Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले।Major festivals and fairs of India

भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले।Major festivals and fairs of India

भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले।Major festivals and fairs of India

ये रहा पहला प्रश्न

पोंगल किस राज्य का प्रमुख त्योहार है?

(A) केरल

(B) तमिलनाडु

(C) असम

(D) कर्नाटक

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।तमिलनाडु

स्पष्टीकरण: पोंगल दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये मुख्य रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। दक्षिण भारत के लोग इस पर्व को नए साल के रूप में मनाते हैं।


ये रहा दूसरा प्रश्न

लोसांग उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) तिब्बत

(B) अरुणाचल प्रदेश

(C) सिक्किम

(D) केरल

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।सिक्किम

स्पष्टीकरण: लोसांग त्योहार भूटिया जनजाति का सिक्किमी नव वर्ष है, जिसे प्रत्येक वर्ष दिसंबर के महीने में मनाया जाता है।


ये रहा तीसरा प्रश्न

जल्लीकट्टू नामक त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) कर्नाटक

(B) तमिलनाडु

(C) आंध्र प्रदेश

(D) तेलंगाना

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।तमिलनाडु

स्पष्टीकरण: जल्लीकट्टू आमतौर पर भारतीय राज्य तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों में (विशेष रूप से दक्षिणी और पश्चिमी तमिलनाडु में) मट्टू पोंगल दिवस पर पोंगल उत्सव के एक भाग के रूप में प्रचलित है, जो हर साल जनवरी में होता है।


ये रहा चौथा प्रश्न

छठ पूजा पर्व किस राज्य का प्रमुख त्यौहार है?

(A) केरल

(B) बिहार

(C) पश्चिम बंगाल

(D) कर्नाटक

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।बिहार

स्पष्टीकरण: कहा जाता है यह पर्व मैथिल,मगही और भोजपुरी लोगों का सबसे बड़ा पर्व है । यह उनकी संस्कृति है। छठ पर्व बिहार में बड़े धूम - धाम से मनाया जाता है। यह पर्व बिहार या पूरे भारत का ऐसा एक मात्र पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है और अब तो यह बिहार कि संस्कृति बन चुका है।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

पपेटी किस धर्म का प्रमुख त्यौहार है?

(A) सिख

(B) पारसी

(C) मुस्लिम

(D) बौद्ध
इस प्रश्न का सही जवाब है।B।पारसी

स्पष्टीकरण: पपेटी पारसी धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का एक प्रमुख त्योहार है। यह जरोस्त्रेयन कैलेंडर के हिसाब से नए वर्ष के शुभारंभ पर मनाया जाता है। इस दिन पारसी समुदाय से जुड़े स्त्री-पुरुष परंपरागत वस्त्रों को पहन कर अग्नि मंदिर (आगीयारी) में पूजा-अर्चना करते हैं।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

गणेश उत्सव किस राज्य में प्रमुख रूप से मनाया जाता है?

(A) कर्नाटक

(B) मध्य प्रदेश

(C) महाराष्ट्र

(D) हिमाचल प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।महाराष्ट्र

स्पष्टीकरण: गणेशोत्सव (गणेश + उत्सव) हिन्दुओं का एक उत्सव है। वैसे तो यह कमोबेश पूरे भारत में मनाया जाता है, किन्तु महाराष्ट्र का गणेशोत्सव विशेष रूप से प्रसिद्ध है। महाराष्ट्र में भी पुणे का गणेशोत्सव जगत्प्रसिद्ध है।


भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले।Major festivals and fairs of India,mainpuri classes

ये रहा सातवाँ प्रश्न

कंचोथ त्यौहार किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) उत्तर प्रदेश

(B) हरियाणा

(C) उत्तराखंड

(D) जम्मू कश्मीर

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।जम्मू कश्मीर

स्पष्टीकरण: दुल्हन की पोशाक में सजी-धजी सैकड़ों महिलाएं सोमवार को प्राचीन नाग त्योहार 'कंचोथ' मनाने के लिए  जम्मू- कश्मीर के चिनाब घाटी क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में एकत्र हुईं। सदियों पुराना त्योहार, जिसे 'गौरी तृतीया' के नाम से भी जाना जाता है, भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।


ये रहा आठवाँ प्रश्न

सबरीमाला मन्दिर कहाँ स्थित है?

(A) केरल

(B) गोवा

(C) त्रिपुरा

(D) असम

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। केरल

स्पष्टीकरण: इस ज्योति के दर्शन के लिए दुनियाभर से करोड़ों श्रद्धालु हर साल आते हैं। सबरीमाला का नाम शबरी के नाम पर पड़ा है। वही शबरी जिसने भगवान राम को जूठे फल खिलाए थे और राम ने उसे नवधा-भक्ति का उपदेश दिया था। बताया जाता है कि जब-जब ये रोशनी दिखती है इसके साथ शोर भी सुनाई देता है।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

श्री विजय विट्ठल मन्दिर कहाँ स्थित है?

(A) रांची

(B) कानपुर

(C) लखनऊ

(D) हंपी

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।हंपी

स्पष्टीकरण: विजय विट्ठल या विट्ठल मंदिर कर्नाटक के हम्पी में स्थित है।यह राजा देवराय द्वितीय (1422 - 1446 ईस्वी) के शासनकाल के दौरान 15वीं शताब्दी ईस्वी के आसपास बनाया गया था।यह मंदिर भगवान विष्णु के विट्ठल रूप को समर्पित है।यह मंदिर इसकी असाधारण वास्तुकला और बेजोड़ शिल्प कौशल के लिए जाना जाता है।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

बद्रीनाथ धाम किस राज्य में स्थित है?

(A) त्रिपुरा

(B) आंध्रप्रदेश

(C) उत्तराखंड

(D) उत्तर प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।उत्तराखंड

स्पष्टीकरण: बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखण्ड के चमोली जिले में नर तथा नारायण पर्वतों के मध्य बद्रीनाथ धाम, पंच बद्री में मुख्य, पुराणों में सर्वश्रेष्ठ एंव चारो धामों में से एक प्रसिद्ध और पौराणिक धाम है। यहाँ भगवान् विष्णु साक्षात् निवास करते हैं इसीलिए बद्रीनाथ को दूसरा वैकुण्ठ भी कहा जाता है।


भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले।Major festivals and fairs of India,mainpuri classes


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

श्रीपुरम गोल्डन टेम्पल कहाँ स्थित है?

(A) उत्तराखंड

(B) मणिपुर

(C) कर्नाटक

(D) तमिलनाडु

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।तमिलनाडु

स्पष्टीकरण: यह मंदिर भारत के तमिलनाडु में थिरुमलाइकोडी (मलाइकोडी) वेल्लोर में छोटी पहाड़ियों के तल पर श्रीपुरम आध्यात्मिक पार्क में स्थित है।इस मंदिर में सोने का उपयोग करके मंदिर कला में विशेषज्ञता रखने वाले कारीगरों द्वारा जटिल काम किया गया है।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

स्वर्ण मंदिर कहाँ स्थित है?

(A) भूपाल में

(B) रांची

(C) अमृतसर

(D) जयपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।C। अमृतसर

स्पष्टीकरण: श्री हरिमन्दिर साहिब सिख धर्मावलंबियों का सबसे पावन धार्मिक स्थल या सबसे प्रमुख गुरुद्वारा है जिसे दरबार साहिब या स्वर्ण मन्दिर भी कहा जाता है। यह भारत के राज्य पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित है और यहाँ का सबसे बड़ा आकर्षण है।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न 

अमरनाथ मन्दिर कहाँ स्थित है?

(A) जम्मू कश्मीर

(B) चंडीगढ़

(C) गुजरात

(D) हिमाचल प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।जम्मू कश्मीर

स्पष्टीकरण: अमरनाथ मंदिर भारत के जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले की पहलगाम तहसील में स्थित एक हिंदू मंदिर है। यह 3,888 मीटर (12,756 फीट) की ऊंचाई पर स्थित एक गुफा है,


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

बिहु त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) मेघालय

(B) अरुणाचल प्रदेश

(C) नागालैंड

(D) असम

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।असम

स्पष्टीकरण: असम में इस दिन के साथ ही फसल की कटाई और शादी-ब्याह के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाती है।भोगाली बिहू(माघ बिहू) जनवरी महीने के मध्य में मनाया जाता है।माघ बिहू पर्व अग्नि देव को समर्पित है।फसल से जुड़ा ये त्योहार भारत के अन्य राज्यों में मकर संक्रांति के तौर पर मनाया जाता है।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

हॉर्नबिल महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) मेघालय

(B) गुजरात

(C) उत्तर प्रदेश

(D) नागालैंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।नागालैंड

स्पष्टीकरण: हॉर्नबिल उत्सव का उद्देश्य अंतर-आदिवासी सद्भाव को बढ़ावा देना और नागालैंड के पारंपरिक इतिहास को उजागर करना है। इसका उद्देश्य नागालैंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और संरक्षित करना भी है।


भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले।Major festivals and fairs of India,mainpuri classes


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

'हेरथ त्योहार' कहाँ मनाया जाता है?

(A) उत्तराखंड

(B) जम्मू कश्मीर

(C) मध्य प्रदेश

(D) बिहार

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।जम्मू कश्मीर

स्पष्टीकरण: हेराथ या 'हर (शिव) की रात' को आम तौर पर महा शिवरात्रि के रूप में जाना जाता है। यह जम्मू और कश्मीर में कश्मीरी पंडितों द्वारा मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार है। यह त्यौहार भगवान शिव और देवी उमा (पार्वती) की शादी की सालगिरह का प्रतीक है।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

'हरेली त्योहार' किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) छत्तीसगढ़

(B) कर्नाटक

(C) पश्चिम बंगाल

(D) असम

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।छत्तीसगढ़

स्पष्टीकरण: हरेली त्योहार छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है। यह श्रावण अमावस्या या महीने की अमावस्या के दिन शुरू होता है। यह राज्य के सभी किसानों द्वारा मनाया जाता है और वे खेतों और गायों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

'मोंगमोंग त्योहार' किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) सिक्किम

(B) गोवा 

(C) नागालैंड

(D) मेघालय

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।नागालैंड

स्पष्टीकरण: मोंगमोंग का मुख्य विषय फसल के मौसम को याद करना और भरपूर फसल, समृद्धि और दीर्घायु के लिए सर्वोच्च प्राणी "लिजाबा" का आह्वान करना है। यह त्यौहार "बेबुरू" (अनार कबीले का एक पुजारी) द्वारा दूसरी घोषणा के बाद शुरू होता है।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न 

'ओणम त्योहार' किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) नागालैंड

(B) अरुणाचल प्रदेश

(C) बिहार

(D) केरल

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। केरल

स्पष्टीकरण: ओणम केरल का एक प्रमुख त्योहार है। ओणम का उत्सव चिंगम (सिंघम/सिंहम्) मास में भगवान वामन की जयन्ती और राजा बलि के स्वागत में प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है जो दस दिनों तक चलता है।


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

--------- के त्योहार को फगवा के नाम से जाना जाता है?

(A) मकर संक्रांति

(B) दिवाली

(C) गणेश चतुर्थी

(D) होली

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।होली

स्पष्टीकरण: होली के त्यौहार को फगवा के नाम से भी जाना जाता है।होली एक लोकप्रिय प्राचीन हिंदू त्योहार है।यह रंगों का त्योहार है।यह त्यौहार वसंत के आगमन, सर्दियों के अंत में, प्रेम के खिलने का प्रतीक है।यह त्योहार एक अच्छी वसंत फसल के मौसम की शुरुआत भी मनाते हैं।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

'फूलदेई महोत्सव' किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) त्रिपुरा

(B) उत्तराखंड

(C) हिमाचल प्रदेश

(D) आन्ध्र प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।उत्तराखंड

स्पष्टीकरण: यह उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोक पर्व है। फूलदेई त्योहार बच्चों द्वारा मनाए जाने के कारण इसे लोक बाल पर्व भी कहते हैं। प्रसिद्ध त्योहार फूलदेई चैैत्र मास के प्रथम तिथि को मनाया जाता है। अर्थात प्रत्येक वर्ष मार्च 14 या 15 तारीख को यह त्योहार मनाया जाता है।


भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले।Major festivals and fairs of India,mainpuri classes


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

फगली उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) हिमाचल प्रदेश

(B) छत्तीसगढ़

(C) झारखंड

(D) गोवा

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।हिमाचल प्रदेश

स्पष्टीकरण: हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के यांगपा गांव में पारंपरिक 'फगली' उत्सव मनाया गया। ये महोत्सव “बुराई पर अच्छाई की जीत” के प्रतीक के तौर पर आयोजित किया जाता है। यह त्यौहार सर्दियों के जाने और वसंत मौसम के शुरु होने को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।


ये रहा तेइसवाँ प्रश्न

'मिंजर मेला' किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) कर्नाटक

(B) हिमाचल प्रदेश

(C) केरल

(D) महाराष्ट्र

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।हिमाचल प्रदेश

स्पष्टीकरण: मिंजर मेला 935 ई. में त्रिगर्त (अब कांगड़ा के नाम से जाना जाने वाला) के शासक पर चंबा के राजा की विजय के उपलक्ष्य में, हिमाचल प्रदेश के चंबा घाटी में मनाया जाता है।



ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

'गुड़ी पड़वा महोत्सव' किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) मध्य प्रदेश

(B) हिमाचल प्रदेश

(C) कर्नाटक

(D) महाराष्ट्र

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।महाराष्ट्र

स्पष्टीकरण: हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास से होती है। महाराष्ट्र में हिंदू नववर्ष को गुड़ी पड़वा के रूप में मनाते हैं। यह दिन फसल दिवस का प्रतीक है। इस दिन भगवान विष्णु व ब्रह्मा जी की पूजा की जाती है।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

'मीम कूट' त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) झारखंड

(B) तमिलनाडु

(C) मिजोरम

(D) दिल्ली

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।मिजोरम

स्पष्टीकरण: मिज़ोरम में, चापचार कुट, मीम कुट और तलफवांग कुट उत्सव मनाये जाते हैं।मिज़ोरम भारत में सेवेन सिस्टर स्टेट्स में से सबसे अनुकूल राज्यों में से एक और भारत में खूबसूरत स्थानों में से एक है।मिज़ोरम में कई उत्सवों ने काफी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया है जो मिज़ोरम की संस्कृति और उत्सव में खुद को शामिल करना चाहते हैं।मिज़ोरम में तीन सबसे महत्वपूर्ण उत्सव हैं।ये उत्सव पूरे वर्ष विभिन्न मौसमों में मनाये जाते हैं।


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

'लोसर महोत्सव' कहाँ मनाया जाता है?

(A) जम्मू कश्मीर

(B) हिमाचल प्रदेश

(C) लद्दाख

(D) उत्तर प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।लद्दाख

स्पष्टीकरण: तिब्बती नव वर्ष की शुरुआत को चिह्नित करते हुए , लोसर लद्दाख का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। लद्दाख में लोसर का उत्सव 15 दिनों तक चलता है और यह बौद्ध त्योहार 8 से 30 दिसंबर के बीच किसी भी समय शीतकालीन संक्रांति के समय आता है।


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

'स्पितुक गुस्टर फेस्टिवल' कहाँ मनाया गया है?

(A) हिमाचल प्रदेश

(B) लद्दाख

(C) ओड़िसा

(D) त्रिपुरा

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।लद्दाख

स्पष्टीकरण: लद्दाखी संस्कृति और पारंपरिक विरासत का वार्षिक उत्सव है।यह स्पितुक मठ में आयोजित किया जाता है।यह त्योहार तिब्बती कैलेंडर के 11वें महीने में आयोजित किया जाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।त्योहार से सात दिन पहले प्रार्थना शुरू होती है और दो दिनों के दौरान नृत्य प्रस्तुत किए जाते हैं।


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

'कन्चोथ महोत्सव' किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) असम

(B) मेघालय

(C) जम्मू कश्मीर

(D) उत्तराखंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।जम्मू कश्मीर

स्पष्टीकरण: यह त्योहार माघ महीने के शुक्ल पक्ष में आता है।इस त्योहार को विशेष तौर पर जम्मू संभाग के भादेरवाह‚ किश्त वाड़‚ रामवन एवं डोडा के पहाड़ी क्षेत्रों में मनाया जाता है।करवाचौथ एवं कंचोथ में मूलभूत अंतर है कि दोनों पर्वों की समान होने के साथ ही व्रत तोड़ने की व्यवस्था अलग है।करवाचौथ में शाकाहारी व्यंजन के साथ व्रत तोड़ा जाता है जबकि कंचोथ में मांसाहारी व्यंजन के साथ व्रत तोड़ा जाता है।


उन्तीसवाँ प्रश्न

'कलरव पक्षी महोत्सव' किस राज्य में मनाया गया है?

(A) कर्नाटक

(B) बिहार

(C) हरियाणा

(D) उत्तर प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।बिहार

स्पष्टीकरण: बिहार का पहला बर्ड फेस्टिवल “कलरव” पर्व है।ये बर्ड फेस्टिवल जमुई जिले के नागी बर्ड सैक्चुरी में मनाया जाता है।ये महोत्सव 3 दिनों तक चला था।इस फेस्टिवल में दुनिया के बड़े- बड़े एक्सपर्ट और बर्ड लवर आते हैं।3 दिनों तक चलने वाला पक्षी महोत्सव का समापन बड़ी धूमधाम से किया जाता है। 


भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले।Major festivals and fairs of India,mainpuri classes


ये रहा 30वाँ प्रश्न

'बोनालु महोत्सव 2022' किस राज्य में शुरू हुआ?

(A) राजस्थान

(B) झारखंड

(C) तेलंगाना

(D) केरल

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।तेलंगाना

स्पष्टीकरण: बोनालू एक हिंदू त्योहार है जहां देवी महाकाली की पूजा की जाती है। यह भारत के जुड़वां शहरों हैदराबाद और सिकंदराबाद और तेलंगाना राज्य के अन्य हिस्सों में मनाया जाने वाला एक वार्षिक त्योहार है। बोनालु आमतौर पर आषाढ़ मास के दौरान मनाया जाता है जो जुलाई/अगस्त में पड़ता है।


ये रहा 31वाँ प्रश्न

'लोसांग (नामसूंग) महोत्सव' किस राज्य में मनाया गया?

(A) सिक्किम

(B) मिजोरम

(C) अरुणाचल प्रदेश

(D) असम

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।सिक्किम

स्पष्टीकरण: लोसांग त्योहार भूटिया जनजाति का सिक्किमी नव वर्ष है, जिसे प्रत्येक वर्ष दिसंबर के महीने में मनाया जाता है।यह त्योहार सिक्किम के फोडोंग और रुमटेक मठों में आयोजित किया जा रहा है।त्योहार पर किए गए नृत्य स्वरूप पद्मसंभव (या गुरु उगेन) के जीवन की कहानियों को दर्शाते हैं।


ये रहा 32वाँ प्रश्न 

उत्तर प्रदेश प्रदेश में सर्वाधिक मेले किस शहर में लगते हैं?

(A) लखीमपुर खीरी

(B) लखनऊ

(C) प्रयागराज

(D) मथुरा

इस प्रश्न का सही जवाब है।।D।मथुरा

स्पष्टीकरण: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सर्वाधिक मेलों का आयोजन किया जाता है। मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि होने के चलते यहाँ वर्ष भर में 100 से अधिक मेलों का आयोजन होता है कुछ मेले तो महीनों भर चलने वाले होते हैं।मथुरा के मेले देश में ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं


ये रहा 33वाँ प्रश्न

'नेमिषारण्य मेला' उत्तर प्रदेश के किस जिले में आयोजित होता है?

(A) गोरखपुर

(B) सीतापुर

(C) एटा

(D) सीतापुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।सीतापुर

स्पष्टीकरण: नैमिषारण्य भगवान विष्णु के प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। यहां ललिता देवी मंदिर, श्री नारद मंदिर हवन कुंड, पंचपुराण मंदिर, हनुमान गढ़ी, पंचप्रयाग, व्यास गद्दी, पंच पांडव मंदिर समेत अन्य कई स्थल देखने को मिल जाते हैं। यहां देखने में सामान्य तरह का एक सरोवर भी स्थित है। जिसमें श्रद्धालु स्नान करते हैं।


ये रहा 34वाँ प्रश्न

सैयद सालार मेला उत्तर प्रदेश के किस जिले में आयोजित होता है?

(A) बहराइच

(B) आगरा

(C) मेरठ

(D) कानपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।बहराइच

स्पष्टीकरण: बहराइच में सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर वार्षिक जेठ मेले की शुरुआत गुरुवार को अमनो-अमान की दुआओं के साथ शुरू हो गया।बहराइच में सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर वार्षिक जेठ मेले की अमनो-अमान की दुआओं के साथ शुरू हो गया। चादर और निशान पेशकर सुख समृद्धि की कामना की जाती है।


ये रहा 35वाँ प्रश्न

उत्तर प्रदेश में आयोजित कम्पिल मेला किस समुदाय से जुड़ा हुआ है?

(A) जैन

(B) सिख

(C) ईसाई

(D) बौद्ध

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।जैन

स्पष्टीकरण: कंपिल मेला इस महान गुणी व्यक्ति (तेरहवें तीर्थंकर ब्राह्मण विलियम नाथ) की स्मृति यात्रा में आयोजित किया जाता है।संकलन मेले में हर साल बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित किया जाता है।मेले में कई जैन भक्तों का मिलन स्थल है।

प्रिय दोस्तो त्योहार एवं मेलों से सम्बंधित प्रश्न सभी परीक्षाओं में अवस्य ही पूछे जाते हैं।तो आप इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समझे। और यदि आप चैनल पर पहली बार वीडियो देख रहे हैं तो प्लीज चैनल सब्सक्राइब करना ना भूलें वीडियो पसन्द हो तो लाइक व शेयर अवस्य करें ।धन्यवाद

भारत के प्रमुख त्यौहार और मेले।Major festivals and fairs of India,mainpuri classes

अन्य टैग

भारत के प्रमुख त्यौहार,भारत के प्रमुख पर्व,भारत के प्रमुख त्योहार और मेले,different types of festivals,festivals of india for kids,names of festivals,festivals in india,festival of india in english,indian festival,festival in india,india's mega festivals,festivals



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement