Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भारत के प्रसिद्ध लोकनृत्य।Famous folk dances of India.

 भारत के प्रसिद्ध लोकनृत्य।Famous folk dances of India.

भारत के प्रसिद्ध लोकनृत्य।Famous folk dances of India.

 प्रिय मित्रो mainpuri classes में आप का स्वागत है दोस्तो इस लेख में 'भारत के प्रमुख लोकनृत्य' से सम्बंधित प्रश्नो को लिया गया है।यदि आप कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो याद लेख आप के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। यदि लेख पसन्द आये तो प्लीज फॉलो करना ना भूलें।

ये रहा पहला प्रश्न

भरत नाट्यम की उत्पत्ति किस राज्य में हुई थी?

(RRB 2019,SSC CPO 2021)

(A) केरल

(B) तमिलनाडु

(C) गुजरात

(D) ओडिसा

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।तमिलनाडु

स्पष्टीकरण:-भरतनाट्यम की उत्पत्ति तमिलनाडु से हुई। भरतनाट्यम सबसे पुराना भारतीय शास्त्रीय नृत्य है और इसकी उत्पत्ति भारत के तमिलनाडु राज्य में सैकड़ों साल पहले हुई थी। यह नृत्य रूप दक्षिण भारत के धार्मिक विषयों और आध्यात्मिक विचारों को व्यक्त करता है। 


ये रहा दूसरा प्रश्न

निम्न में से कौन-सा यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त नृत्य का एक रूप है?(SSC 2021,RRB 2019)

(A) गिद्दा

(B) डालखाई

(C) भांगड़ा

(D) कालबेलिया

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।कालबेलिया

स्पष्टीकरण:-यूनेस्को ने 2010 में कालबेलिया लोक गीतों और नृत्य को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया है ।


ये रहा तीसरा प्रश्न

निम्न में से कौन-सा नृत्य मुख्य रूप से भगवान जगन्नाथ को समर्पित है?(SSC MTS 2021,RRB 2019)

(A) मणिपुरी नृत्य

(B) सत्रीया

(C) कथक

(D) ओडिसी

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।ओडिसी

स्पष्टीकरण:-ओडिसी नृत्य जगन्नाथ मंदिर के अनुष्ठानों और परंपराओं का एक अभिन्न अंग है। मंदिर में नटमंदिर नामक एक समर्पित नृत्य कक्ष है, जहां त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों के दौरान ओडिसी प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं।इसके अलावा ओड़िशा के अन्य नृत्य हैं-छऊ,संबलपुरी नृत्य,


भारत के प्रसिद्ध लोकनृत्य।Famous folk dances of India.Mainpuri classes

ये रहा चौथा प्रश्न

मोहिनीअट्टम एक पारंपरिक नृत्य है,इस नृत्य की उत्पत्ति भारत के किस राज्य में हुई है?

(SSC CPO 2019,SSC CGL)

(A) केरल

(B) पश्चिम बंगाल

(C) आंध्र प्रदेश

(D) असम

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।केरल

स्पष्टीकरण:-''मोहिनीअट्टम'' की लोकप्रियता 20वीं शताब्दी के प्रारम्भिक दशकों में आजकल के त्रिचुर और पालघाट जिलों को मिलाकर क्षेत्र तक सीमित थी । उसका उद्भव केरल के मन्दिरों में हुआ।इसके मुख्य कलाकार सुनंदा नायर, कलामंडलम कल्याणीकुट्टी अम्मा, पल्लवी कृष्णन, गोपिका वर्मा मोहिनीअट्टम से संबंधित कुछ प्रसिद्ध हस्तियां।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

केरल में सवार्धिक प्रचलित शास्त्रीय नृत्य कौन-सा है?

(SSC CGL 2021,RRB 2019)

(A) कुचिपुड़ी

(B) कथकली

(C) मोहिनीअट्टम

(D) भरतनाट्यम

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।कथकली

स्पष्टीकरण:-कथकली भारतीय नृत्य नाटक का एक रूप है। इसकी उत्पत्ति 17वीं शताब्दी के दौरान केरल में हुई थी।कथकली के लिए प्रयुक्त गीतों की भाषा मलयालम और संस्कृत का मिश्रण होती है जिसे मणिप्रवलम कहा जाता है।प्रसिद्ध कलाकार-रागिनी देवी, शांता राव, रीता गांगुली, कृष्णा नायर, गोपीनाथ राघवन


ये रहा छठवाँ प्रश्न

कुचीपुड़ी किस राज्य की नृत्य शैली है?

(SSC CPO 2021,SSC MTS 2022)

(A) केरल

(B) आंध्र प्रदेश

(C) तमिलनाडु

(D) कर्नाटक

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।आंध्र प्रदेश

स्पष्टीकरण:-कूचिपूड़ी आंध्र प्रदेश, भारत की प्रसिद्ध  नृत्य शैली है। यह पूरे दक्षिण भारत में प्रसिद्ध है। इस नृत्य का नाम कृष्णा जिले के दिवि तालुक में स्थित  कुचिपुड़ी गाँव के ऊपर पड़ा, जहाँ के रहने वाले ब्राह्मण इस पारंपरिक नृत्य का अभ्यास करते थे।17वीं शताब्दी में, वर्तमान कुचिपुड़ी शैली को सिद्धेंद्र योगी नामक एक वैष्णव कवि द्वारा विकसित किया गया


भारत के प्रसिद्ध लोकनृत्य।Famous folk dances of India.Mainpuri classes


ये रहा सातवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है?

(SSC 2021,SSC CPO 2022)

(A) सत्रीया

(B) कूड़ियाट्टम

(C) कथकली

(D) कथक

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।कथक

स्पष्टीकरण:- कथक के एक शास्त्रीय नृत्य रूप है जो उत्तर प्रदेश के उत्तर भारत में उत्पन्न हुआ था और हिंदू कथाओं, महाभारत और रामायण से महाकाव्य कथाओं को चित्रित करने के लिए कथक या कथाकार के रूप में जाना जाता है।


ये रहा आठवाँ प्रश्न

सत्रीया शास्त्रीय नृत्य किस राज्य से सम्बंधित है?

(SSC CGL2021,SSC CPO 2020-2021)

(A) केरल

(B) बिहार

(C) असम

(D) ओडिशा

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।असम

स्पष्टीकरण:-15वीं शताब्‍दी ईस्‍वी में असम के महान वैष्‍णव संत और सुधारक श्रीमंत शंकरदेव द्वारा सत्रिया नृत्‍य को वैष्‍णव धर्म के प्रचार हेतु एक शक्तिशाली माध्‍यम के रूप में परिचित कराया गया । बाद में यह नृत्‍य शैली एक विशिष्‍ट नृत्‍य शैली के रूप में विकसित व विस्‍तारित हुई ।असम के अन्य लोकप्रिय नृत्य बिहू नृत्य और बागुरुम्बा, नृत्य आदि शामिल हैं


ये रहा नौवाँ प्रश्न

शास्त्रीय नृत्य मणिपुरी का सम्बंध है?

(SSC MTS 2018,SSC CPO 2020)

(A) मिजोरम

(B) मेघालय

(C) मणिपुर

(D) नागालैंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।मणिपुर

स्पष्टीकरण:-मणिपुरी नृत्य भारत का प्रमुख शास्त्रीय नृत्य है। इसका नाम इसकी उत्पत्तिस्थल (मणिपुर) के नाम पर पड़ा है।गुरु बिपिन, जो नृत्य के शिक्षक, निर्देशक और कोरियोग्राफर थे, को अक्सर 'मणिपुरी नृत्य का जनक' माना जाता है।इसके अन्य नृत्य रास, संकीर्तन और थंग-ता प्रमुख हैं।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

निम्न में से कौन-सा लोकनृत्य लक्षद्वीप से सम्बंधित है?

(SSC CHSL 2020,SSC CPO 2021)

(A) लावा

(B) अलुयट्टू

(C) मोयाशाई

(D) लेशलपट्टू

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।लावा

स्पष्टीकरण:-लावा लक्षदीप का लोक नृत्य है। यह मुख्य रूप से लक्षद्वीप के पुरुषों द्वारा किया जाने वाला एक लोक नृत्य है, जो उत्सव के अवसरों पर नृत्य की एक प्रसिद्ध पारंपरिक शैली है। 'लावा' शब्द संगीत, गीत और लय के सुंदर भावों को दर्शाता है। लावा नृत्य लक्षद्वीप मिनिकॉय द्वीप पर सबसे लोकप्रिय नृत्य है।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

निम्न में से कौन-सा दक्षिण मालाबार में लोकप्रिय मुखौटा नृत्य है?(SSC CGL 2020,SSC CPO 2021)

(A) तेशलपतु

(B) छऊ

(C) बिहू

(D) कुम्मत्तिकाली

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।कुम्मत्तिकाली

स्पष्टीकरण:-कुम्मट्टिकली को कुम्मत्तिकली के रूप में भी जाना जाता है, जो केरल का एक रंगीन मुखौटा नृत्य है जो त्रिशूर जिले, पलक्कड़ जिले और दक्षिण मालाबार के कुछ हिस्सों में प्रचलित है।अन्य प्रचलित नृत्य-मोहिनीअट्टम और कथकली।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

पोवदास नृत्य शैली निम्न में से किस राज्य से सम्बंधित है?

(SSC CHSL 2022)

(A) केरल

(B) महाराष्ट्र

(C) गुजरात

(D) राजस्थान

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।महाराष्ट्र

स्पष्टीकरण:-सही उत्‍तर महाराष्ट्र है। पोवदास नृत्य शैली महाराष्ट्र राज्य से जुड़ी हुई है। पोवड़ा मराठी गाथागीत रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं।महाराष्ट्र के लोकप्रिय अन्य नृत्य-डांडिया,ठुमरी,दादरा,तमाशा


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

चेराव नृत्य किस राज्य का पारंपरिक नृत्य है?

(SSC CGL 2020,SSC CHSL 2022)

(A) असम

(B) अरुणाचल प्रदेश

(C) सिक्किम

(D) मिजोरम

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।मिजोरम

स्पष्टीकरण:-चेराव या बांस नृत्य मिजोरम का एक पारंपरिक नृत्य है। इसे मिजोरम के सबसे पुराने नृत्यों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह नृत्य एक अनुष्ठान से उत्पन्न हुआ है। इस नृत्य शैली में बांस को जमीन पर क्षैतिज या क्रॉस बनाकर रखा जाता है।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तराखंड राज्य का एक नृत्य रूप है?(SSC CPO 2021)

(A) रूफ

(B) कुटियाट्टम

(C) छोलिया

(D) थेरुकुथु

इस प्रश्न का सही जवाब है। C।छोलिया

स्पष्टीकरण:-छोलिया नृत्य तलवार नृत्य है, जिसका अर्थ कुमाऊंनी जनजाति की मार्शल आर्ट परंपराओं को चित्रित करना है।नर्तक कुमाऊं के योद्धाओं की तरह कपड़े पहनते हैं और शरीर के विधिवत तालमेल के साथ नकली तलवार की लड़ाई में संलग्न होते हैं।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

दशहरा उत्सव के दौरान किया जाने वाला बिरागासो नृत्य किस राज्य के विशेष स्थान रखता है?

(SSC MTS 2022,SSC CPO 2021)

(A) सिक्किम

(B) असम

(C) ओड़िशा

(D) कर्नाटक

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।कर्नाटक

स्पष्टीकरण:-वीरगासे कर्नाटक का नृत्य रूप है।यह मैसूर में हुए दशहरा उत्सव में देखे जाने वाले नृत्यों में से एक है। यह नृत्य त्योहारों पर और अक्सर श्रावण और कार्तिक के हिंदू महीनों के दौरान किया जाता है।कर्नाटक के कुछ प्रमुख लोक नृत्य 'यक्षगान' और 'गुड़िया कुनिथा' नृत्य हैं।


भारत के प्रसिद्ध लोकनृत्य।Famous folk dances of India.Mainpuri classes


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

निम्न में से किस नृत्य का सम्बंध पश्चिम बंगाल से नहीं है?

(SSC MTS 2020,SSC CHSL 2021)

(A) गम्भीरा

(B) धाली

(C) जात्रा

(D) घूमर

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।घूमर

स्पष्टीकरण:-घूमर राजस्थान का एक लोकप्रिय लोक नृत्य है जो राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करता है।घगरा राजस्थानी महिलाओं की लंबी स्कर्ट को कहा जाता है।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य रूप मार्सल आर्ट प्रथाओं से लिया गया है?(SSC CPO 2020,SSC CGL 2021)

(A) झोरा

(B) बिहु

(C) घूमर 

(D) छऊ

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।छऊ

स्पष्टीकरण:-छाऊ एक अर्ध-शास्त्रीय भारतीय नृत्य है जिसमें नृत्य के साथ-साथ मार्शल आर्ट के चरणों और तकनीकों को शामिल किया गया है।इस नृत्य में सम्प्रिक प्रथा तथा नृत्य का मिश्रण हैं और इसमें लड़ाई की तकनीक एवं पशु कि गति और चाल को प्रदर्शित करता हैं।


ये रहा अठारवाँ प्रश्न

घेरिया नृत्य किस राज्य से सम्बंधित है?

(RRB 2019,SSC CGL 2021)

(A) महाराष्ट्र

(B) हरियाणा

(C) गुजरात

(D) पंजाब

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।गुजरात

स्पष्टीकरण:-घेरिया नृत्य, गुजरात राज्य के अंतर्गत आता है। गुजरात के आदिवासी लोग चमकीले रंग के कपड़े पहनकर, गेंदे के फूलों की माला और पारंपरिक गहने पहनकर 'घेरिया' लोक नृत्य करते हैं।गरबा, गरबी और रास जैसे नृत्य रूपों के साथ 'बांसुरी'गुजरात के अन्य नृत्य है


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

माधुरी लोकनृत्य किस राज्य से सम्बंधित है?

(SSC MTS 2021,SSC CHSL 2019)

(A) हरियाणा

(B) उत्तर प्रदेश

(C) तेलंगाना

(D) उत्तराखंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।C।तेलंगाना

स्पष्टीकरण:-उमजी और इंट्रावेली जंगलों में रहने वाली जनजातियाँ, जो दक्षिण भारत में तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद जिले में पाई जाती हैं, एक लोक नृत्य करती हैं जिसे मथुरी के नाम से जाना जाता है।तेलंगाना राज्य के अन्य नृत्य:गुसाडी नृत्य, ढिम्सा नृत्य, लंबाडी नृत्य, पेरिनी शिवतांडवम और दप्पू नृत्य।


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से कौन-सा नृत्य हिमाचल प्रदेश में लोकप्रिय है?(RRB 2019,SSC CPO 2020)

(A) थोरा

(B) रोन्फ

(C) लाहौ

(D) नाटी 

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।नाटी

स्पष्टीकरण:-नाटी नृत्य हिमाचल प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध लोक नृत्य है। लोगों का एक समूह इसे संगीतकारों के साथ करता है।यह चैत्र और वैशाख (अप्रैल-मई) के महीने में विशु मेले के दौरान किया जाता है।हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय नृत्य:लोकप्रिय नृत्य राक्षस (राक्षस), कायांग, बाकायंग, बनयांगचू, जटारू कायांग, छोहारा, शांड और शाबू, लंग-दर-मा, नाटी, झांझर, झूर, गी और रासा हैं।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

ममिता नृत्य का सम्बंध किस राज्य से है?

(SSC CHSL 2021,SSC CPO 2020)

(A) छत्तीसगढ़

(B) त्रिपुरा

(C) असम

(D) ओड़िशा

इस प्रश्न का सही जवाब है।B।त्रिपुरा

स्पष्टीकरण:-ममिता नृत्य त्रिपुरा, भारत का एक नृत्य है। यह त्रिपुरी लोगों के फसल उत्सव, ममता महोत्सव में किया जाता है।त्रिपुरा के नृत्य-ममिता नृत्य, गोरिया नृत्य, होजागिरी नृत्य, लेबांग नृत्य।


भारत के प्रसिद्ध लोकनृत्य।Famous folk dances of India.Mainpuri classes


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

भांड पाथेर निम्न में से किस राज्य का एक नृत्य है?

(SSC CGL 2022,SSC MTS 2022)

(A) कश्मीर

(B) गोवा

(C) उत्तराखंड

(D) सिक्किम

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।कश्मीर

स्पष्टीकरण:-भांड पाथेर कश्मीर क्षेत्र का पारंपरिक नृत्य नाटक है। भांड पाथेर कश्मीर का सदियों पुराना पारंपरिक लोक नाट्य है।कश्मीर के अन्य लोकनृत्य हैं-बच्चा नगमा, भांड जशन, भांड पाथेर, दुमहाल, हाफिजा, कुद, रौफ, वुगी-नचुन।


ये रहा तेइसवाँ प्रश्न

अलुयट्टू लोकनृत्य का सम्बंध किस राज्य से है?

(RRB 2019,SSC MTS 2022,SSC CPO 2021)

(A) नागालैंड

(B) केरल

(C) तेलंगाना

(D) गोवा

इस प्रश्न का सही जवाब है।A।नागालैंड

स्पष्टीकरण:-अलुयट्टू लोकनृत्य नागालैंड का लोकप्रिय नृत्य है।नागालैंड के प्रमुख लोक नृत्यों में मोदस, बांस नृत्य, अग्रिशुकुला, तितली नृत्य, अलयुत्तु, सदल केकई, चंगाई नृत्य, कूकी नृत्य, लेशालतु, खम्बा लिम, मयूर नृत्य, मोयनाशो, रेंग्मा, सेचा और कुकुई कुचो, शंकराई और मोयाशाई, युद्ध नृत्य और जेलियांग नृत्य आदि शामिल हैं।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

बिरहोर नृत्य किस राज्य का एक आदिवासी लोकनृत्य है?

(RRB 2019,SSC CPO 2020)

(A) पंजाब

(B) उत्तर प्रदेश

(C) हिमाचल प्रदेश

(D) झारखंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।झारखंड

स्पष्टीकरण:-बिरहोर नृत्य झारखंड का एक आदिवासी लोक नृत्य है। बिरहोर एक आदिवासी समुदाय है जो पूरे झारखंड राज्य में फैला हुआ है और वे मुख्य रूप से इस नृत्य शैली का प्रदर्शन करते हैं। झारखंड के अन्य लोकप्रिय नृत्यों में मुंडारी नृत्य, सरहुल, बाराओ, कर्म मुंडा, अग्नि, मंदाना झूमर, पाइका, फगुआ, झिटका, रंगा।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

निम्न में से कौन-सा मेघालय का एक नृत्य है?

(SSC CHSL 2020,SSC CPO 2021,2020)

(A) चेराव

(B) दलखाई

(C) रंगमा

(D) लाहो

इस प्रश्न का सही जवाब है।D।लाहो

स्पष्टीकरण:लहो नृत्य मेघालय का एक लोक नृत्य है।आदिवासी समुदाय इन त्योहारों को मनाने के लिए समूहों में इकट्ठा होते हैं।मेघालय में पारन आदिवासी समुदाय के बीच लाहो नृत्य शैली बहुत प्रसिद्ध है।इसे चिपिया नृत्य के नाम से भी जाना जाता है।लाहो इन उत्सव समारोहों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है



प्रिय दोस्तो उपरोक्त सभी प्रश्न किसी ना किसी परीक्षाओं में आये हुए प्रश्न है,इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक समझें और गम्भीरता से अध्ययन करें। लेख पसन्द हो तो प्लीज फॉलो करना ना भूलें,और ऊनी राय कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं।धन्यवाद

प्रिय दोस्तो mainouri classes में आप का स्वागत है।दोस्तो इस ब्लॉग में "भारत के महत्वपूर्ण लोकनृत्य" के विषय में बताया गया है। ये बो प्रश्न है जो किसी न किसी परीक्षाओं में पूछे गए है,जैसे एसएससी एमटीएस, एसएससी सीजीएल,आरआरबी, एसएससी सीपीओ, इस लिए ये प्रश महत्वपूर्ण बन जाते हैं


टाइटल

भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य|Dances to India|Folk dance of india|IMP MCQs

अन्य टैग

Indian Dance for exam | lok nritya | shashtriya nritya | pramukh lok nritya | pramukh shashtriya nirtya | lok nirtya by crazy gk trick | shashtriya nritya by crazy gk trick | भारत के लोक नृत्य प्रतियोगी परीक्षा के लिए | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement