू और कश्मीर में एक रन-ऑफ-द-रिवर जलविद्युत योजना है। इसका बांध किशनगंगा नदी के पानी को झेलम नदी बेसिन में एक बिजली संयंत्र की ओर मोड़ता है।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

हिडकल बांध (कर्नाटक) किस नदी पर स्थित है?

(ए) घाटप्रभा नदी

(B) दामोदर नदी

(सी) गिरना नदी

(डी) कालिंदी नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। घाटप्रभा नदी

स्पष्टीकरण: कर्नाटक में घाटप्रभा नदी पर हिडकल परियोजना का निर्माण किया गया है। हिडकल परियोजना कर्नाटक में बेलगावी ज़िले में स्थित है। यह परियोजना वर्ष 1977 में बनकर तैयार हुई थी।


भारत के प्रमुख नदी बांध GK trick।Major river dams of India GK trick by mainpuri academy


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

ओंकारेश्वर बांध (मध्यप्रदेश) किस नदी पर स्थित है?

(ए) कावेरी नदी

(B) गिरना नदी

(सी) सोन नदी

(डी) नर्मदा नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। नर्मदा नदी

स्पष्टीकरण: ओंकारेश्वर बांध, नर्मदा नदी पर एक गुरुत्वाकर्षण बांध है, जो खंडवा जिले, मध्य प्रदेश, भारत में मंधाता के ठीक ऊपर है।इसका नाम नीचे की ओर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के नाम पर रखा गया है।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

मेटूर बांध (तमिलनाडु) किस नदी पर बनाया गया है?

(ए) बेतवा नदी

(B) सोन नदी

(सी) गिरना नदी

(डी) कावेरी नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। कावेरी नदी

स्पष्टीकरण: मेट्टूर बांध तमिलनाडु में स्थित है यह  कावेरी नदी पर बनाया गया है।मेट्टूर प्रोजेक्ट 19 सौ 34 में पूरा हुआ और खोला गया था।मेट्टूर बांध तमिलनाडु में सबसे बड़ा है।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

मैथान बांध (झारखंड) किस नदी पर स्थित है?

(ए) दामोदर नदी पर

(B) बेतवा नदी पर

(सी) बराकर नदी पर

(डी) दामोदर नदी पर 

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। बराकर नदी पर

स्पष्टीकरण: मैथन बांध भारत के झारखंड राज्य में धनबाद से 48 किमी दूर मैथन में स्थित है। यह 15712 फीट (4789 मीटर) लंबा और 165 फीट (50 मीटर) ऊंचा है। यह बांध विशेष रूप से बाढ़ नियंत्रण के लिए डिज़ाइन किया गया था और यह 60000 किलोवाट बिजली उत्पन्न करता है।


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

सरदार सरोवर बांध (गुजरात) किस नदी पर स्थित है?

(ए) टोंस नदी

(B) बार्गी नदी

(सी) नर्मदा नहीं

(डी) भद्रा नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। नर्मदा नहीं

स्पष्टीकरण: सरदार सरोवर परियोजना गुजरात के नवगाम के पास केवड़िया में नर्मदा नदी पर एक ठोस गुरुत्वाकर्षण बांध है।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

तिलैया बांध (झारखंड) किस नदी पर बनाया गया है?

(ए) कावेरी नदी तट पर

(B) भद्रा नदी तट पर

(सी) बार्गी नदी तट पर

(डी) बराकर नदी तट पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।बराकर नदी तट पर

स्पष्टीकरण: तिलैया बांध दामोदर घाटी निगम के पहले चरण में शामिल चार बहुउद्देश्यीय बांधों में से पहला था। इसका निर्माण भारत के झारखंड राज्य में कोडरमा जिले के तिलैया में बराकर नदी के पार, किया गया था, और 19 53 में खोला गया था।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

निजाम सागर बांध (आन्ध्र प्रदेश) किस नदी पर स्थित है?

(ए) पवना नदी पर

(B) हुगली नदी पर

(सी) घाटप्रभा नदी पर

(डी) मंजीरा नदी पर

इस प्रश्न का सही जवाब है। डी। मंजीरा नदी पर

स्पष्टीकरण: यह मंजीरा नदी पर स्थित है। इसे 1923 में हैदराबाद के तत्कालीन शासक मीर उस्मान अली खान ने बनवाया था।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

टिहरी बांध (उत्तराखंड) किस नदी पर स्थित है?

(ए) चंबल नदी पर

(B) भागीरथी व भिलांगना नदी पर

(सी) कृष्णा नदी पर

(डी) सिलेरु नदी पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।भागीरथी व भिलांगना नदी पर

स्पष्टीकरण: टिहरी बाँध टेहरी विकास परियोजना का एक प्राथमिक बाँध है,जो उत्तराखण्ड राज्य के टिहरी जिले में स्थित है। इसे स्वामी रामतीर्थ सागर बांध भी कहते हैं |यह बाँध हिमालय की दो महत्वपूर्ण नदियों पर बना है, जिनमें से एक गंगा नदी की प्रमुख सहयोगी नदी भागीरथी तथा दूसरी भीलांगना नदी है, जिनके संगम पर इसे बनाया गया है।


भारत के प्रमुख नदी बांध GK trick।Major river dams of India GK trick by mainpuri academy


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

श्रीशैलम बांध किस नदी पर स्थित है?

(ए) यमुना नदी

(B) चंबल नदी

(सी) कृष्णा नदी

(डी) घाघरा नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। कृष्णा नदी

स्पष्टीकरण: श्रीशैलम बांध श्रीशैलम मंदिर शहर के पास आंध्र प्रदेश के महबूबनगर जिले और कुरनूल जिले की सीमा पर कृष्णा नदी पर बनाया गया है और यह देश में दूसरा सबसे बड़ा क्षमता वाला जलविद्युत स्टेशन है।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

उरी बांध (जम्मू कश्मीर) किस नदी पर बनाया गया है?

(ए) झेलम नदी तट पर

(B) हुगली नदी तट पर

(सी) टोंस नदी तट पर

(डी) पेनगंगा नदी तट पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। झेलम नदी तट पर

स्पष्टीकरण: उरी बांध भारत के जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में उरी के पास झेलम नदी पर 480 मेगावाट का पनबिजली स्टेशन है।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

टनकपुर बांध (उत्तराखंड) किस नदी पर स्थित है?

(ए) बेतवा नदी पर

(B) शारदा नदी पर

(सी) हुगली नदी पर

(डी) रामगंगा नदी पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। शारदा नदी पर

स्पष्टीकरण: टनकपुर शारदा नदी के तट पर स्थित है, और, समुद्र तल से 255 मीटर की ऊंचाई पर है।


ये रहा तेइसवां प्रश्न

थीन बांध या रंजीत सागर बांध (पंजाब) किस नदी पर स्थित है?

(ए) दामोदर नदी

(B) सोन नदी

(सी) रावी नदी

(डी) घाटप्रभा नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। रावी नदी

स्पष्टीकरण: पंजाब व जम्मू कश्मीर राज्य के बोड़र पर पठानकोट ज़िला में रावी नदी पर बना बांध सन 1982 में बनना प्रारम्भ हुआ ओर सन 1999में बनकर तयार हुआ। इस बांध को महाराजा रंजित सिंह बाँध के नाम से भी जाना जाता हे।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

जवाहर सागर बांध (राजस्थान) किस नदी पर स्थित है?

(ए) हुगली नदी पर

(B) चम्बल नदी पर

(सी) तीस्ता नदी पर

(डी) बेतवा नदी पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। चम्बल नदी पर

स्पष्टीकरण: जवाहर सागर बांध चंबल नदी के पार एक बांध है। यह कोटा से लगभग 24 किमी (15 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।यह उन बांधों में से एक है जो राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्य की चंबल घाटी परियोजना के तहत बनाए गए हैं।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

तुलबुल बांध (जम्मू कश्मीर) किस नदी पर बनाया गया है?

(ए) कावेरी नदी

(B) झेलम नदी

(सी) पवना नदी

(डी) चम्बल नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। झेलम नदी

स्पष्टीकरण: टुलबुल परियोजना एक "नेविगेशन लॉक-कम-कंट्रोल संरचना"है।जो वुलर झील के मुहाने पर है। वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है, और झेलम पर स्थित है।


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

पोंग बांध (हिमाचल प्रदेश) किस नदी पर स्थित है?

(ए) सिलेरु नदी के तट पर

(B) कालिंदी नदी के तट पर

(सी) व्यास नदी के तट पर

(डी) झेलम नदी के तट पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। व्यास नदी के तट पर

स्पष्टीकरण: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शिवालिक पहाड़ियों के आर्द्र भूमि पर ब्यास नदी पर बाँध बनाकर एक जलाशय का निर्माण किया गया है जिसे महाराणा प्रताप सागर नाम दिया गया है।


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

अलमाटी बांध (कर्नाटक) किस नदी पर स्थित है?

(ए) बेतवा नदी

(B) कालिंदी नदी 

(सी) घाटप्रभा नदी

(डी) कृष्णा नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। कृष्णा नदी

स्पष्टीकरण: यह बांध कर्नाटक के कृष्णा नदी पर बनाया गया है। जिसका संचालन सन् 2005 से ही हो रहा है। अलमाटी बांध कृष्णा नदी के किनारे पर है । यह बांध कर्नाटक राज्य में स्थित है।


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

रेणुकाजी बांध (उत्तराखंड) किस नदी पर स्थित है?

(ए) गिरी नदी पर

(B) कावेरी नदी पर

(सी) बार्गी नदी पर

(डी) सोन नदी पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। गिरी नदी पर

स्पष्टीकरण: सिरमौर जिले के रेणुकाजी में यमुना नदी की सहायक गिरी नदी पर बनने वाली इस परियोजना पर 4596 करोड़ रुपए खर्च हाेंगे।


भारत के प्रमुख नदी बांध GK trick।Major river dams of India GK trick by mainpuri academy


ये रहा उन्तीसवाँ प्रश्न

रिहन्द बांध - गोविंद बल्लभ सागर बांध (उत्तर प्रदेश) का निर्माण किस नदी पर किया गया?

(ए) रिहन्द नदी

(B) दामोदर नदी

(सी) सोन नदी

(डी) हुगली नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। रिहन्द नदी

स्पष्टीकरण: इसे रिहंद नदी घाटी परियोजना के रूप में भी जाना जाता है।और यह उत्तर प्रदेश में स्थित है।।इस बांध का जलग्रहण क्षेत्र उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फैला हुआ है।यह रिहंद नदी पर है जो सोन नदी की सहायक नदी है।


ये रहा तीसवाँ प्रश्न

रानी लक्ष्मीबाई बांध (उत्तर प्रदेश) किस नदी पर बनाया गया है?

(ए) भद्रा नदी

(B) बेतवा नदी

(सी) यमुना नदी

(डी) गंगा नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। बेतवा नदी

स्पष्टीकरण: रानी लक्ष्मी बाई बांध ललितपुर जिले में बेतवा नदी पर स्थित है।यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकार की अंतर्राज्यीय बांध परियोजना है। निर्माण  1958 में शुरू हुआ था और इसकी ऊँचाई 46 मीटर है।पहले इसे राजघाट बांध के नाम से भी जाना जाता था।


ये रहा 31वाँ प्रश्न

सलाल बांध (जम्मू कश्मीर) किस नदी पर स्थित है?

(A) कृष्णा नदी

(B) घाटप्रभा नदी

(C) चिनाव नदी

(D) चंबल नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।C। चिनाव नदी

स्पष्टीकरण: सलाल परियोजना भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में चिनाब नदी पर स्थापित एक जलविद्युत परियोजना है। इस परियोजना की अभिकल्पना 1920 में की गयी, प्रोजेक्ट की व्यवहार्यता सम्बन्धी अध्ययन 1961 में पूरा हुआ और 1970 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ।


ये रहा 32वाँ प्रश्न

राणा प्रताप सागर बांध (राजस्थान) किस नदी पर स्थित है?

(A) भद्रा नदी पर

(B) गिरना नदी पर

(C) पवना नदी पर

(D) चम्बल नदी पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। चम्बल नदी पर

स्पष्टीकरण: राणा प्रताप सागर बांध चंबल नदी पर बना है। यह राजस्थान राज्य में स्थित है और इसे वर्ष 1970 में खोला गया था।


ये रहा 33वाँ प्रश्न

नाथपा-झाकड़ी बांध (हिमाचल प्रदेश) किस नदी पर स्थित है?

(A) पेनगंगा नदी

(B) सिलेरु नदी

(C) सोन नदी

(D) सतलुज नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। सतलुज नदी

स्पष्टीकरण: नाथपा झाकरी एक ठोस गुरुत्वाकर्षण बांध है।बांध का निर्माण हिमाचल प्रदेश में सतलज नदी पर किया गया हैपनबिजली उत्पादन इस परियोजना के निर्माण का प्राथमिक उद्देश्य है।नाथपा झाकरी जलविद्युत परियोजना सतलज नदी पर स्थित है।


ये रहा 34वाँ प्रश्न

बालीमेला बांध (ओड़िशा) किस नदी पर स्थित है?

(A) कृष्णा नदी

(B) सिलेरु नदी

(C) बेतवा नदी

(D) कालिन्दी नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।B। सिलेरु नदी

स्पष्टीकरण: यह भारत के ओडिशा राज्य के मल्कानगिरी जिले में सिलेरू नदी पर स्थित है।सिलेरू नदी गोदावरी नदी की एक सहायक नदी है।इस जलाशय की कुल संग्रहण क्षमता 3610 मिलियन घन मीटर है।


ये रहा 35वाँ प्रश्न

सल्की जलविद्युत परियोजना _____ में स्थित है।

(A) बिहार

(B) कर्नाटक

(C) ओडिशा

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।C। ओडिशा

स्पष्टीकरण:  सल्की एक 65 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना है। यह ओडिशा, भारत में सल्की नदी/बेसिन पर योजना बनाई गई है।परियोजना वर्तमान में घोषित चरण में है। इसे एक ही चरण में विकसित किया जाएगा।  निर्माण 2024 में शुरू होने की संभावना है और 2026 में वाणिज्यिक संचालन में प्रवेश करने की उम्मीद है।


ये रहा 36वाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से कौन सा बांध नर्मदा नदी पर बना है?

(A) श्रीशैलम बांध

(B) सरदार सरोवर बांध

(C) गांधी सागर बांध

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।सरदार सरोवर बांध

स्पष्टीकरण: सरदार सरोवर बांध परियोजना गुजरात राज्य में नर्मदा नदी पर स्थित है।सरदार सरोवर भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध है।यह नर्मदा नदी पर बना 138 मीटर ऊंचा और 1210 मीटर लंबा बांध है।सरदार सरोवर परियोजना भारत की सबसे बड़ी जल संसाधन परियोजनाओं में से एक है।


भारत के प्रमुख नदी बांध GK trick।Major river dams of India GK trick by mainpuri academy


ये रहा 37वाँ प्रश्न

नागार्जुन सागर बहुउद्देशीय परियोजना किस नदी पर है?

(A) ताप्ती

(B) कोसी

(C) गोदावरी

(D) कृष्णा

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। कृष्णा

स्पष्टीकरण: कृष्णा नदी पर नागार्जुन सागर बांध दुनिया का सबसे बड़ा, पत्थर की चिनाई किया हुआ बांध माना जाता है।


ये रहा 38वाँ प्रश्न

कर्नाटक में निम्नलिखित में से कौन सा बांध स्थित है?

(A) तुंगभद्रा बाँध

(B) गांधी सागर बाँध

(C) श्रीशैलम बाँध

(D) मुलैपेरियार बाँध

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। तुंगभद्रा बाँध

स्पष्टीकरण: यह कर्नाटक व आन्ध्रप्रदेश राज्य का संयक्त उपक्रम है। यह बाँध तुंगभद्रा नदी पर (यह कृष्णा नदी की सहायक नदी है) मल्लम पुरम के निकट बनाया गया हे।


ये रहा 39वाँ प्रश्न

भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा बाँध सबसे ऊंचा है?

(A) भाखड़ा

(B) कोयना

(C) पोंग

(D) टिहरी

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। टिहरी

स्पष्टीकरण: टिहरी बाँध: इसकी ऊँचाई 261मीटर है, इसकी लंबाई 575 मीटर है और यह  भारत का सबसे ऊँचा बाँध हैऔर दुनिया का 8 वां सबसेऊँचा बाँध है।यह उत्तराखंड में भागीरथी नदी के पार बनाया गया है।यह बाँध पूरे उत्तराखंड के लिए बिजली पैदा करता है और पर्यटन क्षेत्र के लिए मत्स्य पालन का प्राथमिक संसाधन है।


ये रहा 40वाँ प्रश्न

टिहरी बांध किन नदियों के संगम पर स्थित है?

(A) भगीरथी और भीलांगना 

(B) भगीरथी और अलकनंदा

(C) अलकनंदा और बाणगंगा 

(D) बनास और खारी

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। भगीरथी और भीलांगना 

स्पष्टीकरण: टेहरी बांध भारत का सबसे ऊंचा बांध है जो उत्तराखंड राज्य में स्थित है। यह बांध भागीरथी और भिलंगना नदी के संगम पर बनाया गया है।


भारत के प्रमुख नदी बांध| bharat ke pramukh Nadi bandh | Geography Facts|GK Trick Nadiyan

 

अन्य टैग-

dams of india

dams in india

important dams in india

dams of india with rivers and states

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement