Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

हिंदी साहित्य पुरस्कार और सम्मान।Hindi literary awards and honors

हिंदी साहित्य पुरस्कार और सम्मान।Hindi literary awards and honors by mainpuri classes

हिंदी साहित्य पुरस्कार और सम्मान।Hindi literary awards and honors

नमस्कार दोस्तों, mainpuri classes चैनल में आपका स्वागत है।  दोस्तों इस वीडियो में आपको "डेली करंट अफेयर्स" के महत्वपूर्ण प्रश्न मिलेंगे, जो किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए मुख्य भाग है, "हिंदी साहित्य पुरस्कार और सम्मान" के प्रश्न हैं। जो बैंक, यूपीएसआई, रेलवे, एसएससी जीडी। एमटीएस जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए यह महत्वपूर्ण हो जाता है।  एसएससी, सीजीएल आदि।

ये रहा पहला प्रश्न

सरस्वती सम्मान के तहत कितनी राशि साहित्यकार को प्रदान की जाती है?

(A) 15 लाख रुपये

(B) 7 लाख रुपये

(C) 51 लाख रुपये

(D) 11 लाख रुपये

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।15 लाख रुपये

स्पष्टीकरण:इस सम्मान में शाल, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और 15 लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाती है।


ये रहा दूसरा प्रश्न

वर्ष 2013 साहित्यकार रामदशरथ मिश्र को हिन्दी भाषा के लिए सरस्वती सम्मान उनकी किस रचना के लिए दिया गया?

(A) मैं तो यहाँ हूँ

(B) सनातन

(C) धूल पौधों पर

(D) महुवेषणम

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।मैं तो यहाँ हूँ

स्पष्टीकरण:वर्ष 2021 का बहुचर्चित 'सरस्वती' सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है।यह सम्मान कवि और लेखक रामदरश मिश्र को उनकी काव्यकृति ‘मैं तो यहां हूं के लिए दिया गया।


ये रहा तीसरा प्रश्न

वर्ष 2022 का सरस्वती सम्मान किसे मिला?

(A) वासुदेव मोहि

(B) रामदशरथ 

(C) शिवशंकरी

(D) के.शिवा रेड्डी

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।शिवशंकरी

स्पष्टीकरण:तमिल लेखिका शिवशंकरी को उनकी पुस्तक सुरव्या वामसम के लिए वर्ष 2022 के सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया। तमिल लेखिका शिवशंकरी को उनकी पुस्तक सुरव्या वामसम के लिए वर्ष 2022 के सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया है।


ये रहा चौथा प्रश्न

व्यास सम्मान की स्थापना कब की गई?

(A) 1992 में

(B) 1991 में

(C) 1993 में

(D) 1994 में

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।1991 में

स्पष्टीकरण:व्यास सम्मान भारत में एक साहित्यिक पुरस्कार है, जिसे पहली बार 1991 में प्रदान किया गया था। यह केके बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

व्यास सम्मान से सम्मानित प्रथम लेखक कौन थे?

(A) राम विलास शर्मा

(B) अर्जुन सिंह

(C) यू.आर.राव

(D) रवि विलास शर्मा

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।राम विलास शर्मा

स्पष्टीकरण:पहला व्यास सम्मान पुरस्कार 1991 में राम विलास शर्मा को उनकी पुस्तक - 'भारत के प्राचीन भाषा परिवार और हिंदी' नामक साहित्यिक कृति के लिए दिया गया था।


हिंदी साहित्य पुरस्कार और सम्मान।Hindi literary awards and honors by mainpuri classes

ये रहा छठवाँ प्रश्न

व्यास सम्मान पुरस्कार को 1991 में किसने प्रारंभ किया था?

(A) के.के.विडला फाउंडेशन ने

(B) साहित्य अकादमी फाउंडेशन ने

(C) हिन्दी संस्थान ने

(D) भारतीय ज्ञानपीठ फाउंडेशन ने

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।के.के.विडला फाउंडेशन ने

स्पष्टीकरण:यह पुरस्कार 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया था। यह सम्‍मान पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक द्वारा हिंदी साहित्य के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है।


ये रहा सातवाँ प्रश्न

32वां व्यास सम्मान 2022 रचना पागलखाना के लिए किसको मिला?

(A) ज्ञान चतुर्वेदी को

(B) पुष्पा भारती को

(C) दीपाली अग्रवाल को

(D) नासिरा शर्मा को

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।ज्ञान चतुर्वेदी को

स्पष्टीकरण:प्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी के 2018 के व्यंग्य उपन्यास पागलखाना को 32वें व्यास सम्मान के लिए चुना गया था।


ये रहा आठवाँ प्रश्न

33वां व्यास सम्मान 2023 से किसको सम्मानित किया गया?

(A) ज्ञान चतुर्वेदी

(B) पुष्पा भारती

(C) दीपाली अग्रवाल

(D) नासिरा शर्मा

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।पुष्पा भारती

स्पष्टीकरण:पुरस्कार समिति ने एक और प्रतिष्ठित हिंदी लेखिका, पुष्पा भारती को उनके समीक्षकों द्वारा प्रशंसित 2016 के संस्मरण, यादें, यादें के लिए 33वें व्यास सम्मान पुरस्कार के लिए चुना।


            भारत भारती सम्मान

ये रहा नौवाँ प्रश्न

भारत-भारती सम्मान उत्तर प्रदेश की किस संस्था द्वारा दिया जाता है?

(A) उर्दू संस्थान के द्वारा

(B) संस्कृत संस्थान के द्वारा

(C) हिन्दी संस्थान के द्वारा

(D) हिंदुस्तानी एकेडमी के द्वारा

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।हिन्दी संस्थान के द्वारा

स्पष्टीकरण:यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

भारत-भारती सम्मान की स्थापना कब हुई?

(A) 1980 में

(B) 1981 में

(C) 1982 में

(D) 1984 में

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।1982 में


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

भारत-भारती सम्मान प्राप्त करने वाले प्रथम लेखक कौन हैं?

(A) धर्मवीर भारती

(B) जगदीश गुप्ता

(C) महादेवी वर्मा

(D) नामवर सिंह

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।महादेवी वर्मा

स्पष्टीकरण:महादेवी वर्मा 1982 में भारत -भारती पुरस्कार की पहली प्राप्तकर्ता थीं।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

भारत-भारती पुरस्कार 2020 किसे दिया गया था?

(A) पांडे शशिभूषण सीतांशु

(B) डॉक्टर रामनाथ त्रिपाठी

(C) आनन्द प्रकाश दीक्षित

(D) उषा किरण

इस प्रश्न का सही जवाब है।A। पांडे शशिभूषण सीतांशु

स्पष्टीकरण:उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने वर्ष 2020 के पुरस्कारों के लिए हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानन्द गुप्त की अध्यक्षता में हुई पुरस्कार समिति की बैठक में सर्वोच्च भारत भारती सम्मान के लिए पांडेय शशिभूषण शीतांशुको चुना गया।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

भारत-भारती पुरस्कार 2021 किसे दिया गया?

(A) डॉक्टर सूर्य वाला

(B) डॉक्टर रामनाथ त्रिपाठी

(C) आनन्द प्रकाश दीक्षित

(D) उषा किरण

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।डॉक्टर रामनाथ त्रिपाठी

स्पष्टीकरण:संस्थान का सर्वोच्च भारत भारती सम्मान दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के भूतपूर्व प्रोफेसर डॉ. रमानाथ त्रिपाठी को दिया गया


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सबसे बड़ा पुरस्कार कौन-सा है?

(A) साहित्य अकादमी

(B) मूर्तिदेवी पुरस्कार

(C) भारत-भारती सम्मान

(D) व्यास सम्मान

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।भारत-भारती सम्मान

स्पष्टीकरण:भारत भारती उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।


हिंदी साहित्य पुरस्कार और सम्मान।Hindi literary awards and honors by mainpuri classes

ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

भारत-भारती पुरस्कार में कितनी धनराशि प्रदान की जाती है?

(A) 10 लाख रुपये

(B) 8 लाख रुपये

(C) 4 लाख रुपये

(D) 5 लाख 2 हजार रुपये

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।5 लाख 2 हजार रुपये

स्पष्टीकरण:पुरस्कार में भारत-भारती सम्मान के रूप में स्मृति चिह्न, अंग वस्त्रम तथा पाँच लाख दो हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है।


यदि आप ने अभी तक हमारा चैनल सब्सक्राइब नहीं किया है तो प्लीज सब्सक्राइब कर लीजिए इस चैनल पर सभी कम्पटीशन के महत्वपूर्ण वीडियो मिलेंगे,तो चलिए वीडियो कंटिन्यू करते हैं


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

मूर्तिदेवी पुरस्कार किस संस्थान द्वारा दिया जाता है?

(A) भारतीय हिन्दी संस्थान के द्वारा

(B) भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार समिति के द्वारा

(C) विडला फाउंडेशन के द्वारा

(D) हिन्दी अकादमी फाउंडेशन के द्वारा

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार समिति के द्वारा

स्पष्टीकरण:"मूर्तिदेवी साहित्य पुरस्कार" की स्थापना भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट द्वारा की गई थी। मूर्तिदेवी पुरस्कार एक लेखक को दिया जाने वाला भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

मूर्तिदेवी पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम लेखक कौन हैं?

(A) सी.के.नागराज राव

(B) मनुभाई पाँचो

(C) विष्णु प्रभाकर

(D) डॉक्टर प्रतिभा राम 

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।सी.के.नागराज राव

स्पष्टीकरण:सबसे पहला मूर्तिदेवी पुरस्कार कन्नड़ लेखक सी. के. नागराज राव को वर्ष 1983 में उनके उपन्यास “पट्टामहादेवी शांतलादेवी” के लिए सम्मानित किया गया था।


ये रहा अठारवाँ प्रश्न

हिन्दी में प्रथम मूर्ति देवी पुरस्कार किसको प्रदान किया गया?

(A) कुवेरनाथ राय (1990)

(B) मुन्नाभाई पाँचो (1985)

(C) विष्णु प्रभाकर (1988)

(D) वीरेंद्र कुमार सखलेचा (1984)

इस प्रश्न का सही जवाब है।D। वीरेंद्र कुमार सखलेचा (1984)

स्पष्टीकरण:वीरेंद्र कुमार सखलेचा एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने 18 जनवरी 1978 से 19 जनवरी 1980 तक मध्य प्रदेश के 10 वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय जनता पार्टी के नेता थे। वह मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से हैं। इन्हे वर्ष 1984 में मूर्तिदेवी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

वर्ष 2019 में मूर्ति देवी पुरस्कार किसे दिया गया?

(A) एम.पी.वीरेन्द्र कुमार

(B) प्रोफेसर कोलकलुरी इनोच

(C) विश्वनाथ प्रताप तिवारी

(D) हरप्रसाद दास

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।विश्वनाथ प्रताप तिवारी

स्पष्टीकरण:डॉक्टर विश्वनाथ प्रसाद तिवारी प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हैं और 2013 से 2017 तक की अवधि के लिए साहित्य अकादमी के अध्यक्ष थे। वे गोरखपुर से प्रकाशित होने वाली 'दस्तावेज' नामक साहित्यिक त्रैमासिक पत्रिका के संस्थापक-संपादक हैं। यह पत्रिका रचना और आलोचना की विशिष्ट पत्रिका है, जो 1978 से नियमित प्रकाशित हो रही है। 


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

मूर्ति देवी पुरस्कार में कितनी धनराशि प्रदान की जाती है?

(A) 5 लाख रुपये

(B) 4 लाख रुपये

(C) 8 लाख रुपये

(D) 10 लाख रुपये

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।4 लाख रुपये

स्पष्टीकरण:मूर्तिदेवी पुरस्कार भारतीय ज्ञानपीठ समिति के द्वारा दिया जानेवाला प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान है। पुरस्कार में चार लाख रूपए, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और वाग्देवी की प्रतिमा दी जाती है।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

प्रथम बार शलाका सम्मान का सम्मान पाने वाले व्यक्ति कौन थे?

(A) डॉक्टर रामविलास शर्मा

(B) विष्णु प्रभाकर

(C) जावेद अख्तर

(D) विश्वनाथ त्रिपाठी

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।डॉक्टर रामविलास शर्मा

स्पष्टीकरण:वर्ष 1986-87 के लिए पहला शलाका सम्मान साहित्यकार डॉ. रामविलास शर्मा को दिया गया


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

शलाका का सम्मान पुरस्कार में कितनी धनराशि दी जाती है?

(A) 5 लाख

(B) 4 लाख

(C) 8 लाख

(D) 10 लाख

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।5 लाख

स्पष्टीकरण:हिन्दी अकादमी प्रतिवर्ष एक श्रेष्ठतम साहित्यकार को शलाका सम्मान से सम्मानित करती है। सम्मान स्वरूप, 5 लाख रुपये की धनराशि, प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिह्‌न आदि प्रदान किये जाते हैं।


हिंदी साहित्य पुरस्कार और सम्मान।Hindi literary awards and honors by mainpuri classes


ये रहा तेइसवाँ प्रश्न

वर्ष 2017-18 में शलाका सम्मान किसको मिला?

(A) डॉक्टर रामविलास शर्मा

(B) विष्णुप्रभाकर

(C) जावेद अख्तर

(D) विश्वनाथ त्रिपाठी

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।जावेद अख्तर

स्पष्टीकरण:सुप्रसिद्ध कवि और शायर जावेद अख्तर को दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी द्वारा वर्ष 2017-18 का सर्वोच्च 'शलाका सम्मान' दिया गया है। सम्मान स्वरूप उन्हें पांच लाख रुपये, प्रशस्ति-पत्र, ताम्रपत्र और शॉल भेंट किया जाता है।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

शलाका सम्मान किसको दिया जाता है?

(A) भारतीय हिंदी संस्थान

(B) भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार समिति

(C) विडला फाउंडेशन 

(D) हिंदी अकादमी फाउंडेशन

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।हिंदी अकादमी फाउंडेशन


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

वर्ष 2018-19 में शलाका सम्मान किसे दिया गया?

(A) डॉक्टर रामविलास शर्मा

(B) जावेद अख्तर

(C) विष्णु प्रभाकर

(D) विश्वनाथ त्रिपाठी

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।विश्वनाथ त्रिपाठी

स्पष्टीकरण:दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी प्रख्यात हिंदी साहित्यकार एवं आलोचक डॉक्टर विश्वनाथ त्रिपाठी को को 2018-19 शलाका सम्मान से सम्मानित मिया गया।


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

58वां 2023 का ज्ञानपीठ पुरस्कार किस प्रदान किया जाएगा?

(A) जगद्गुगुरु रामभद्राचार्य

(B) गुलजार

(C) A व B दोनों

(D) गीता प्रेस गोरखपुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।A व B दोनों

स्पष्टीकरण:प्रसिद्ध गीतकार गुलजार व संस्कृत विद्वान जगद्गुगुरु रामभद्राचार्य को वर्ष 2023 के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार होगा। चित्रकूट में तुलसी पीठ के संस्थापक रामभद्राचार्य प्रसिद्ध हिन्दू आध्यात्मिक गुरू और 250 से अधिक पुस्तकों के लेखक है। गुलजार हिंदी सिनेमा में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए पहचाने जाते हैं।उन्हें 2002 में साहित्य अकादमी पुरस्कार,2004 में पद्म भूषण और 2013 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार व पांच राष्ट्रीय  फ़िल्म पुरस्कार मिल चुके हैं


हमारा यह ब्लॉग आप को कैसा लगा आप हमें कमेन्ट कर अवस्य बताएं।और आप साइट पर पहली बार आये हैं तो प्लीज फॉलो करना ना भूलें। लेख पसन्द हो तो शेयर व कमेन्ट भी करें।धन्यवाद।आप का दिन शुभ हो।


अन्य टैग:-

हिंदी साहित्य एवं पुरस्कार,साहित्य अकादमी पुरस्कार,हिंदी साहित्य पुरस्कार,पुरस्कार और सम्मान 2023,हिंदी साहित्य पुरस्कार latest,हिंदी साहित्य के मुख्य पुरस्कार,हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार trick,सम्मान एवं पुरस्कार up police gk,प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान,महत्वपूर्ण पुरस्कार एवं सम्मान 2021,साहित्य अकादमी पुरस्कार हिन्दी भाषा,भारत भारती पुरस्कार,हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार-2020,ज्ञानपीठ पुरस्कार,पुरस्कार व सम्मान,सरस्वती सम्मान 2023 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement