Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

सामान्य ज्ञान GK महत्वपूर्ण प्रश्न।General Knowledge GK Important Questions

सामान्य ज्ञान GK महत्वपूर्ण प्रश्न।General Knowledge GK Important Questions

सामान्य ज्ञान GK महत्वपूर्ण प्रश्न।General Knowledge GK Important Questions

प्रिय दोस्तो मैनपुरी अकैडमी चैनल में फिर से आप का स्वागत है। आज के इस लेख में आप को बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न MCQ के माध्यम से मिलने वाले हैं। इस लिए लेख को अंत तक अवस्य पढ़ें। ये सभी प्रश्न परीक्षाओं में आये हुए प्रश्न हैं।इस लिए यह लेख महत्वपूर्ण हो जाता है।तो चलिए टेस्ट शुरू करते हैं।


ये रहा पहला प्रश्न

महाराणा प्रताप के घोड़े का क्या नाम था?

(ए) बादल

(बी) चेतक

(सी) बुलबुल

(डी) तूफान

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। चेतक

स्पष्टीकरण: महाराणा प्रताप मेवाड़ के राजा थे।

वह मुगल सम्राट, अकबर के सबसे बड़े दुश्मन थे।उसने अकबर की सेनाओं के साथ अपने घोड़े चेतक पर हल्दीघाटी का युद्ध लड़ा। परंपरा के अनुसार, चेतक, हालांकि घायल हो गए, प्रताप को सुरक्षित रूप से लड़ाई से दूर ले गए, लेकिन तब उनके घावों के कारण उनकी मृत्यु हो गई।


ये रहा दूसरा प्रश्न

वास्को-डि-गामा भारत कब आया था?

(ए) 1492

(बी) 1498

(सी) 1945

(डी) 1850

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। 14 सौ 98

स्पष्टीकरण: वास्को-डी-गामा ने यूरोप से भारत के लिए नए और सभी समुद्री मार्ग की खोज की और वे 17 मई, 1498 को कालीकट में उतरे। पुर्तगाली नाविक वास्को-डी-गामा समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने वाला प्रथम यूरोपीय यात्री था।


ये रहा तीसरा प्रश्न

रोलेट एक्ट को किस वर्ष पारित किया गया था?

(ए) 1919

(बी) 1920

(सी) 1921

(डी) 1922

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। 1919

स्पष्टीकरण: मार्च 1919 में इसने रोलेट एक्ट पारित किया, भले ही केंद्रीय विधान परिषद के प्रत्येक भारतीय सदस्य ने इसका विरोध किया। इसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर सिडनी रॉलेट की अध्यक्षता वाली राजद्रोह समिति की सिफारिशों के आधार पर सार्वजनिक अशांति को नियंत्रित करने और साजिश को जड़ से खत्म करने के लिए अधिनियमित किया गया था।


ये रहा चौथा प्रश्न

सम्राट अशोक किसके उत्तराधिकारी थे?

(ए) स्कन्द गुप्त

(बी) बिंदुसार

(सी) समुद्रगुप्त

(डी) चंद्रगुप्त मौर्य

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। बिंदुसार

स्पष्टीकरण: अशोक बिंदुसार का उत्तराधिकारी था जोकि मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य का उतराधिकारी था।


सामान्य ज्ञान GK महत्वपूर्ण प्रश्न।General Knowledge GK Important Questions,mainpuri classes


ये रहा पाँचवाँ प्रश्न

कोणार्क मंदिर का निर्माता किसने कराया था?

(ए) राजा कोलूसूंगा ने

(बी) नरसिंग देव प्रथम ने

(सी) विष्णु गोपा ने

(डी) महिपाल ने

इस प्रश्न का सही जवाब है। बी। नरसिंग देव प्रथम ने

स्पष्टीकरण: कोणार्क सूर्य मंदिर पूर्वी ओडिशा के पवित्र शहर पुरी के पास स्थित है। इसका निर्माण राजा नरसिंहदेव प्रथम द्वारा 13वीं शताब्दी ((1238-1264 यशवी) में किया गया था।


ये रहा छठवाँ प्रश्न

बौद्ध गुफाओं के लिए प्रसिद्ध कार्ले किस राज्य में स्थित है?

(ए) महाराष्ट्र

(बी) उत्तर प्रदेश

(सी) मध्यप्रदेश

(डी) उत्तराखंड

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। महाराष्ट्र

स्पष्टीकरण: कार्ले की गुफाएँ भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में कार्ली में चट्टानों को काट कर बनाया गया एक प्राचीन बौद्ध गुफाओं का परिसर है। यह लोनावला से ग्यारह किमी दूर है।


ये रहा सातवाँ प्रश्न

स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर कौन थे?

(ए) राजाजी

(बी) राजेन्द्र प्रसाद

(सी) लार्ड माउंटबेटन

(डी) लार्ड बेवल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। लार्ड माउंटबेटन

स्पष्टीकरण: लॉर्ड माउंट बैटन स्वतंत्र भारत का पहला गवर्नर-जनरल था।उन्होंने 1947 से 1948 तक भारत के गवर्नर-जनरल के रूप में कार्य किया।लॉर्ड माउंट बैटन ब्रिटिश भारत का अंतिम वाइसराय था।लॉर्ड माउंट बैटन के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम तैयार किया गया था।भारत का विभाजन लॉर्ड माउंट बैटन द्वारा तय किया गया था।


ये रहा आठवाँ प्रश्न

गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति किस स्थान पर हुई था?

(ए) बोधगया

(बी) लुंबिनी

(सी) कुशीनगर

(डी) अमरनाथ

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। बोधगया

स्पष्टीकरण: गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुम्बिनी में ईसा पूर्व 563 को हुआ था। 528 ईसा पूर्व वैशाख माह की पूर्णिमा को ही बोधगया में एक वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ।


सामान्य ज्ञान GK महत्वपूर्ण प्रश्न।General Knowledge GK Important Questions,mainpuri classes


ये रहा नौवाँ प्रश्न

चाणक्य का एक अन्य नाम क्या था?

(ए) विष्णुगुप्त

(बी) देव बर्मन

(सी) रामगुप्त

(डी) वृजेश्वर

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। विष्णुगुप्त

स्पष्टीकरण: कौटिल्य और चाणक्य एक ही व्यक्ति है। उपर्युक्त नामों के अलावा उसके और भी कई नामों का उल्लेख मिलता है, जैसे विष्णुगुप्त। कहा जाता है कि उनका मूल नाम विष्णुगुप्त ही था। उनके पिता ने उनका नाम विष्णुगुप्त ही रखा था।


ये रहा दसवाँ प्रश्न

ब्रह्म समाज के संस्थापक कौन थे?

(ए) महात्मा गांधी

(बी) दयानंद सरस्वती

(सी) राजा राममोहन राय

(डी) बाल गंगाधर तिलक

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। राजा राममोहन राय

स्पष्टीकरण: ब्रह्म समाज की स्थापना राजा राममोहन राय ने 1828 में की थी। ब्रह्म समाज का उद्देश्य तत्कालीन हिन्दू समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे - सती प्रथा, बहुविवाह, जाति प्रथा आदि को समाप्त करना था। राजा राममोहन राय ने एकेश्वरवाद पर विश्वास करते हुए मूर्ति पूजा एवं अवतारवाद का विरोध किया।


ये रहा ग्यारहवाँ प्रश्न

अजंता एवं एलोरा की गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं?

(ए) राजस्थान

(बी) गुजरात

(सी) महाराष्ट्र

(डी) केरल

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। महाराष्ट्र

स्पष्टीकरण: अजंता और एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र में स्थित हैं। एलोरा की गुफाएँ, जिन्हें स्थानीय रूप से 'वेरुल लेनि' के नाम से जाना जाता है, औरंगाबाद - चालीसगाँव मार्ग औरंगाबाद के उत्तर-पश्चिम में 30 किलोमीटर की दूरी पर भारतीय राज्य महाराष्ट्र में स्थित है।


ये रहा बारहवाँ प्रश्न

सुभाष चंद्र बोस के पिता का क्या नाम था?

(ए) जानकीनाथ बोस

(बी) एस एन बोस

(सी) जगदीश चंद्र बोस

(डी) सत्येंद्र नाथ बोस

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। जानकीनाथ बोस

स्पष्टीकरण: जानकी नाथ बोस सुभाष चंद्र बोस के पिता जी थे । वे एक प्रसिद्ध वकील थे , पहले वे सरकारी वकील थे पर बाद मैं उन्होंने निजी प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।


ये रहा तेरहवाँ प्रश्न

अंतिम मुगल सम्राट कौन था?

(ए) बावर 

(बी) अकबर

(सी) बहादुर शाह

(डी) जहाँगीर

इस प्रश्न का सही जवाब है। सी। बहादुर शाह जफर

स्पष्टीकरण: बहादुर शाह जफर को 1857 ई के विद्रोह के नेता के रूप में चुना गया था।बहादुर शाह ज़फ़र भारत के अंतिम मुग़ल सम्राट थे।अंततः उन्हें केवल 'दिल्ली के राजा' के रूप में जाना जाता था।उनकी मृत्यु 1862 में रंगून में हुई।उन्हें विद्रोह के सैनिकों द्वारा शहंशाह-ए-हिंदुस्तान (यानी भारत का सम्राट) कहा जाता था।


सामान्य ज्ञान GK महत्वपूर्ण प्रश्न।General Knowledge GK Important Questions,mainpuri classes


ये रहा चौदहवाँ प्रश्न

दीन-ए-इलाही किसके द्वारा प्रचारित किया गया था?

(ए) बाबर

(बी) बहादुर शाह

(सी) हुमायूं

(डी) अकबर

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। अकबर

स्पष्टीकरण: दीन-ए इलाही "ईश्वर का धर्म", 1582 ईस्वी में मुगल सम्राट अकबर द्वारा प्रारंभ की गई धार्मिक मान्यताओं की एक प्रणाली थी।


ये रहा पंद्रहवाँ प्रश्न

सीमांत गांधी किसे कहा जाता है?

(ए) महात्मा गांधी को

(बी) बाल गंगाधर तिलक को

(सी) खान अब्दुल गफ्फार खान को

(डी) मुहम्मद अली जिन्ना को

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। खान अब्दुल गफ्फार खान को

स्पष्टीकरण: ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान (1890 - 20 जनवरी 1988) सीमाप्रांत और बलूचिस्तान के एक महान राजनेता थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और अपने कार्य और निष्ठा के कारण "सरहदी गांधी" (सीमान्त गांधी), "बच्चा खाँ" तथा "बादशाह खान" के नाम से पुकारे जाने लगे।


ये रहा सोलहवाँ प्रश्न

भारत का राष्ट्रीय गीत किसने लिखा?

(ए) मोहम्मद इकवाल

(बी) रविंद्र नाथ चटर्जी

(सी) बंकिमचंद्र चटर्जी

(डी) रविन्द्र नाथ टैगोर

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। बंकिमचंद्र चटर्जी

स्पष्टीकरण: वन्‍दे मातरम गीत बंकिम चन्‍द्र चटर्जी द्वारा संस्‍कृत में रचा गया है; यह स्‍वतंत्रता की लड़ाई में लोगों के लिए प्ररेणा का स्रोत था। इसका स्‍थान जन गण मन के बराबर है।


ये रहा सत्रहवाँ प्रश्न

किस क्रांतिकारी ने खुद से मौत को गले लगाया था?

(ए) भगतसिंह ने

(बी) चन्द्रशेखर आजाद ने

(सी) खुदीराम बोस ने

(डी) रास बिहारी बोस ने

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। चन्द्रशेखर आजाद ने

स्पष्टीकरण: चन्द्रशेखर आजाद स्वयं मौत को गले लगाने वाले क्रांतिकारी थे। चन्द्रशेखर आजाद 27 फरवरी 1931 इशवी को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में मौजूद थे जहाँ अंग्रेजों से मुठभेड़ होने पर अंतिम गोली स्वयं को मार ली थी।


ये रहा अठारहवाँ प्रश्न

बिस्मार्क ऑफ इंडिया किसे कहा जाता है?

(ए) बल्लभ भाई पटेल

(बी) सरोजनी नायडू

(सी) लोकमान्य तिलक

(डी) जवाहरलाल नेहरू

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। बल्लभ भाई पटेल

स्पष्टीकरण: वल्लभभाई पटेल को भारत के लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है। महात्मा गांधी ने वल्लभभाई पटेल को सरदार की उपाधि दी। उन्हें भारत के बिस्मार्क के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि उन्होंने भारत को एकजुट करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।


ये रहा उन्नीसवाँ प्रश्न

स्वंत्रत्रता सैनानी भगतसिंह को किस वर्ष फाँसी दी गई थी?

(ए) 1930 को

(बी) 1931 को

(सी) 1932 को

(डी) 1933 को

इस प्रश्न का सही जवाब है। बी। 1931 को

स्पष्टीकरण: भगत सिंह एक समाजवादी क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें ब्रिटिश शासन के खिलाफ उत्तेजक हिंसा के लिए 23 साल की उम्र में फांसी दी गई थी।23 मार्च, 1931 को, भगत सिंह को अपने साथियों सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु के साथ 21 वर्षीय ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या के लिए फांसी पर लटका दिया गया था।


सामान्य ज्ञान GK महत्वपूर्ण प्रश्न।General Knowledge GK Important Questions,mainpuri classes


ये रहा बीसवाँ प्रश्न

श्रावण बेलगोला किस राज्य में स्थित है?

(ए) कर्नाटक

(बी) उडीसा

(सी) तमिलनाडु

(डी) केरल

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। कर्नाटक

स्पष्टीकरण: श्रवणबेलगोला भारत के कर्नाटक राज्य के हासन ज़िले में स्थित एक नगर है। यह एक प्रसिद्ध जैन तीर्थ है। कन्नड़ में 'वेल' का अर्थ होता है श्वेत, 'गोल' का अर्थ होता है सरोवर। शहर के मध्य में एक सुंदर श्वेत सरोवर के कारण यहां का नाम बेलगोला और फ़िर श्रवणबेलगोला पडा।


ये रहा इक्कीसवाँ प्रश्न

दास वंश की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?

(ए) रजिया सुल्तान

(बी) मोहम्मद गौरी

(सी) कुतुबुद्दीन ऐबक

(डी) महमूद गजनवी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। कुतुबुद्दीन ऐबक

स्पष्टीकरण: दास वंश की स्थापना कुतुब उद-दीन ऐबक द्वारा की गयी।यह वंश 1206 से 1290 तक रहा।यह दिल्ली सल्तनत के रूप में शासन करने वाले राजवंशों में से पहला था।राजवंश तब समाप्त हुआ जब जलाल उद दीन फ़िरोज़ खिलजी ने 1290 में अंतिम मामलुक शासक मुईज़ उद दीन क़ायकाबाद को उखाड़ फेंका।


ये रहा बाइसवाँ प्रश्न

निम्न में से कौन-सा एक इस समूह से सम्बंधित नहीं है?

(ए) बुलंद दरवाजा

(बी) आगरा फोर्ट

(सी) जोधा वाई का महल

(डी) गेटवे ऑफ इंडिया

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। गेटवे ऑफ इंडिया

स्पष्टीकरण: गेटवे ऑफ़ इन्डिया भारत के मुम्बई शहर के दक्षिण में समुद्र तट पर स्थित एक स्मारक है। स्मारक को दिसंबर 1911 में अपोलो बंडर, मुंबई में ब्रिटिश सम्राट राजा-सम्राट जॉर्ज पंचम और महारानी मैरी के प्रथम आगमन की याद में बनाया गया था।


ये रहा तेइसवां प्रश्न

आमेर का किला किस राज्य में स्थित है?

(ए) उत्तर प्रदेश

(बी) राजस्थान

(सी) तेलंगाना

(डी) मध्यप्रदेश

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। राजस्थान

स्पष्टीकरण: आमेर किले का सबसे पहला निर्माण राजा काकिल देव ने 11वीं सदी में शुरू करवाया था, लेकिन बाद में 1592 में राजा मान सिंह ने इसे पूरा करवाया था। आमेर का किला मध्य काल का एक स्मारक है। यह किला अपनी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। राजस्थान के जयपुर में स्थित आमेर का किला भव्य होने के साथ ही खूबसूरत भी है।


ये रहा चौबीसवाँ प्रश्न

माउंट आबू पर्वत किस राज्य में स्थित है?

(ए) छत्तीसगढ़

(बी) आन्ध्र प्रदेश

(सी) मध्यप्रदेश

(डी) राजस्थान

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। राजस्थान

स्पष्टीकरण: राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित अरावली की पहाड़ियों की सबसे ऊँची चोटी पर बसे माउंट आबू की भौगोलिक स्थित और वातावरण राजस्थान के अन्य शहरों से भिन्न व मनोरम है। यह स्थान राज्य के अन्य हिस्सों की तरह गर्म नहीं है। माउंट आबू हिन्दू और जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है।


ये रहा पच्चीसवाँ प्रश्न

निम्न में से किस राज्य की सबसे बड़ी तट रेख है?

(ए) गुजरात

(बी) केरल

(सी) तमिलनाडु

(डी) कर्नाटक

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। गुजरात

स्पष्टीकरण: गुजरात में भारत की सबसे लंबी तट रेखा है। इसकी लंबाई 1,600 किलोमीटर है।


ये रहा छब्बीसवाँ प्रश्न

निम्न में से किस गैस को हास्य गैस भी कहते हैं?

(ए) नाइट्रोजन

(बी) ऑक्सीजन

(सी) नाइट्रिक ऑक्साइड

(डी) नाइट्रस ऑक्साइड

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। नाइट्रस ऑक्साइड

स्पष्टीकरण: नाइट्रस ऑक्साइड, जिसे प्रायः हास गैस (लाफिंग गैस), या एन ओ एक्स कहा जाता है, एक रासायनिक अकार्बनिक यौगिक है, जिसका रासायनिक सूत्र एन टू ओ है।


ये रहा सत्ताईसवाँ प्रश्न

गौतम बुद्ध किस गणराज्य से थे?

(ए) शाक्य

(बी) सौरसेना

(सी) शाबारा

(डी) शिबी

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। शाक्य

स्पष्टीकरण: गौतम बुद्ध उनका जन्म 563 ईस्वी पूर्व के बीच शाक्य गणराज्य की तत्कालीन राजधानी कपिलवस्तु के निकट लुम्बिनी में हुआ था, जो नेपाल में है।


ये रहा अठाइसवाँ प्रश्न

दूषित पानी पीने से कौन-सी बीमारी होती है?

(ए) एनीमिया

(बी) हैजा

(सी) स्कार्बी

(डी) टायफाइड

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। टायफाइड

स्पष्टीकरण: टायफाइड वॉटरबॉर्न यानी दूषित पानी से होने वाली बीमारी है जो खासतौर पर आसपास साफ-सफाई न रखने की वजह से होती है। यह एक ख़तरनाक संक्रामक बीमारी है जो सेलमोनैला टाइफी नाम के बैक्टीरिया के कारण फैलती है।


ये रहा उन्तीसवाँ प्रश्न

राष्ट्रीय आय के लिए किस क्षेत्र का अधिकतम योगदान है?

(ए) सेवा क्षेत्र

(बी) उधोग 

(सी) खनिज

(डी) कृषि

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। सेवा क्षेत्र

स्पष्टीकरण: सेवा क्षेत्र, भारत का सबसे बड़ा क्षेत्र है। अतः सही उत्तर विकल्प 1 है। 2020-21 में,सेवा क्षेत्र के लिए मौजूदा कीमतों पर सकल मूल्य वर्धित (GVA) 96.54 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। भारत के 179.15 लाख करोड़ रुपये के कुल GVA में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 53.89 प्रतिशत है।


सामान्य ज्ञान GK महत्वपूर्ण प्रश्न।General Knowledge GK Important Questions,mainpuri classes


ये रहा तीसवाँ प्रश्न

भारत में पहली फ्रेंच फैक्ट्री कहाँ स्थापित की गई थी?

(ए) चंदन सागौर

(बी) मसूलिपटनस

(सी) सूरत

(डी) पुडुचेरी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। पुडुचेरी

स्पष्टीकरण: फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी के फ्रेंकोइस मार्टिन ने 1674 में पांडिचेरी में एक व्यापारिक केंद्र की स्थापना की। 1674 में, फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी के फ्रांस्वा मार्टिन ने पांडिचेरी में एक व्यापारिक केंद्र की स्थापना की, जो अंततः प्रमुख फ्रांसीसी समझौता बन गया।


ये रहा 31वाँ प्रश्न

अशोक के शिलालेख पर किस लिपि का प्रयोग किया गया?

(ए) संस्कृत

(बी) देवनागरी

(सी) गुरुमुखी

(डी) ब्राह्मी

इस प्रश्न का सही जवाब है।डी। ब्राह्मी

स्पष्टीकरण: अशोक के समस्त शिलालेख, लघुशिला स्तम्भ लेख एवं लघु लेख ब्राह्मी लिपि में उत्कीर्ण हैं।


ये रहा 32वाँ प्रश्न

खिलाफत समिट का गठन कहाँ और कब हुआ था?

(ए) कोलकाता, मार्च 1919

(बी) मुंबई, मार्च 1919

(सी) मुंबई, मार्च 1919

(डी) कोलकाता, मार्च 1920

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। मुंबई, मार्च 1919

स्पष्टीकरण: मार्च 1919 में बॉम्बे में खिलाफत समिति का गठन किया गया था। 1919 में शुरू हुआ खिलाफत आंदोलन, मुसलमानों और हिंदुओं को ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक साझा मंच पर लाया, जो असहयोग आंदोलन का सबसे महत्वपूर्ण कारण था


ये रहा 33वाँ प्रश्न

भारत का सबसे बड़ा सौर शक्ति संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया?

(ए) कामुती

(बी) जैसलमेर

(सी) नागर कॉयल

(डी) भादला

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। कामुती

स्पष्टीकरण: तमिलनाडु के कामुती में सौर ऊर्जा संयंत्र हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा संयंत्र बन गया। 648 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने की क्षमता के साथ, संयंत्र में 2.5 मिलियन व्यक्तिगत सौर मॉड्यूल शामिल हैं और इसमें 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल हैं।


ये रहा 34वाँ प्रश्न

पश्चिम व पूर्वी घाटों का मिलन कहाँ होता है?

(ए) कार्डोमोम की पहाड़ियों में

(बी) अन्नामलाई की पहाड़ियों में

(सी) नीलगिरी पहाड़ियों में

(डी) पलानी की पहाड़ियों में

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। नीलगिरी पहाड़ियों में

स्पष्टीकरण: पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट का मिलन स्थल नीलगिरी है। पूर्वी घाट भारत के दक्षिण में पूर्वी समुद्र तट के समानान्तर फैला हुआ है जबकि पश्चिमी घाट दक्षिण भारत के पश्चिमी समुद्र तट के सहारे फैला हुआ है।


ये रहा 35वाँ प्रश्न

भारत छोड़ो आंदोलन के समय इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कौन था?

(ए) क्लेमेंट इटली

(बी) चर्चिल

(सी) चैबरलेन

(डी) इनमें से कोई नहीं

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। चर्चिल


ये रहा 36वाँ प्रश्न

भारत में सर्वाधिक न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है?

(ए) गोवा

(बी) सिक्किम

(सी) अरुणाचल प्रदेश

(डी) त्रिपुरा

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। सिक्किम

स्पष्टीकरण: 2001-2011 के लिए, दशकीय वृद्धि 17.64 प्रतिशत, 3.90 प्रतिशत अंक का एक और कमी हो गई है। उत्तर प्रदेश के लगभग 200 मिलियन लोगों के साथ देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। सिक्किम 606688 लोगों के साथ कम से कम आबादी वाला राज्य है।


ये रहा 37वाँ प्रश्न

ऐतिहासिक स्थल चौरीचौरा किस जिले में स्थित है?

(ए) प्रतापगढ़

(बी) महाराजगंज

(सी) गोरखपुर

(डी) कौशाम्बी

इस प्रश्न का सही जवाब है।सी। गोरखपुर

स्पष्टीकरण: चौरी चौरा (चौरी चौरा) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिले में एक क़स्बा स्थित है। यह वास्तव में दो ग्राम - चौरी (चौरी) और चौरा (चौरा) - का सम्मलित क्षेत्र है।


ये रहा 38वाँ प्रश्न

त्रिपिटक किसका धर्मग्रंथ है?

(ए) बुद्धों का

(बी) जैनों का

(सी) हिंदुओं का

(डी) सिक्खों के

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। बुद्धों का

स्पष्टीकरण: त्रिपिटक बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, वज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद आदि) मानते हैं। यह बौद्ध धर्म का प्राचीनतम ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संगृहीत है। यह ग्रंथ पालि भाषा में लिखा गया है और विभिन्न भाषाओं में अनुवादित है।


ये रहा 39वाँ प्रश्न

कल्हण की पुस्तक का नाम क्या है?

(ए) पुराण

(बी) राजतरंगिणी

(सी) इंडिका

(डी) अर्थशास्त्र

इस प्रश्न का सही जवाब है।बी। राजतरंगिणी

स्पष्टीकरण: कल्हण द्वारा लिखित राजतरंगिणी ऐतिहासिक पुस्तक है। यह संस्कृत भाषा में लिखा गया था। राजतरंगिणी शब्द का अर्थ राजाओं की नदी है। कल्हण ने राजतरंगिणी की रचना 12वीं शताब्दी (1100- 1150) में की थी।


ये रहा 40वाँ प्रश्न

मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है?

(ए) सिंध प्रांत में

(बी) पंजाब प्रांत में

(सी) उत्तर प्रदेश प्रांत में

(डी) महाराष्ट्र प्रांत में

इस प्रश्न का सही जवाब है।ए। सिंध प्रांत में

स्पष्टीकरण: मोहनजोदड़ो पाकिस्तान के सिंध के लरकाना जिले में निचली सिंधु नदी के दाहिने (पश्चिमी) तट पर स्थित है। यह लरकाना शहर से लगभग 28 किलोमीटर (17 मील) दूर सिंधु के बाढ़ मैदान में प्लेइस्टोसिन पर्वतमाला पर स्थित है।


प्रिय दोस्तो हमारा यह वीडियो आप को कैसा लगा आप हमें कमेंट कर अवस्य बताएं। यदि आप चैनल पर पहली बार आये हैं, तो प्लीज सब्सक्राइब अवस्य करलें। वीडियो पसन्द हो तो लाइक शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद


सामान्य ज्ञान GK महत्वपूर्ण प्रश्न | General Knowledge GK Important Questions | gk questions | gk quiz


अन्य टैग

सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर

सामान्य ज्ञान

सामान्य ज्ञान 40 महत्वपूर्ण प्रश्न

सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न

सामान्य ज्ञान के प्रश्न

सामान्य ज्ञान 150 प्रश्न

सामान्य ज्ञान ठोकळा प्रश्न


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code

Responsive Advertisement