Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

मध्यकालीन इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न।Important Questions of Medieval History।

मध्यकालीन इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न।Important Questions of Medieval History।

मध्यकालीन इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न।Important Questions of Medieval History।


प्रिय दोस्तो mainpuri classes blog के एक और लेख में आप का स्वागत है। दोस्तो इतिहास से जुड़ी जानकारी जो सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, TET इत्यादि के लिए उपयोगी है। भारतीय इतिहास के सभी सामान्य ज्ञान के सवाल जो अक्सर परीक्षा में पूछे जाते हैं। यदि लेख पसन्द आये तो लाइक , शेयर और फॉलो अवस्य करें। तो चलिए टेस्ट शुरू करते हैं।

ये रहा पहला प्रश्न

हड़प्पा सभ्यता की खोज किसने की थी ?

(ए) दयाराम साहनी

(बी) राखलदास बनर्जी

(सी) एम. एम. वत्स

(डी) अन्य

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। दयाराम साहनी

स्पष्टीकरण: हड़प्पा सभ्यता सिंधु नदी के तट पर स्थित थी ।इस सभ्यता के प्रमुख स्थल हड़प्पा, मोहनजो-दारो, धोलावीरा और राखीगढ़ी थे। ये स्थल पूर्वोत्तर अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित थे। राय बहादुर दयाराम साहनी ने 1920 में हड़प्पा सभ्यता की खोज की।


ये रहा दूसरा प्रश्न

वह शासक जिसने एक सच्चे जैन मुनि की तरह उपवास के द्वारा शरीर त्याग दिया कौन था ?

(ए) बिन्दुसार

(बी) अशोक

(सी) चन्द्रगुप्त मौर्य

(डी) अन्य

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। चन्द्रगुप्त मौर्य

स्पष्टीकरण: चंद्रगुप्त मौर्य जैन धर्म के अंतिम मुकुट धारी( शासक )मुनि हुए । अपने अंत समय में चंद्रगुप्त मौर्य जैन मुनि भद्रबाहु के साथ श्रवणबेलगोला चले गए । वहीं चंद्र गिरी पहाड़ी पर उन्होंने 297 ईसा पूर्व मे काया क्सेश (उपवास) के द्वारा अपना शरीर त्याग कर दिया ।


ये रहा तीसरा प्रश्न

तराइन का प्रथम युद्ध (1191 ई.) किसके मध्य लड़ा गया ?

(ए) मुहम्मद गौरी और भीम

(बी) मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज तृतीय

(सी) मुहम्मद गौरी और जयसिंह

(डी) मुहम्मद गौरी और अजयपाल

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। मुहम्मद गौरी और पृथ्वीराज तृतीय

स्पष्टीकरण: तराइन का युद्ध अथवा तरावड़ी का युद्ध युद्धों (1191 और 1192) की एक ऐसी शृंखला है, जिसने पूरे उत्तर भारत को मुस्लिम नियंत्रण के लिए खोल दिया। ये युद्ध मोहम्मद ग़ौरी (मूल नाम: मुईज़ुद्दीन मुहम्मद बिन साम) और अजमेर तथा दिल्ली के चौहान (चहमान) राजपूत शासक पृथ्वी राज तृतीय के बीच हुये।


ये रहा चौथा प्रश्न

बंगाल को मुगल साम्राज्य से पृथक् कर स्वतन्त्र किया ?

(ए) मुर्शिद कुली खाँ

(बी) सआदत खाँ

(सी) सरफराज खाँ

(डी) अन्य

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। मुर्शिद कुली खाँ

स्पष्टीकरण: बंगाल धीरे-धीरे मुर्शिद कुली खाँ के अधीन मुगल नियंत्रण से अलग हो गया।मुर्शिद कुली खाँ ने खुद को बंगाल का नवाब घोषित किया।उसने अपनी राजधानी को ढाका से मुर्शिदाबाद स्थानांतरित कर दिया।मुर्शीद कुली खाँ, जिन्हें मोहम्मद हादी के नाम से भी जाना जाता है और सूर्य नारायण मिश्रा के रूप में जन्में, बंगाल के पहले नवाब थे, जिन्होंने 1717 से 1727 तक सेवा की।


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

विधवा पुनर्विवाह कानून कब बना ?

(ए) 1853 ई. में

(बी) 1856 ई. में

(सी) 1863 ई. में

(डी) 1865 ई. में

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 18 सौ 56 ई. में

स्पष्टीकरण: 16 जुलाई 1856 को पारित हिंदू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम 1856 , अधिनियम 15, 1856 ने ईस्ट इंडिया कंपनी शासन के तहत भारत के सभी न्यायालयों में विधवाओं के पुनर्विवाह को वैध बना दिया।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

अंग्रेजों ने 'फूट डालो और शासन करो' की नीति कब अपनाई ?

(ए) 1877 इशवी में

(बी) 1833 इशवी में

(सी) 1858 इशवी में

(डी) 1799 इशवी में

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। 18 सौ 58 इशवी में

स्पष्टीकरण: अंग्रेजो द्वारा फूट डालो और शासन करो की नीति 1858 ई. में अपनाई गई थी। अंग्रेजों द्वारा फूट डालो और शासन करो की नीति को अपनाने का उद्देश्य साम्राज्य विस्तार करना था। इस नीति की सहायता से अंग्रेजों ने भारत की जनता को जाति और धर्म के आधार पर बांट दिया था।


ये रहा सातवाँ प्रश्न

इंगलैण्ड में गृहयुद्ध कितने वर्षों तक चला था ?

(ए) चार वर्ष

(बी) सात वर्ष

(सी) दो वर्ष

(डी) दस वर्ष

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। सात वर्ष


ये रहा आठवाँ प्रश्न

आर्य भारत में कहाँ से आए थे ?

(ए) पश्चिम एशिया से

(बी) पूर्व एशिया से

(सी) केन्द्रीय एशिया से

(डी) दक्षिण एशिया से

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। केन्द्रीय एशिया से

स्पष्टीकरण: अधिकांश इतिहासकारों के अनुसार, आर्य लगभग 1500 ईसा पूर्व मध्य एशिया से आए थे, जिसे एंड्रोनोवो संस्कृति भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि मध्य एशिया में बहुत प्राचीन काल में फारसी, भारतीय, यूनानी और रोमन एक साथ रहते होंगे।


ये रहा नौवाँ प्रश्न

किस अवधि में रामायण एवं महाभारत की रचना हुई थी ?

(ए) सिन्धु घाटी अवधि में

(बी) द्रविड़ अवधि में

(सी) वैदिक अवधि में

(डी) आर्य अवधि में

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। आर्य अवधि में

स्पष्टीकरण: उत्तर वैदिक काल को महाकाव्य युग या आर्य अवधि काल भी कहा जाता है। इस अवधि के दौरान दो महान महाकाव्य, रामायण और महाभारत लिखे गए थे।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

गुप्त समाज की स्थापना किसने की थी ?

(ए) हर्षवर्धन

(बी) चन्द्रगुप्त

(सी) समुद्रगुप्त

(डी) ब्रह्यगुप्त

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। चन्द्रगुप्त

स्पष्टीकरण: श्रीगुप्त (शासनकाल 240 – 280 ई.) गुप्त साम्राज्य का संस्थापक राजा थे। श्रीगुप्त के बाद उनके पुत्र घटोत्कच शासक बने। इस वंश का प्रथम प्रतापी राजा चंद्रगुप्त प्रथम था जिसने एक विशाल साम्राज्य की स्थापना की।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

पानीपत की दूसरी लड़ाई किनके बीच हुई थी ?

(ए) वैग्म खान और हेमू

(बी) अकवर और मिर्जा हकीम

(सी) अकवर और वैग्म खान

(डी) अकवर और राणा प्रताप

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। वैग्म खान और हेमू

स्पष्टीकरण: पानीपत का दूसरा युद्ध 5 नवम्बर 1556 को उत्तर भारत के हिंदू शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (लोकप्रिय नाम- हेमू ) और अकबर की सेना के बीच पानीपत के मैदान में लड़ा गया था। अकबर के सेनापति खान जमान और बैरम खान के लिए यह एक निर्णायक जीत थी।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

मुहम्मद गौरी कहाँ का शासक था ?

(ए) अफगानिस्तान

(बी) इराक

(सी) परशिया

(डी) तुर्की

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। अफगानिस्तान

स्पष्टीकरण: शहाब-उद-दीन मुहम्मद ग़ोरी 12वीं शताब्दी का अफ़ग़ान सेनापति था जो 1202 ई. में ग़ोरी साम्राज्य का शासक बना। सेनापति की क्षमता में उसने अपने भाई ग़ियास-उद-दीन ग़ोरी (जो उस समय सुल्तान था) के लिए भारतीय उपमहाद्वीप पर ग़ोरी साम्राज्य का बहुत विस्तार किया और उसका पहला आक्रमण मुल्तान (1175 इशवी) पर था।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

मस्तानी किस शासक की प्रेयसी थी ?

(ए) वाजीराव पेशवा

(बी) नाना साहब

(सी) शाहू महराज

(डी) शेरशाह

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। वाजीराव पेशवा

स्पष्टीकरण: मस्तानी (मृत्यु : 1740 ई०) पेशवा बाजीराव प्रथम की दूसरी पत्नी थी। व बुंदेलखंड के महाराज छत्रसाल और उसकी मुस्लिम रैखेल की पुत्री थीं 


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

बिहार प्रदेश को किस मुस्लिम शासक ने सर्वप्रथम जीता था ?

(ए) वावर

(बी) खिलजी

(सी) तुगलक

(डी) चंगेज खान

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। खिलजी

स्पष्टीकरण: बिहार का प्रथम विजेता मोहम्मद-बिन-बख्तियार खिलजी था। तुगलक और फिर मुगलों ने खिलजी का अनुसरण किया। बख्तियार खिलजी एक तुर्क-अफगान सैन्य जनरल थे जो बिहार और बंगाल क्षेत्र की मुस्लिम विजय के नेता थे और बाद में खुद को उनके शासक के रूप में स्थापित किया। उसने 1200 में बिहार पर कब्जा कर लिया।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

मुगलकाल में सर्वप्रथम किस शहर में अंग्रेजों ने अपने कारखाने स्थापित किए ?

(ए) मद्रास

(बी) कलकत्ता

(सी)  मुंबई

(डी) सूरत

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। सूरत

स्पष्टीकरण: सूरत शहर में मुगलकाल में सर्वप्रथम अंग्रेजों ने अपने कारखाने स्थापित किए थे


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

पहली सहायक सन्धि कौन सी थी ?

(ए) रुहेलखण्ड

(बी) निजाम

(सी) अवध

(डी) झाँसी

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। निजाम

स्पष्टीकरण: प्रथम सहायक संधि पर 1798 में हैदराबाद के निजाम ने हस्ताक्षर किया था।भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना के लिए लॉर्ड वेलेजली द्वारा गवर्नर-जनरल (1798-1805) द्वारा उपयोग की जाने वाली सहायकगठबंधनप्रणाली "गैर-हस्तक्षेप नीति" थी।हैदराबाद का निज़ाम '1798 ई. में इस नीति पर हस्ताक्षर करने वाला पहला व्यक्ति था।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

कर्नाटक संगीत का पितामह किसे कहा जाता है ?

(ए) मृत्तुस्वामी दीक्षितर

(बी) त्यागराज

(सी) पुरंदरदास

(डी) स्वाति तिरुपाल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। पुरंदरदास

स्पष्टीकरण: पुरंदर दास को कर्नाटक संगीत के पिता के रूप में सम्मानित किया गया था। कर्नाटक संगीत में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के सम्मान में उन्हें व्यापक रूप से 'संगीत पितामह' के रूप में जाना जाता है।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

किसके शासन काल में प्रथम चीनी यात्री भारत में आया था ?

(ए) समुद्रगुप्त

(बी) चन्द्रगुप्त प्रथम

(सी) हर्षवर्धन

(डी) चन्द्रगुप्त द्वितीय

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। चन्द्रगुप्त द्वितीय

स्पष्टीकरण: फाह्यान चंद्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल के दौरान एक धार्मिक मिशन पर भारत आया थे।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

निम्नलिखित मुगल शासकों में से किसे 'प्रिन्स ऑफ बिल्डर्स' के नाम से पुकारा जाता है ?

(ए) अकबर

(बी) वावर

(सी) शाहजहाँ

(डी) जहांगीर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। शाहजहाँ

स्पष्टीकरण: 'शाहजहाँ' को 'प्रिंस ऑफ़ बिल्डर' के नाम से जाना जाता है, उसी प्रकार, 'समुद्रगुप्त' को 'नपोलियन ऑफ़ इंडिया' के नाम से जाना जाता है।


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

सिख समुदाय के अन्तिम गुरु थे ?

(ए) गुरु अर्जुन देव

(बी) गुरु तेग बहादुर

(सी) गुरु गोविन्द सिंघ

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। गुरु गोविन्द सिंह

स्पष्टीकरण: सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 5 जनवरी 1666 को पटना, बिहार में हुआ था।वे 24 नवंबर 1675 को 9 साल की उम्र में गुरु बन गए। वे सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु थे।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

कुचीपुड़ी नृत्य कहाँ आरम्भ हुआ था ?

(ए) राजस्थान

(बी) आंध्र प्रदेश में

(सी) कर्नाटक

(डी) पंजाब

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। आंध्र प्रदेश में

स्पष्टीकरण: कूचिपूड़ी आंध्र प्रदेश, भारत की प्रसिद्ध नृत्य शैली है। यह पूरे दक्षिण भारत में प्रसिद्ध है। इस नृत्य का नाम कृष्णा जिले के दिवि तालुक में स्थित कुचिपुड़ी गाँव के ऊपर पड़ा, जहाँ के रहने वाले ब्राह्मण इस पारंपरिक नृत्य का अभ्यास करते थे।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

चित्रकला की गांधार शैली का सूत्रपात्र किसके द्वारा किया गया था ?

(ए) शैव सम्प्रदाय

(बी) महायान सम्प्रदाय

(सी) हीनायान सम्प्रदाय

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। महायान सम्प्रदाय

स्पष्टीकरण: चित्रकला की गांधार शैली का सूत्रपात कुषाण काल में महायान सम्प्रदाय द्वारा किया गया। ये बुध्द एवं बोधिसत्व की मूर्ति पूजा में आस्था रखते थे। गांधार कला की विषयवस्तु भारतीय तथा शैली यूनानी-रोमन थी। इसलिये गांधार शैली को ग्रीको - रोमन या हिन्दू - यूनानी कला भी कहा जाता है।


ये रहा तेइसवां प्रश्न

ताजमहल की डिजायन तैयार करने वाला वास्तुकार कौन था ?

(ए) इस्माइल

(बी) उस्ताद ईसा

(सी) मुहम्म्द हुसैन

(डी) शाह अब्बास

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। उस्ताद ईसा


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

बौद्धों के विश्वास के अनुसार गौतम बुद्ध का अगला अवतार किसे माना जाता है ?

(ए) कल्कि

(बी) अत्रेय

(सी) मैत्रेय

(डी) नागार्जुन

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। मैत्रेय

स्पष्टीकरण: बौद्धों के अनुसार गौतम बुद्ध का अगला अवतार मैत्रेय को माना जाता है। मैत्रेय को भविष्य का बुद्ध माना जाता है जो मानवता के लिए ज्ञान और मोक्ष लाने के लिए सुदूर भविष्य में पृथ्वी पर प्रकट होंगे।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

सम्राट अकबर ने निम्नलिखित में से किस महल का निर्माण  फतेहपुर सीकरी में करवाया था ?

(ए) मोतीमहल

(बी) हीरामहल

(सी)  पंचमहल

(डी) रंगमहल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। पंचमहल

स्पष्टीकरण: मुगल बादशाह अकबर ने फतेहपुर सीकरी में पंचमहल का निर्माण करवाया था। पंचमहल, फतेहपुर सीकरी की सबसे महत्वपूर्ण इमारतों में से एक है। पंचमहल का अर्थ है- 'पांच स्तरीय महल' अकबर द्वारा बनवाया गया था।


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

कुतुबुमीनार के पास स्थित  लौह स्तम्भ किस राजा ने बनवाया था ?

(ए) चन्द्रगुप्त द्वितीय

(बी) समुद्रगुप्त

(सी) स्कन्दगुप्त

(डी) रामगुप्त

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। चन्द्रगुप्त द्वितीय

स्पष्टीकरण: लौह स्तम्भ 23 इंच व्यास वाली 23 फीट 8 इंच ऊंची एक संरचना है, जिसे "राजा चंद्र", चंद्रगुप्त द्वितीय द्वारा बनाया गया था, और अब दिल्ली में महरौली में कुतुब परिसर में खड़ा है।


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

स्वामी दयानन्द सरस्वती ने किस समाज की स्थापना की थी ?

(ए) ब्रह्म समाज

(बी) आर्य समाज

(सी) प्रार्थना समाज

(डी) दयानन्द वैदिक समाज

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। आर्य समाज

स्पष्टीकरण: महर्षि दयानन्द सरस्वती आधुनिक भारत के चिन्तक तथा आर्य समाज के संस्थापक थे। उनके बचपन का नाम 'मूलशंकर' था। उन्होंने वेदों के प्रचार-प्रसार के लिए मुम्बई में आर्यसमाज (श्रेष्ट जीवन पद्धति) की स्थापना की।


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से किसने इबादतखाना बनाया है ?

(ए) अकबर

(बी) औरंगजेब

(सी) शाहजहाँ

(डी) जहाँगीर

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। अकबर

स्पष्टीकरण: अकबर ने वर्ष 1575 में इबादतखाना का निर्माण कराया था। यहां वो गुरुवार शाम विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, दार्शनिकों के साथ विचार-विमर्श किया करता था। वर्ष 1582 में सभी धर्मों में समन्वय स्थापित करने को उसने दीन-ए-इलाही की शुरुआत की थी।


ये रहा उन्तीसवाँ प्रश्न

भारत की प्रथम महिला शासक बनी थी ?

(ए) चाँद बीबी

(बी) रजिया बेगम

(सी) रानी लक्ष्मीबाई

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। रजिया बेगम

स्पष्टीकरण: रज़िया सुल्तान दिल्ली सल्तनत की एक मात्र महिला शासक थीं जिन्होंने 13वीं शताब्दी के दौरान भारत में दिल्ली सल्तनत पर शासन किया था। उनका जन्म 1205 में बदायूं में हुआ था, जो वर्तमान भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित एक शहर है।


ये रहा तीसवाँ प्रश्न

टीपू सुल्तान कहाँ का शासक था ?

(ए) हैदराबाद

(बी) अहमद नगर

(सी) मैसूर

(डी) बीजापुर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। मैसूर

स्पष्टीकरण: 18वीं शताब्दी के अन्तिम चरण में हैदर अली का देहावसान एवं टीपू सुल्तान का राज्याभिषेक मैसूर की एक प्रमुख घटना है। अपने पिता हैदर अली के पश्चात 1782 में टीपू सुल्तान मैसूर की गद्दी पर बैठे।


ये रहा 31वाँ प्रश्न

भारत में प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी था ?

(ए) महमूद गजनवी

(बी) कुतुबुद्दीन ऐबक

(सी) महमूद बिन कासिम

(डी) महमूद गोरी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। महमूद बिन कासिम

स्पष्टीकरण: भारत पर पहली बार मुस्लिम आक्रमण 712 ई. में हुआ था। मोहम्मद बिन कासिम ने भारत पर आक्रमण किया और 712 ई. में सिंध प्रांत को जीत लिया।


ये रहा 32वाँ प्रश्न

प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया था ?

(ए) कनिष्क द्वारा

(बी) हर्ष द्वारा

(सी) समुद्र गुप्त द्वारा

(डी) चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा

स्पष्टीकरण: प्रथम भारतीय साम्राज्य चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा स्थापित किया गया था। चंद्रगुप्त मौर्य ने आचार्य चाणक्य के सहयोग से नंदवंश का अंत कर, तथा भारतीयों को यूनानियों की दासता से मुक्ति दिलाकर भारत में सर्वप्रथम एक बड़े साम्राज्य का निर्माण किया।


ये रहा 33वाँ प्रश्न

किसके समाधि के कारण नान्देड़ गुरु द्वारा सिखों द्वारा पवित्र माना जाता है ?

(ए) गुरु अमरदास की

(बी) गुरु अंगद की

(सी) गुरु अर्जुन देव की

(डी) गुरु गोविन्द सिंह की

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। गुरु गोविन्द सिंह की

स्पष्टीकरण: गुरु गोबिंद सिंह की समाधि महाराष्ट्र में नांदेड़ शहर में स्थित है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि उन्होंने इसी स्थान पर अपना प्राण त्याग दिया था। शहर में एक गुरुद्वारा बनाया गया है जिसमें समाधि भी है और 'हजूर साहिब' नाम से चलता है।


ये रहा 34वाँ प्रश्न

विख्यात सोमनाथ मन्दिर को किसने नष्ट किया ?

(ए) मोहम्मद बिन कासिम

(बी) सुल्तान महमूद

(सी) कुतुबुद्दीन ऐबक

(डी) मोहम्म्द गोरी

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। सुल्तान महमूद

स्पष्टीकरण: ग़ज़नवी के सुल्तान महमूद ने भारत देश से धन लूटने के इरादे से देश पर 17 बार आक्रमण किया।यह देश में पहला तुर्की आक्रमण था। उसने 1025 ईशवी में कथियावाड़ के तट पर सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण किया और 1026 ई. में मंदिर नष्ट हो गया।


ये रहा 35वाँ प्रश्न

निम्नलिखित में से कौन सा सबसे पुराना स्मारक है ?

(ए) कुतुबुमीनार

(बी) ताजमहल

(सी) अजन्ता गुफाएं

(डी) खजुराहो

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। अजन्ता गुफाएं

स्पष्टीकरण: अजंता की गुफाएँ महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित सबसे पुराने स्मारक हैं। ये गुफाएँ ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी की हैं। अजन्ता गुफाएँ महाराष्ट्र, भारत में स्थित तकरीबन 29 चट्टानों को काटकर बना है।


ये रहा 36वाँ प्रश्न

सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग पूजा करते थे ?

(ए) पशुपति की

(बी) ब्रह्मा की

(सी) विष्णु की

(डी) इन्द्र की

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। पशुपति की

स्पष्टीकरण: सिंधु घाटी सभ्यता:मुख्य पुरुष देवता पशुपति थे जिन्हें मुहरों में दर्शाया गया था और वह 4 जानवरों से घिरा हुआ है जो कि एक बाघ, एक गैंडा, एक हाथी और एक भैंस और उनके पैरों पर 2 हिरण दिखाई देते हैं। सिंधु घाटी के लोग पीपल के वृक्ष, एक पवित्र वृक्ष की पूजा करते थे। उन्होंने हवन कुंड नामक अग्नि पूजा की भी पूजा की।


ये रहा 37वाँ प्रश्न

त्रिपिटक धार्मिक ग्रन्थ हैं ?

(ए) जैनों के

(बी) हिन्दुओं के

(सी) मुसलमानों के

(डी) बौद्धों के

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। बौद्धों के

स्पष्टीकरण: त्रिपिटक बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, वज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद आदि) मानते हैं। यह बौद्ध धर्म का प्राचीनतम ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संगृहीत है। यह ग्रंथ पालि भाषा में लिखा गया है और विभिन्न भाषाओं में अनुवादित है।


ये रहा 38वाँ प्रश्न

पानीपत की तीसरी लड़ाई कब हुई थी ?

(ए) 1799

(बी) 1761

(सी) 1771

(डी) 1769

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 17 सौ 61

स्पष्टीकरण: पानीपत की तीसरी लड़ाई 1761 में अफगान आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली और पुणे के सदाशिवराव भाऊ पेशवा के तहत मराठों के बीच लड़ा गया था। यह लडाई अहमद शाह अब्दाली ने सदाशिवराव भाऊ को हराकर जीत ली थी। यह हार इतिहास मे मराठों की सबसे बुरी हार थी।


ये रहा 39वाँ प्रश्न

मुगल साम्राज्य की नींव किस लड़ाई के बाद मानी जाती है ?

(ए)  पानीपत की प्रथम लड़ाई

(बी) पानीपत की द्वितीय लड़ाई

(सी) प्लासी की लड़ाई

(डी) बक्सर की लड़ाई

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। पानीपत की प्रथम लड़ाई

स्पष्टीकरण: पानीपत का प्रथम युद्ध 1526 में बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ा गया था।1526 में, काबुलिस्तान के तैमूरी शासक बाबर की मुगल सेना ने दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी की बहुत बड़ी शासक सेना को हरा दिया था।इस युद्ध ने भारत में मुगल वंश की नींव रखी थी।


ये रहा 40वाँ प्रश्न

मुगलवंश की स्थापना भारत में कब हुई ?

(ए) 1455

(बी) 1688

(सी) 1526

(डी) 1822

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। 15 सौ 26

स्पष्टीकरण: मुगल साम्राज्य 1526 में शुरू हुआ, मुगल वंश का संस्थापक बाबर था, अधिकतर मुगल शासक तुर्क और सुन्नी मुसलमान थे. मुगल शासन 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की शुरुआत तक चला और 19 वीं शताब्दी के मध्य में समाप्त हुआ.


ये रहा 41वाँ प्रश्न

प्लासी का युद्ध कब लड़ा गया था ?

(ए) 23 जून, 1757 ई.

(बी) 26 जून, 1756 ई.

(सी) 23 जून, 1759 ई.

(डी) 27 जून, 1757 ई.

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। 23 जून, 17 सौ 57 ईशवी

स्पष्टीकरण: प्लासी का पहला युद्ध 23 जून 1757 को भागीरथी नदी के किनारे 'प्लासी' नामक स्थान में हुआ था जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मुर्शिदाबाद के दक्षिण में 22 मील दूर स्थित है।


ये रहा 42वाँ प्रश्न

बक्सर का युद्ध कब आरम्भ हुआ था ?

(ए) 1783 ई.

(बी) 1763 ई.

(सी) 1793 ई.

(डी) 1563 ई.

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 17 सौ 63 ईशवी

स्पष्टीकरण: बक्सर का युद्ध 22 अक्टूबर 1763 को लड़ा गया था। यह युद्ध अंग्रेजों के लिए महत्वपूर्ण था क्योंकि इसने अंग्रेजों को बंगाल और बिहार का पूर्ण नियंत्रण प्रदान किया।


प्रिय दोस्तो हमारा यह लेख आप को कैसा लगा आप हमें कमेंट कर अवस्य बताएं। और यदि आप ने अभी तक फॉलो नहीं किया है,तो प्लीज फॉलो अवस्य कर लें,और लेख अंत तक अवस्य पढ़ें। लेख पसन्द हो तो लाइक व शेयर करना ना भूलें।धन्यवाद


complete ancient history for ssc | इतिहास के सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न | history of india



ancient history for ssc

ancient history

complete ancient history for ssc

complete ancient history of india

ancient history ssc cgl

complete ancient history

complete ancient history of india in hindi

ancient history in hindi

history for ssc cgl

ancient history of india

ancient history ssc gd

history for ssc

ssc cgl 2022 ancient history

ancient history for ssc cgl

complete ancient history in 1 video

ssc cgl 2023 ancient history

ancient history for upsc

top20 परीक्षा में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न

सबसे ज्यादा बार पूछे जाने वाले प्रश्न

इतिहास के बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न

परीक्षा में सबसे ज्यादा बार पूछे जाने वाले प्रस्न

इतिहास के 500 प्रश्न

इतिहास के बार बार पूछे जाने वाले सवाल

भारतीय इतिहास के 25 महत्वपूर्ण प्रश्न

top 20 ; history (इतिहास ) सबसे ज्यादा बार पूछे जाने वाले प्रश्न |topic wise gk| history gk in hindi

मध्यकालीन इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न || सबसे ज्यादा बार पूछे जाने वाले प्रश्न

history of india

history

indian history

india

modern history of india

history of ancient india

history of the world

colonization of india,the history of india

ancient history of india

medieval history of india

what is the history of india

5000 years history of india


#complete_ancient_history_for_ssc 

#इतिहास_के_सबसे_ज्यादा_पूछे_जाने_वाले_प्रश्न

#ancient_history_for_ssc

#ancient_history

#complete_ancient_history_for_ssc

#complete_ancient_history

#ancient_history_ssc_gd

#ssc_cgl_2023_ancient_history

#what_is_the_history_of_india

#history_of_the_world

#इतिहास_के_500_प्रश्न

#भारतीय_इतिहास_के_25_महत्वपूर्ण_प्रश्न

#सबसे_ज्यादा_बार_पूछे_जाने_वाले_प्रश्न

#top20_परीक्षा_में_सबसे_ज्यादा_पूछे_जाने_वाले_प्रश्न

#ancient_history_for_upsc



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement