Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भारत का भूगोल।Indian Geography

भारत का भूगोल।Indian Geography

भारत का भूगोल।Indian Geography

प्रिय मित्रो "Mainpuri Classes" में आप का स्वागत है दोस्तो इस लेख में"भारत का भूगोलसे सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों को लिया गया है। दोस्तो ये वो प्रश्न हैं,जो किसी न किसी परीक्षाओं में पूछे गए हैं।यदि आप कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यह लेख आप के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। यदि लेख पसन्द आये तो प्लीज लाइक,शेयर व फॉलो करना ना भूलें।तो चलिए शुरू करते हैं।

ये रहा पहला प्रश्न

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के देशों का सही क्रम क्या है?

[ए] रूस,चीन,कनाडा,अमेरिका

[बी] रूस,अमेरिका,कनाडा,चीन

[सी] रूस,कनाडा,अमेरिका,चीन

[डी] कनाडा,रूस,अमेरिका,चीन

इस प्रश्न का सही जवाब है।[सी] रूस,कनाडा,अमेरिका, चीन

स्पष्टीकरण: देश क्षेत्रफल

(1) रूस 1 करोड़7 लाख 75 हजार 400 वर्ग किलोमीटर

(2) कनाडा 99 लाख 84 हजार 6 सौ 70 वर्ग किलोमीटर

(3) अमेरिका 98 लाख 26 हजार 6 सौ 75 वर्ग किलोमीटर

(4) चीन 95 लाख 98 हजार 94 वर्ग किलोमीटर

विश्व में भारत 32 लाख 87 हजार 2 सौ 63 वर्ग किलोमीटर के साथ 7वे स्थान पर  है।


ये रहा दूसरा प्रश्न

भारत के कितने राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है?

[ए] 6    

[बी] 9

[सी] 8

[डी] 7

इस प्रश्न का सही जवाब है [सी] 8

स्पष्टीकरण: भारत में कर्क रेखा 8 राज्यों (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम) से होकर गुज़रती है।


ये रहा तीसरा प्रश्न

भारतीय मानक समय की याम्योत्तर नहीं गुजरती है?

(ए) आंध्र प्रदेश

(बी) झारखंड

(सी) छत्तीसगढ़

(डी) उत्तर प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।झारखंड

स्पष्टीकरण: भारतीय मानक समय रेखा (82.5° पूर्व) भारत के 5 राज्यों से है। उत्तर से दक्षिण का क्रम है - उत्तर प्रदेश., मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश।इसमें झारखंड नहीं है।


ये रहा चौथा प्रश्न

भारत का दक्षिणतम बिंदु कहाँ स्थित है?

(ए) बड़ा निकोबार

(बी) कन्याकुमारी

(सी) लक्षद्वीप

(डी) जम्मू कश्मीर

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी कन्याकुमारी

स्पष्टीकरण: भारत के सबसे दक्षिणतम बिंदु केप कोमोरिन ( कन्याकुमारी, तमिलनाडु) वहीं मुख्य भूमि से दूर दक्षिणतम बिंदु इंदिरा प्वाइंट (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह) भी माना जाता है।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

बांग्लादेश की सीमा से लगे भारत के राज्य है-

(ए) असम,त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल

(बी) सिक्किम,असम,नागालैंड, पश्चिम बंगाल

(सी) असम,मणिपुर,नागालैंड, पश्चिम बंगाल

(डी) नागालैंड, पश्चिम बंगाल,असम,मेघालय

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।असम,त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल व  मिजोरम

स्पष्टीकरण: पांच भारतीय राज्य हैं जो बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करते हैं। वे हैं - पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और असम।


भारत का भूगोल।Indian Geography,Mainpuri classes


ये रहा छठवाँ प्रश्न

डुरंड लाइन किसके साथ भारत की सीमा निर्धारित करती है?

(ए) वर्मा

(बी) तिब्बत

(सी) अफगानिस्तान

(डी) नेपाल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।अफगानिस्तान

स्पष्टीकरण: भारत (पीओके) और अफगानिस्तान के बीच भी डुरंड रेखा 106 किमी लंबि सीमा है जो की अपवाद का विषय है।


ये रहा सातवाँ प्रश्न

भारत का अपने पड़ोसी देशों के मध्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा के विस्तार का आरोही क्रम है?

(ए) नेपाल,पाकिस्तान,चीन,बांग्लादेश

(बी) नेपाल,पाकिस्तान,बांग्लादेश,चीन

(सी) चीन,बांग्लादेश,नेपाल,पाकिस्तान

(डी) चीन,बांग्लादेश,पाकिस्तान,नेपाल

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। नेपाल,पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश

स्पष्टीकरण: भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का विस्तार उनके पड़ोसी देशों के साथ आरोही क्रम में नेपाल, पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश हैं


ये रहा आठवाँ प्रश्न

काश्मीर घाटी स्थित है-

(ए) पीरपंजाल और हिमाद्री पर्वत श्रेणियों के मध्य

(बी) कौगड़ा और धौलाधार पर्वत श्रेणियों के मध्य

(सी) पीरपंजाल और महाभारत पर्वत श्रेणियों के मध्य

(डी) महाभारत और धौलाधार पर्वत श्रेणियों के मध्य

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। पीरपंजाल और हिमाद्री पर्वत श्रेणियों के मध्य

स्पष्टीकरण: कश्मीर की घाटी , अंतरपर्वतीय घाटी , पश्चिमी जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश , उत्तरी भारत । कश्मीर क्षेत्र के भारत-प्रशासित हिस्से के भीतर पूरी तरह से स्थित, यह उत्तर-पूर्व में हिमालय की मुख्य श्रृंखला और दक्षिण-पश्चिम में पीर पंजाल श्रृंखला से घिरा हुआ है।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

निम्न में से कौन-सी भारत की नवीनतम पर्वत श्रेणी है?

(ए) बिंध्याचल श्रेणी

(बी) अरावली श्रेणी

(सी) हिमालय श्रेणी

(डी) पश्चिमी घाट

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। हिमालय श्रेणी

स्पष्टीकरण: हिमालय भारत के सबसे नए पर्वत (वलित पर्वत) हैं। विवर्तनिक हलचल के कारण, गोंडवाना भूमि यूरेशियन प्लेट से टकरा गई जिसके परिणामस्वरूप हिमालय का निर्माण हुआ। हिमालय गंगा, यमुना, सिंधु, ब्रह्मपुत्र आदि कई नदियों के लिए एक स्रोत के रूप में कार्य करता है।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

हिमालय पर्वत श्रेणियां निम्न में से किस राज्य का हिस्सा नहीं है?

(ए) सिक्किम

(बी) उत्तर प्रदेश

(सी) उत्तराखंड

(डी) हिमाचल प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।उत्तर प्रदेश

स्पष्टीकरण: जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश पूर्णतः हिमालय क्षेत्र में अवस्थित हैं, किंतु उत्तराखंड आंशिक रूप से हिमालय में स्थित है। हिमालय का विस्तार उत्तर प्रदेश में नहीं है।


भारत का भूगोल।Indian Geography,Mainpuri classes


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से सबसे प्राचीनतम पर्वत श्रंखला कौन-सी है?

(ए) सतपुड़ा

(बी) हिमालय

(सी) बिंध्याचल

(डी) अरावली

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।अरावली

स्पष्टीकरण: अरावली भारत की भौगोलिक संरचना में सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो करीब 870 मिलियन वर्ष प्राचीन है।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

पीरपंजाल श्रेणी पाई जाती है?

(ए) पंजाब में

(बी) अरुणाचल प्रदेश में

(सी) जम्मू कश्मीर में

(डी) उत्तराखंड में

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।जम्मू कश्मीर में

स्पष्टीकरण: पीर पंजाल रेंज कम हिमालयी क्षेत्र में पहाड़ों का एक समूह है, जो भारतीय राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में पूर्व-दक्षिण पूर्व से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम तक विस्तारित है।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

दक्षिण भारत की सबसे ऊँची छोटी कौन-सी है?

(ए) महेन्द्रगिरि

(बी) दोद्यबेट्टा

(सी) अनाइमुड़ी

(डी) अमरकंटक

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।अनाइमुड़ी

स्पष्टीकरण: अनामुड़ी दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है और इसकी ऊंचाई 2695 मीटर है। यह हिमालय के दक्षिण में भारत का सबसे ऊँचा स्थल है। इस प्रकार इसे "दक्षिण भारत का एवरेस्ट" के रूप में जाना जाता है।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

नीलगिरी पर्वतमाला किस राज्य में स्थित है?

(ए) ओड़िशा

(बी) तमिलनाडु

(सी) तेलंगाना

(डी) आन्ध्रप्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।तमिलनाडु

स्पष्टीकरण: नीलगिरी की पहाड़ियाँ, जो पूर्वी और पश्चिमी घाट के संगम पर हैं।2637 मीटर की ऊंचाई के साथ डोड्डाबेट्टा चोटी पर इसकी सबसे ऊंची चोटी है।नीलगिरि पहाड़ियाँ, तमिलनाडु राज्य का पहाड़ी क्षेत्र, दक्षिणपूर्वी भारत में है।पहाड़ियाँ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु राज्यों के त्रि-संयोजन पर स्थित हैं।


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

नर्मदा एवं ताप्ती नदियों के मध्य स्थित है-

(ए) सतपुड़ा श्रेणियां 

(बी) बिन्ध्य पर्वत

(सी) राजमहल पहाड़ियां

(डी) अरावली पहाड़ियां

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।सतपुड़ा श्रेणियां 

स्पष्टीकरण: सतपुड़ा श्रेणी है। सतपुड़ा श्रेणी एक पर्वतमाला है जो नर्मदा और ताप्ती नदियों के बीच स्थित है। नर्मदा सतपुड़ा पर्वतमाला के उत्तर-पूर्वी भाग से निकलती है।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

नंदा देवी स्थित है-

(ए) सिक्किम

(बी) नेपाल

(सी) हिमाचल प्रदेश

(डी) उत्तराखंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। हिमाचल प्रदेश

स्पष्टीकरण: नन्दा देवी शिखर हिमालय पर्वत शृंखला में भारत के उत्तरांचल राज्य में पूर्व में गौरीगंगा तथा पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों के बीच स्थित है। इसकी ऊंचाई 7817 मीटर (25,643 फीट) है। इस चोटी को उत्तरांचल राज्य में मुख्य देवी के रूप में पूजा जाता है।


भारत का भूगोल।Indian Geography,Mainpuri classes


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

भारत में शांत घाटी किस राज्य में स्थित है?

(ए) तमिलनाडु

(बी) गुजरात

(सी) महाराष्ट्र

(डी) केरल

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।केरल

स्पष्टीकरण: शांत घाटी भारत के केरल के पलक्कड़ जिले में एक सदाबहार उष्णकटिबंधीय वन है। 1985 में घाटी को शांत घाटी राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

निम्नलिखित युग्मों में से कौन सुमेलित नहीं है?

(ए) जोजिला             -      कश्मीर

(बी) लिपुलेख            -      उत्तर प्रदेश

(सी) शिपकि -ला        -      हिमाचल प्रदेश

(डी) नाथु- ला             -     सिक्किम

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। लिपुलेख-उत्तर प्रदेश

स्पष्टीकरण: लिपुलेख दर्रा उत्तराखंड राज्य में है। लिपुलेख भारत के उत्तराखंड और चीन के तिब्बत के बीच की सीमा पर एक हिमालयी दर्रा है।


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

निम्न में से कौन-सा हिमनद सबसे बड़ा है?

(ए) बियाफो

(बी) बालटोरो

(सी) सियाचीन

(डी) चोगोलुंगना

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।सियाचीन

स्पष्टीकरण: सियाचिन को भारत का सबसे बड़ा ग्लेशियर माना जाता है। यह पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला में स्थित है। यह भारी हिमाच्छादित हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है। सियाचिन 75 किलोमीटर लंबा है जो इसे ताजिकिस्तान में फेडचेंको ग्लेशियर के बाद दुनिया का दूसरा सबसे लंबा गैर-ध्रुवीय ग्लेशियर बनाता है।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

भारत में प्रादेशिक जल क्षेत्र का विस्तार है-

(ए) तट से 12 समुद्री मील तक

(बी) तट से 6 समुद्री मील तक

(सी) तट से 12 समुद्री मील तक

(डी) तट से 20 समुद्री मील तक

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।तट से 12 समुद्री मील तक

स्पष्टीकरण: भारत हिन्द महासागर में सबसे लंबी तट रेखा वाला देश है।1- प्रादेशिक समुद्री सीमा- आधार रेखा से समुद्र में 12 समुद्री मील तक प्रादेशिक समुद्री सीमा है। समुद्र में प्रादेशिक समुद्री सीमा (12 नॉटिकल मील) तक भारत का सम्पूर्ण अधिकार है।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

भारतीय तट रेखा की कुल लंबाई लगभग कितनी है?

(ए) 800 किलोमीटर

(बी) 7516 किलोमीटर

(सी) 6000 किलोमीटर

(डी) 7415 किलोमीटर

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।7516 किलोमीटर

स्पष्टीकरण: अंडमान और निकोबार द्वीपों के साथ-साथ लक्षद्वीप सहित भारतीय मुख्य भूमि की समुद्र तट की कुल लंबाई 7,516 किमी है।


ये रहा तेइसवां प्रश्न

भारत के किस द्वीप का उद्गम ज्वालामुखी है?

(ए) बैरन

(बी) उत्तरी अंडमान

(सी) लिटिल निकोबार

(डी) कार निकोबार

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।बैरन

स्पष्टीकरण: बैरन द्वीप अंडमान द्वीपों में सबसे पूर्वी द्वीप है। यह भारत ही नहीं अपितु दक्षिण एशिया का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी है।


भारत का भूगोल।Indian Geography,Mainpuri classes


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

दस डिग्री चैनल पृथक करता है?

(ए) अंडमान को म्यांमार से

(बी) भारत को श्रीलंका से

(सी) अंडमान को निकोबार द्वीप से

(डी) लक्षद्वीप को मालदीव से

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।अंडमान को निकोबार द्वीप से

स्पष्टीकरण: दस डिग्री चैनल बंगाल की खाड़ी में अंडमान द्वीप और निकोबार द्वीप समूह को एक दूसरे से अलग करता है। द्वीपों के दो समूह मिलकर भारतीय केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह का निर्माण करते हैं।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

बिदर्भ एक प्रादेशिक नाम है भारत में,और यह--

(ए) मध्य प्रदेश का अंग है

(बी) महाराष्ट्र का अंग है

(सी) ओड़िशा का अंग है

(डी) गुजरात का अंग है

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।महाराष्ट्र का अंग है

स्पष्टीकरण: विदर्भ भारतीय राज्य महाराष्ट्र के पूर्व में एक भौगोलिक क्षेत्र और पश्चिमी भारत का एक प्रस्तावित राज्य है, जिसमें राज्य के अमरावती और नागपुर डिवीजन शामिल हैं।


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

भारत का निम्नलिखित राज्यों में से किसे भारत का कोहिनूर कहा जाता है?

(ए) मध्य प्रदेश

(बी) केरल

(सी) राजस्थान

(डी) आंध्र प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।आंध्र प्रदेश

स्पष्टीकरण: आंध्र प्रदेश को भारत का कोहिनूर कहा जाता है। हीरा मोटे तौर पर आंध्र प्रदेश के गोलकोंडा में कृष्णा नदी के तट पर कोल्लूर खदान में, चट्टानी मिट्टी के गड्ढों में पाया जाता है।


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

भारत का कौन-सा राज्य अधिकतम सीमाओं को स्पर्श करता है?

(ए) उत्तर प्रदेश

(बी) महाराष्ट्र

(सी) राजस्थान

(डी) दिल्ली

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। उत्तर प्रदेश

स्पष्टीकरण: उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य है जिसने अधिकतम राज्यों के साथ अपनी सीमाएँ साझा की हैं। उत्तर प्रदेश अपनी सीमाओं को 9 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा करता है। यह नेपाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी साझा करता है।


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सम्मिलित नहीं है?

(ए) उत्तर प्रदेश

(बी) राजस्थान

(सी) पंजाब

(डी) हरियाणा

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।पंजाब

स्पष्टीकरण: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुल 22 जिलों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल किया जा चुका है।जिसमे पंजाब शामिल नहीं है।


ये रहा उन्तीसवाँ प्रश्न

ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में किस नाम से जानी जाती है?

(ए) चकमुदुक

(बी) हीमजुग

(सी) पद्या

(डी) सांपो

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी)सांपो

स्पष्टीकरण: ब्रह्मपुत्र का नाम तिब्बत में सांपो, अरुणाचल में डिहं तथा असम में ब्रह्मपुत्र है। ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश की सीमा में जमुना के नाम से दक्षिण में बहती हुई गंगा की मूल शाखा पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।


ये रहा 31वां प्रश्न

निम्नलिखित में से किस स्थान पर अलकनंदा और भागीरथी दो नदियों का मिलन स्थान है?

(ए) देव प्रयाग

(बी) विष्णु प्रयाग

(सी) कर्ण प्रयाग

(डी) रुद्र प्रयाग

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। देव प्रयाग

स्पष्टीकरण: देव प्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी का संगम होता है और इसके बाद अलकनंदा और भागीरथी नाम समाप्त होकर केवल गंगा नाम रह जाता है।


ये रहा 32वां प्रश्न

भारत के किस प्रदेश में सर्वाधिक जिले है?

(ए)) राजस्थान

(बी) केरल

(सी) मध्य प्रदेश

(डी) उत्तर प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। उत्तर प्रदेश

स्पष्टीकरण: भारत का सबसे ज्यादा जिले वाला राज्य उत्तरप्रदेश है. क्षेत्रफल की दृष्टि से 2,40,928 वर्ग किलोमीटर में फैले उत्तरप्रदेश में कुल 75 जिले हैं


ये रहा 33वां प्रश्न

सुंदरबन डेल्टा का निर्माण किन नदियों के द्वारा हुआ है?

(ए) गंगा और ब्रह्मपुत्र

(बी) सिंधु और झेलम

(सी) गंगा और झेलम

(डी) गंगा और सिंधु

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।गंगा और ब्रह्मपुत्र

स्पष्टीकरण: सुंदरबन डेल्टा गंगा-ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा निर्मित है।सुंदरवन बंगाल की खाड़ी में गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के संगम से बनने वाले डेल्टा में एक मैंग्रोव क्षेत्र है। यह पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना जिलों में स्थित है।


ये रहा 34वां प्रश्न

निम्न में से कौन-सी नदी भ्रंशघाटी से होकर प्रवाहित होती है?

(ए) कृष्णा नदी

(बी) ताप्ती नदी

(सी) कावेरी नदी

(डी) गोदावरी नदी

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।ताप्ती नदी

स्पष्टीकरण: भ्रंश घाटी से बहने वाली प्रमुख नदियां नर्मदा व ताप्ती हैं। भारत में नर्मदा और ताप्ती ये दो नदियां भ्रंश घाटी से होकर बहती है।


ये रहा 35वां प्रश्न

नर्मदा घाटी  किस पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित है?

(ए) भांडेर और मैकाल

(बी) सतपुड़ा और बिंध्याचल

(सी) सतपुड़ा और अरावली

(डी) बिंध्याचल और अरावली

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।सतपुड़ा और बिंध्याचल

स्पष्टीकरण: विंध्याचल और सतपुड़ा है।यह पश्चिम में बहने वाली सबसे बड़ी नदी है।यह अमरकंटक पठार से निकलती है, जहाँ विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाएँ मिलती हैं।यह एक दरार घाटी नदी है जो विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बहती है।


ये रहा 36वां प्रश्न

कयाल क्या है?

(ए) केरल के लैगून

(बी) ढक्कन का पठार

(सी) गंगा डेल्टा

(डी) तराई क्षेत्र

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। केरल के लैगून

स्पष्टीकरण: केरल में लैगून झीलों को कयाल के रूप में जाना जाता है।कयाल शब्द का अर्थ बैकवाटर है।केरल बैकवाटर खारे लैगून और झीलों का एक नेटवर्क है।


ये रहा 37वां प्रश्न

निम्नलिखित में से कौन लैगून नहीं है?

(ए) अष्टमुखी झील

(बी) पुलिकट झील

(सी) पेरियार झील

(डी) चिल्का झील

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।पेरियार झील

स्पष्टीकरण: पेरियार झील कोई लैगून नहीं है. यह कैंडमैन पहाड़ियों की पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है।


ये रहा 38वां प्रश्न

निम्नलिखित नदियों में से किसको दक्षिण भारत की गंगा कहा जाता है?

(ए) कावेरी को

(बी) गोदावरी को

(सी) नर्मदा को

(डी) कृष्णा को

इस प्रश्न सही जवाब है।ए। कावेरी

स्पष्टीकरण: दक्षिण भारत की गंगा की बात करें, तो वह कावेरी नदी को कहा जाता है। यह तमिलनाडू और कर्नाटक में बहने वाली नदी है, जो कि पश्चिमी घाट के पर्वत ब्राह्मगिरी से निकलती है।


ये रहा 39वां प्रश्न

लेह स्थित है?

(ए) सिंधु नदी के दाएं तट पर

(बी) सिंधु नदी के बाएं तट पर

(सी) झेलम नदी के दाएं तट पर

(डी) झेलम नदी के बाएं तट पर

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए।सिंधु नदी के दाएं तट पर

स्पष्टीकरण: लेह समुद्र तल से 3,524 मीटर (11,562 फुट) की ऊँचाई पर, श्रीनगर से 160 मील पूर्व तथा यारकंद से लगभग 300 मील दक्षिण, लद्दाख पर्वत श्रेणी के आँचल में, ऊपरी सिंधु नदी के दाहिने तट से 4 मील दूर स्थित है।


ये रहा 40वां प्रश्न

भारत का सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र है?

(ए) जैसलमेर

(बी) लेह

(सी) चेरापूंजी

(डी) बीकानेर

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। लेह

स्पष्टीकरण: भारत में लेह सबसे कम वर्षा वाला स्थान है, जहाँ 9.20 सेमी वार्षिक वर्षा दर्ज की जाती है। लेह लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह भारत का सबसे उत्तरी क्षेत्र है।


भारत का भूगोल।Indian Geography,Mainpuri classes


ये रहा 41वां प्रश्न

रेगुर किसका नाम है?

(ए) जलोढ़ मिट्टी

(बी) काली मिट्टी

(सी) लैटेराइट मिट्टी

(डी) लाल मिट्टी

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।काली मिट्टी

स्पष्टीकरण: भारत की स्थानीय मिट्टी में से काली मिट्टी सबसे अलग दिखाई देती है, इसे रेगुर भी कहा जाता है। इसमे नाइट्रोजन,पोटास,ह्यूमस की कमी होती है।


ये रहा 41वां प्रश्न

भारत में किस राज्य में मानसून का आगमन सबसे पहले होता है?

(ए) असम

(बी) केरल

(सी) महाराष्ट्र

(डी) कर्नाटक

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।केरल

स्पष्टीकरण: केरल दक्षिण पश्चिम मानसून द्वारा वर्षा प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य है। दक्षिण-पश्चिम मानसून से प्राप्त वर्षा मौसमी होती है, जो जून और सितंबर के बीच होती है।


ये रहा 42वां प्रश्न

भारत में सर्वाधिक वर्षा मुख्यतः प्राप्त होती है--

(ए) उत्तर पूर्व मानसून से

(बी) संबाहनिक वर्षा से

(सी) दक्षिण-पश्चिम मानसून से

(डी) वापस होती मानसून से

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।दक्षिण-पश्चिम मानसून से

स्पष्टीकरण: दक्षिण-पश्चिमी मानसून द्वारा भारत में जुलाई-अगस्त-सितम्बर में काफी वर्षा होती है। इस दौरान थल पर तापमान अधिक होने के कारण दाब कम होता, और इसलिए हवाएं जल से थल के ओर चलती हैं, यह नम वायु भारत में मानसून का कारण है।


ये रहा 43वां प्रश्न

भारत में सबसे बड़ा मिट्टी का वर्ग है?

(ए) लाल मिट्टी

(बी) बलुई मिट्टी

(सी) कछारी मिट्टी

(डी) काली मिट्टी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।कछारी मिट्टी

स्पष्टीकरण: भारत में कछारी (जलोढ़ मिट्टी) सबसे बड़ा मिट्टी समूह है। सिन्धु-गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों में गाद जमा होती है, जिससे जलोढ़ मिट्टी का निर्माण होता है। यह भारत की लगभग आधी आबादी को सबसे प्रभावी कृषि भूमि प्रदान करता है।


ये रहा 44वां प्रश्न

कत्था बनाने के लिए किस पेड़ की लकड़ी का प्रयोग होता है?

(ए) बबूल

(बी) साजा

(सी) खैर

(डी) साल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। खैर

स्पष्टीकरण: कत्था, खैर के वृक्ष की लकड़ी से निकाला जाता है। इसका वृक्ष काफी बड़ा होता है और लगभग पूरे भारत में से पाया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के खैर शहर मे इसकी अधिक मात्रा पाये जाने के कारण इसका नाम खैर पड़ा। खैर बबूल की प्रजाति का ही पेड़ है।


ये रहा 45वां प्रश्न

इंदिरा गांधी नहर का उद्गम स्थल है--

(ए) गांधी सागर बाँध

(बी) हरिके बैराज

(सी) भाखड़ा बाँध

(डी) गोबिन्द बल्लभ सागर

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी।हरिके बैराज

स्पष्टीकरण: इंदिरा गांधी नहर भारत की सबसे लंबी नहर है। इस नहर का उद्गम सतलुज और ब्यास के संगम पर पंजाब में स्थित हरिके बैराज से है।


ये रहा 46वां प्रश्न

दामोदर घाटी निगम की स्थापना कब हुई?

(ए) 1946 में

(बी) 1945 में

(सी) 1948 में

(डी) 1947 में

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी।1948 में

स्पष्टीकरण: दामोदर घाटी निगम भारत का बहूद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना है। निगम 7 जुलाई 1948 को स्वतंत्र भारत की प्रथम बहूद्देशीय नदी घाटी परियोजना के रूप में, अस्तित्व में आया। यह नदी घाटी परियोजना झारखंड में बनाई गई।


ये रहा 47वां प्रश्न

गोविन्द बल्लभ सागर स्थित है?

(ए) हिमाचल प्रदेश

(बी) जम्मू कश्मीर

(सी) उत्तराखंड

(डी) उत्तर प्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। उत्तर प्रदेश

स्पष्टीकरण: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले के पिपरी नगर में स्थित है और गोविंद वल्लभ पंत सागर पिपरी के पहाड़ों के बीच रिहन्द नदी को बाँधने से बना जलाशय है। यह 30 किलोमीटर लम्बा व 15 किलोमीटर चौड़ा है।


ये रहा 48वां प्रश्न

एगमार्क क्या है?

(ए) कृषिकों की एक सहकारी समिति

(बी) अण्डों की एक मंडी

(सी) अंडा उत्पादन हेतु एक सहकारी समिति

(डी) गुणवत्ता गारंटी की मोहर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी।गुणवत्ता गारंटी की मोहर

स्पष्टीकरण:एगमार्क का फुल फॉर्म एग्रीकल्चर मार्केटिंग चिह्न होता है। एगमार्क कृषि वस्तुओं के ग्रेडिंग मानक की पुष्टि करने के लिए एक प्रमाणन चिह्न है।


ये रहा 49वां प्रश्न

निम्न में से कौन-सी खरीफ फसल नहीं है?

(ए) धान

(बी) मक्का

(सी) ज्वार

(डी) चना 

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। चना

स्पष्टीकरण: रबी की फसलों में गेंहू आलू,मटर,चना, अलसी,सरसो और जौं प्रमुख रूप से शाम‍िल हैं। खरीफ की फसलों में चावल,ज्वार,बाजरा,मक्का,मूंग,मूंगफली गन्ना,सोयाबीन और कपास समेत अन्य शामिल हैं।


ये रहा 50वां प्रश्न

हरित क्रांति से गहरा सम्बन्ध है?

(ए) डॉक्टर स्वामीनाथन

(बी) डॉक्टर कुरियन

(सी) डॉक्टर अब्दुल कलाम

(डी) डॉक्टर सुब्रमण्यम

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। डॉक्टर स्वामीनाथन

स्पष्टीकरण: स्वामीनाथन हरित क्रांति के वैश्विक नेता थे। गेहूं और चावल की उच्च उपज देने वाली किस्मों को पेश करने और आगे विकसित करने में उनके नेतृत्व और भूमिका के लिए उन्हें भारत में हरित क्रांति का मुख्य वास्तुकार कहा जाता है।


भारत का भूगोल।Indian Geography,Mainpuri classes


प्रिय दोस्तो हमारा यह लेख आप को कैसा लगा आप हमें कमेंट कर अवस्य बताएं। और आप ने अभी तक फॉलो नहीं किया है तो प्लीज फॉलो अवस्य करलें। इसके साथ ही नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए वैल आइकन को ऑल पर क्लिक करें ।जिससे आने वाली सभी लेख आप तक पहुचेगी सबसे पहले। 


अन्य टैग-

Indian Geography (भारत का भूगोल) | Most Frequently Asked Questions | By Mainpuri Academy | indian geography | geography |indian geography for upsc | indian geography in hindi | indian geography mcq | india geography




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement