Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भारतीय इतिहास सामान्य अध्ययन । Indian History General Studies

भारतीय इतिहास सामान्य अध्ययन | Indian History General Studies

भारतीय इतिहास सामान्य अध्ययन । Indian History General Studies

प्रिय दोस्तो mainpuri classes ब्लॉग के एक और लेख में आप का स्वागत है। दोस्तो इतिहास से जुड़ी जानकारी जो सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, TET इत्यादि के लिए उपयोगी है। भारतीय इतिहास के सभी सामान्य ज्ञान के सवाल जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते हैं। यदि लेख पसन्द आये तो लाइक , शेयर और फॉलो अवस्य करें। तो चलिए टेस्ट शुरू करते हैं।

ये रहा पहला प्रश्न

भारत में पोलो खेल का प्रचलन किया ?

(ए) मुगलों ने

(बी) यूनानियों ने

(सी) अफगानियों ने

(डी) तुर्की ने

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। तुर्की ने

स्पष्टीकरण: भारत में पोलो खेल की शुरुआत तुर्कों के भारत आगमन से माना जाता है।12 सौ 10 ई. में गुलाम वंश का प्रथम शासक और भारत में मुहम्मद गोरी का उत्तराधिकारी कुतुबद्दीन ऐबक की पोलो खेलते समय ही घोड़े से गिरकर मृत्यु हो गई, जो भारत में पोलो खेल के आगमन का एतिहासिक प्रमाण है।


ये रहा दूसरा प्रश्न

निम्नलिखित में से किस संगीत वाद्य को हिन्दू-मुस्लिम गान वाद्यों का सबसे श्रेष्ठ मिश्रण माना गया है ?

(ए) वीणा

(बी) ढोलक

(सी) सारंगी

(डी) सितार

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। सितार

स्पष्टीकरण: सितार, वीणा और ईरानी तंबूरा (हिंदू-मुस्लिम शैली) का मिश्रण है। इसका आविष्कार अमीर खुसरो ने किया था।


ये रहा तीसरा प्रश्न

कबीर के गुरु कौन थे ?

(ए) नामदेव

(बी) वल्लभाचार्य

(सी) रामानंद

(डी) रामानुज

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। रामानंद

स्पष्टीकरण: संत कबीर ने अपना आध्यात्मिक प्रशिक्षण रामानंद नामक गुरु से प्राप्त किया। कबीर 15वीं सदी के रहस्यवादी, कवि और संत थे।


ये रहा चौथा प्रश्न

भक्त तुकाराम कौन-से मुगल सम्राट के समकालीन थे ?

(ए) अकबर

(बी) जहाँगीर

(सी) औरंगजेब

(डी) बाबर

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। जहाँगीर

स्पष्टीकरण: तुकाराम का जन्म 1608 में और मृत्यु 1649 में हुई , जबकि जहाँगीर ने 1605 से 1627 तक शासन किया।इसका मतलब यह है कि तुकाराम जहांगीर के शासनकाल के दौरान जीवित और सक्रिय थे।तुकाराम एक मराठी भक्ति कवि और भगवान कृष्ण के भक्त थे।



ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

अद्वैतवाद के सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे ?

(ए) रामानुज

(बी) मध्वाचार्य

(सी) विवेकानंद

(डी) शंकराचार्य

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। शंकराचार्य

स्पष्टीकरण: अद्वैत विचारधारा के संस्थापक शंकराचार्य है, उसे शांकराद्वैत भी कहा जाता है। शंकराचार्य मानते हैं कि संसार में ब्रह्म ही सत्य है, जगत् मिथ्या है, जीव और ब्रह्म अलग नहीं हैं।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

किस संत ने ईश्वर को अपने पास अनुभव करने के लिए नृत्य एवं गीतों को माध्यम बनाया ?

(ए) शंकर देव

(बी) ज्ञान देव

(सी) चंडी दास

(डी) चैतन्य महाप्रभु

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। चैतन्य महाप्रभु


ये रहा सातवाँ प्रश्न

ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गाँधी को जो उपाधि दी ही और जिसे उन्होंने असहयोग आंदोलन में वापस कर दिया था, वह थी ?

(ए) कैसर-ए-हिन्द

(बी) राय बहादुर

(सी) द राइट ऑनरेबल

(डी) कैसर-ए-हिन्द

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। कैसर-ए-हिन्द

स्पष्टीकरण: ब्रिटिश सरकार द्वारा महात्मा गांधी को दी गई उपाधि, जो उन्होंने असहयोग आंदोलन के दौरान त्याग दी थी, कैसर-ए-हिंद थी।


भारतीय इतिहास सामान्य अध्ययन | Indian History General Studies.Mainpuri classes


ये रहा आठवाँ प्रश्न

भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन किसने तैयार किया था ?

(ए) एनी बेसेंट

(बी) सरोजनी नायडू

(सी) पिंगली वेंकैया

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। पिंगली वेंकैया

स्पष्टीकरण: भारत का राष्ट्रीय ध्वज 1921 में पिंगली वेंकैया द्वारा डिज़ाइन किया गया था। यह केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग वाला तिरंगा झंडा था, जिसके बीच में अशोक चक्र बना हुआ था। राष्ट्रीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

व्यक्तिगत सत्याग्रह में विनोबा भावे को प्रथम सत्याग्रही चुना गया था, दूसरा सत्याग्रही कौन था ?

(ए) डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद

(बी) पंडित जवाहर लाल नेहरू

(सी) सरदार बल्लभ भाई पटेल

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। पंडित जवाहर लाल नेहरू

स्पष्टीकरण: व्यक्तिगत सत्याग्रह सीमित, प्रतीकात्मक और अहिंसक प्रकृति का था और सत्याग्रही चुनने का काम महात्मा गांधी पर छोड़ दिया गया था। यह आंदोलन 17 अक्टूबर 1940 को शुरू हुआ। विनोबा भावे पहले सत्याग्रही थे, जवाहरलाल नेहरू दूसरे सत्याग्रही थे, ब्रह्मदत्त तीसरे सत्याग्रही थे।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

लार्ड हार्डिंग ने बंगाल विभाजन किस वर्ष रद्द किया ?

(ए) 1905 ई. में

(बी) 1907 ई. में

(सी) 1911 ई. में

(डी) 1912 ई. में

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। 1911 इशवी में

स्पष्टीकरण: लॉर्ड हार्डिंग ने 1911 में बंगाल के विभाजन को रद्द कर दिया था।1911 में ब्रिटिश भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था।घोषणा के बावजूद, विभाजन पहले ही बंगाल के मुसलमानों और हिंदुओं के बीच एक सांप्रदायिक विभाजन करने में सफल रहा।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

अलीपुर बमकांड में अरविंद घोष का बचाव किस वकील ने किया था ?

(ए) बी सी पाल

(बी) चित्तरंजन दास

(सी) भूलाभाई देसाई

(डी) मोतीलाल नेहरू

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। चित्तरंजन दास

स्पष्टीकरण: यह मुकदमा मई 1908 से मई 19 सौ9 के बीच कोलकाता के अलीपुर सेसन न्यायालय में चला जिसमें अरवि न्द घोष उनके भाई बारिन घोष एवं 37 अन्य बंगाली राष्ट्रवादियों को आरोपी बनाया गया था। इन दोषियों की वकालत चित्तरंजन दास ने किया।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

मुस्लिम लीग का प्रथम अध्यक्ष कौन था ?

(ए) आगा खाँ

(बी) हसन खाँ

(सी) हमीद खाँ

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। आगा खाँ

स्पष्टीकरण: सुल्तान मुहम्मद शाह (आगा खान ) को मुस्लिम लीग का पहला मानद अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, हालांकि वह ढाका के उद्घाटन सत्र में शामिल नहीं हुए थे।


भारतीय इतिहास सामान्य अध्ययन | Indian History General Studies.Mainpuri academy


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

एतामाद-उद्-दौला का मकबरा आगरा में किसने बनवाया ?

(ए) नूरजहाँ

(बी) अकबर

(सी) शाहजहाँ

(डी) जहाँगीर

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। नूरजहाँ

स्पष्टीकरण: इतामाद-उद-दौला का मकबरा आगरा में यमुना के किनारे स्थित है। इसका निर्माण सम्राट जहाँगीर की पत्नी मुगल बेगम नूरजहाँ ने करवाया था। इतामाद-उद-दौला के मकबरे को अक्सर ताजमहल का एक प्रारूप माना जाता है।


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

मुगलकाल में निम्नलिखित बंदरगाहों में से किसको बाबुल मक्का कहा जाता है ?

(ए) भड़ौच

(बी) सूरत

(सी) खम्भात

(डी) कालीकट

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। सूरत

स्पष्टीकरण: मुगल काल के दौरान सूरत के बंदरगाह को 'बाबुल मक्का' या मक्का गेट कहा जाता था। यह उपाधि सूरत को व्यापार और वाणिज्य में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण दी गई थी, जो मक्का सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से व्यापारियों को आकर्षित करती थी।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ ?

(ए) 21 अप्रैल 1529

(बी) 21 अप्रैल 1526

(सी) 20 अप्रैल 1527

(डी) 15 अप्रैल 1526

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 21 अप्रैल 15 सौ 26

स्पष्टीकरण: पानीपत का पहला युद्ध 21, अप्रैल 1526 को लड़ा गया था और इसने इस इलाके में मुग़ल साम्राज्य की नींव रखी। यह उन पहली लड़ाइयों मे से एक थी जिसमें बारूद, आग्नेयास्त्रों और मैदानी तोपखाने को लड़ाई में शामिल किया गया था।


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

भारत में ग्रांड ट्रंक रोड बनवायी थी ?

(ए) शेरशाह सूरी ने

(बी) हुमायूँ ने

(सी) अशोक ने

(डी) अकबर ने

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। शेरशाह सूरी ने

स्पष्टीकरण: ग्रांड ट्रंक रोड को 16वीं शताब्दी का शासक शेर शाह सूरी द्वारा बनाया गया था । इसे "सदाक - ए - आज़म" के नाम से जाना जाता था। सड़क भारत को मध्य एशिया से जोड़ती थी और अंतर्देशीय व्यापार के लिए महत्वपूर्ण थी।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

गुजरात विजय की यादगार में अकबर ने किसका निर्माण कराया था ?

(ए) बुलंद दरवाजा

(बी) सिद्दी बशीर

(सी) जामा मस्जिद

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। बुलंद दरवाजा

स्पष्टीकरण: अकबर ने गुजरात पर अपनी जीत के उपलक्ष्य में बुलंद दरवाजा बनवाया। यह दुनिया का सबसे ऊंचा प्रवेश द्वार है और मुगल वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

पानीपत की दूसरी लड़ाई निम्नलिखित में से किसके बीच हुई थी ?

(ए) राजपूत और मुगल

(बी) सिकंदर और आदिल शाह

(सी) बाबर और इब्राहिम लोदी

(डी) अकबर और हेमू

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। अकबर और हेमू

स्पष्टीकरण: पानीपत का दूसरा युद्ध 5 नवम्बर 1556 को उत्तर भारत के हिंदू शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (लोकप्रिय नाम- हेमू ) और अकबर की सेना के बीच पानीपत के मैदान में लड़ा गया था।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

'दिन-ए-इलाही' नामक नया धर्म किसके द्वारा शुरू किया गया था ?

(ए) जहाँगीर

(बी) शाहजहाँ

(सी) हुमायूँ

(डी) अकबर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। अकबर

स्पष्टीकरण: दीन-ए-इलाही को 1582 ईस्वी में अकबर द्वारा प्रतिपादित किया गया था. इसे तौहीद-ए-इलाही के नाम से भी जाना जाता था. दीन-ए-इलाही को 1582 ईस्वी में अकबर द्वारा प्रतिपादित किया गया था.


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

मुगल प्रशाशन व्यवस्था में मनसबदारी प्रणाली को किसने प्रारंभ किया ?

(ए) जहाँगीर

(बी) अकबर

(सी) शाहजहाँ

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। अकबर

स्पष्टीकरण: मंसब की प्रथा का आरंभ सर्वप्रथम अकबर ने सन् 1575 में किया। 'जात' से तात्पर्य मंसबदार की उस स्थिति से था जो उसे प्रशासकीय पदश्रेणी में प्राप्त थी। उसका वेतन भी उसी अनुपात में उन वेतन सूचियों के आधार पर जो कि उस समय लागू थीं निर्धारित होता था


भारतीय इतिहास सामान्य अध्ययन | Indian History General Studies.Mainpuri classes


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

अपने काल का महान संगीतज्ञ तानसेन किसके दरबार में थे ?

(ए) बहादुरशाह

(बी) जहाँगीर

(सी) शाहजहाँ

(डी) अकबर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। अकबर

स्पष्टीकरण: तानसेन मुगल सम्राट अकबर के दरबार के प्रसिद्ध संगीतकार थे। वे हिंदुस्तानी संगीत के जाने-माने गायक थे। वह दरबार के नवरत्नों में से एक थे। उनके गुरु सूफी संत मोहम्मद गौस थे।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

मुगल काल की राजभाषा कौन थी ?

(ए) हिन्दी

(बी) फारसी

(सी) अरबी

(डी) उर्दू

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। फारसी

स्पष्टीकरण: मुगल साम्राज्य की आधिकारिक भाषा फारसी थी क्योंकि पहला मुगल सम्राट बाबर अफगानिस्तान से आया था। फारसी ईरान की मूल भाषा है और अफगानिस्तान में भी इसका प्रयोग (बोलचाल की भाषा) किया जाता था।


ये रहा तेइसवां प्रश्न

सती प्रथा की भर्त्सना करनेवाला मुगल सम्राट था ?

(ए) अकबर

(बी) जहाँगीर

(सी) बाबर

(डी) हुमायूँ

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। अकबर

स्पष्टीकरण: अकबर ने भले ही सती प्रथा को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित नहीं किया गया। अगर महिला खुद चाहे तो सती प्रथा को अनुमति दी जा सकती थी। अकबर ने झरोखा दर्शन की प्रथा शुरू की, जिसमें सम्राट अपने महल की बालकनी से अपनी प्रजा को खुद को दिखाता है। इस प्रथा को औरंगजेब ने बंद कर दिया था।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

किस युद्ध से भारत में मुगल राज्य की नीवं पड़ी ?

(ए) तालीकोटा का युद्ध

(बी) प्लासी का युद्ध

(सी) हल्दीघाटी का युद्ध

(डी) पानीपत का प्रथम युद्ध

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। पानीपत का प्रथम युद्ध

स्पष्टीकरण: पानीपत का प्रथम युद्ध (21 अप्रैल, 1526 ई.) इब्राहिम लोदी एवं बाबर के बीच हुआ, जिसमें बाबर विजयी हुआ। इस प्रकार भारत में मुगल राज्य की नींव पड़ी।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से किसने अकबर की जीवन-कथा लिखी थी ?

(ए) अबुल फजल

(बी) बीरबल

(सी) फैजी

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। अबुल फजल

स्पष्टीकरण: अकबरनामा मुग़ल बादशाह अकबर के दरबारी विद्वान् अबुल फ़ज़ल द्वारा लिखा गया इतिहास प्रसिद्ध ग्रंथ है। 'अकबरनामा' का शाब्दिक अर्थ है- "अकबर की कहानी"।


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

हुमायूँनामा किसने लिखा था ?

(ए) मुमताज महल

(बी) रोशनआरा बेगम

(सी) गुलबदन बेगम

(डी) जहाँआरा बेगम

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। गुलबदन बेगम

स्पष्टीकरण: गुलबदन बेगम बाबर की बेटी थी। उसे अपने सौतेले भाई हुमायूं के जीवन चित्रण हुमायूं नामा की लेखक के रूप में जाना जाता है।


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

अकबर के शासन में महाभारत का फारसी भाषा मेअनुवाद किया गया था, वह किस नाम से जाना जाता है ?

(ए) रज्मनामा

(बी) अकबरनामा

(सी) इकबालनामा

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। रज्मनामा

स्पष्टीकरण: रज़्मनामा महाभारत का फ़ारसी अनुवाद है जो कि मुग़ल बादशाह अकबर के समय में करवाया गया था। 1574 में अकबर ने फ़तेहपुर सीकरी में मकतबख़ाना शुरू किया। कश्मीर के शासक जैनुलाब्दीन ने राज तरंगिणी को फारसी में अनुवादित करवाया था।


भारतीय इतिहास सामान्य अध्ययन | Indian History General Studies.Mainpuri classes


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

अकबर के शाशन काल में भूराजस्व सुधारों के लिए कौन उत्तरदायी थी ?

(ए) टोडरमल

(बी) बिहारीमल

(सी) जयसिंह

(डी) बीरबल

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। टोडरमल

स्पष्टीकरण: अकबर के शासनकाल में राजा टोडरमल द्वारा एक मानकीकृत राजस्व प्रणाली की शुरूआत महत्वपूर्ण थी, जिसने भ्रष्टाचार को कम किया और दक्षता को बढ़ाया।


ये रहा उन्तीसवाँ प्रश्न

अकबर द्वारा बनवाए गए उपासना-भवन का क्या नाम था ?

(ए) इबादतखाना

(बी) बुलंद दरवाजा

(सी) दिवान-ए-खास

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। इबादतखाना

स्पष्टीकरण: इबादतखाना 1575 ई में मुगल सम्राट अकबर द्वारा फतेहपुर सीकरी में विभिन्न धार्मिक आधारों के आध्यात्मिक नेताओं को इकट्ठा करने के लिए एक सभा भवन बनाया गया था ताकि शिक्षाओं पर चर्चा की जा सके।


ये रहा तीसवाँ प्रश्न

किसने मुगल साम्राज्य की राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित की ?

(ए) बहादुरशाह

(बी) अकबर

(सी) शाहजहाँ

(डी) जहाँगीर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। शाहजहाँ

स्पष्टीकरण: शाहजहाँ का जन्म प्रिंस शिहाब-उद-दीन मुहम्मद खुर्रम के रूप में हुआ था, उनके नाम का अर्थ फ़ारसी भाषा में "हर्षित" है।उनके दादा "अकबर महान" ने उन्हें "खुर्रम" नाम दिया।वे स्मारक ताजमहल के प्रवर्तक थे, लाहौर में मोती मस्जिद- अब पाकिस्तान में, दिल्ली की जामा मस्जिद, आगरा किले की क्षेत्र और दिल्ली का वज़ीर खान मस्जिद लाल किला।उनके शासनकाल के दौरान, मुगल राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था।


ये रहा 31वाँ प्रश्न

अकबर के युवावस्था में उसका संरक्षक था ?

(ए) फैजी

(बी) अबुल फजल

(सी) वैरम खाँ

(डी) हेमू

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। वैरम खाँ

स्पष्टीकरण: अकबर ने बैरम खान के संरक्षण में शासन शुरू किया क्योंकि उसे 13 साल की उम्र में शासक बना दिया गया था


ये रहा 32वाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से किस स्थान पर नादिरशाह ने चढाई नहीं की थी ?

(ए) करनाल

(बी) कन्नौज

(सी) दिल्ली

(डी) लाहौर

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। कन्नौज


ये रहा 33वाँ प्रश्न

राजा बीरबल की उपाधि किसे दी गई थी ?

(ए) बनमाली दास

(बी) राजा भगवान दास

(सी) महेश दास

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। महेश दास

स्पष्टीकरण: महेश दास,जो बीरबल के नाम से अधिक प्रसिद्ध हैं, मुगल बादशाह अकबर के दरबार में प्रमुख वज़ीर और अकबर के परिषद के नवरत्नों में से एक थे। उनका जन्म मध्यप्रदेश के सीधी जिले के घोघरा ग्राम में महर्षि कवि के वंशज भट्ट ब्राह्मण परिवार में हुआ था वह बचपन से ही तीव्र बुद्धि के थे।


ये रहा 34वाँ प्रश्न

किस मुगल शासक का दो बार राज्यभिषेक हुआ ?

(ए) शाहजहाँ

(बी) औरंगजेब

(सी) अकबर

(डी) जहाँगीर

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। औरंगजेब

स्पष्टीकरण: औरंगजेब ने आगरा पर कब्ज़ा कर लिया और आनन-फ़ानन में 31 जुलाई 1658 को आलमगीर की उपाधि से अपना राज्याभिषेक करवाया था। देवराय के युद्ध में सफल होने के बाद उसने 5 जून 1659 को दोबारा अपना राज्याभिषेक करवाया, इस प्रकार औरंगजेब पहला और आखिरी मुगल बादशाह था, जिसका दो बार राज्याभिषेक हुआ।


ये रहा 35वाँ प्रश्न

शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है ?

(ए) लाहौर

(बी) दिल्ली

(सी) आगरा

(डी) सासाराम

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। सासाराम

स्पष्टीकरण: शेर शाह सूरी का मकबरा भारत के बिहार राज्य के सासाराम शहर में है। मकबरा बिहार के एक पठान सम्राट शेर शाह सूरी की याद में बनाया गया था, जिसने मुगल साम्राज्य को हराया और उत्तरी भारत में सूरी साम्राज्य की स्थापना की।


ये रहा 36वाँ प्रश्न

अकबर का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था ?

(ए) कालानौर

(बी) सीकरी

(सी) आगरा

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। कालानौर  

स्पष्टीकरण: भारत के तीसरे मुग़ल सम्राट अकबर का राज्याभिषेक 1556 में 13 वर्ष की आयु में पंजाब के कलानौर में हुआ था। उनके पिता हुमायूं के मुख्यमंत्री बैरम खान ने उनका राज्याभिषेक किया था।


प्रिय दोस्तो हमारा यह लेख आप को कैसा लगा आप हमें कमेंट करके अवस्य बताएं। और आप ने हमारा ब्लॉग अभी तक फॉलो नहीं किया है, तो प्लीज फॉलो करलें और लेख अंत तक अवस्य पढ़ें। लेख पसन्द हो तो लाइक,शेयर भी करें। धन्यवाद


भारतीय इतिहास सामान्य अध्ययन | Indian History General Studies | indian history GK


सामान्य अध्ययन

घटनाचक्र भारतीय इतिहास

घटना चक्र सामान्य अध्ययन पुरवा लोकन

भारतीय इतिहास

आधुनिक भारत का इतिहास

सामान्य अध्यन

यूथ कॉम्पिटिशन टाइम्स 3100 सामान्य अध्ययन संपूर्ण इतिहास

आधुनिक भारतीय इतिहास

भारतीय इतिहास हिंदी में

प्राचीन भारत का इतिहास

इतिहास घटना चक्र

मध्यकालीन भारत का इतिहास

आधुनिक भारत इतिहास

इतिहास

सामान्य भूगोल

सामान्य ज्ञान

भारतीय संस्कृति

संपूर्ण इतिहास

इतिहास के प्रश्न

भारत,प्राचीन भारत

प्राचीन भारत घटना चक्र

न्यज चैनल

indian history

Crazy GK Trick

modern indian history

general studies

general studies for govt exams

Top Trending GK

indian history for govt exams

general studies for upsc

medieval indian history

indian history in english

south indian history

CHURU CLASSES

modern indian history upsc

history of india

history

Xmart Study 2.0

how to become a engineer in india

general studies for ssc cgl

general studies paper 1,ancient indian history

indian history study iq

Free GK Quiz 2.0

general studies for govt jobs

railway general studies

indian history gk

indian history gk questions

indian history gk question

Ravi Study IQ GK

indian history gk questions and answers

indian history gk in english

indian history gk quiz

indian history gk english

indian history

NEXT EXAM

indian history gk for competitive exams

indian history mcq

history of india

history gk questions

modern history of india

modern history gk

indian history gk mcq

lucent gk indian history

indian history in english

history important question


#सामान्य अध्ययन

#घटनाचक्र भारतीय इतिहास

#आधुनिक भारत का इतिहास

#भारतीय इतिहास हिंदी में

#indian history

#modern indian history

#general studies for govt exams

#general studies for upsc

#general studies for ssc cgl

#indian history study iq

#indian history mcq

#indian history gk quiz

#lucent gk indian history

#history important question

#


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement